Homeदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी रिटायर्ड आइएएस अधिकारी एके शर्मा भाजपा में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी रिटायर्ड आइएएस अधिकारी एके शर्मा भाजपा में शामिल

Date:

लखनऊ। प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीतिक पारी खेलने को आतुर रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनकी अनुपस्थिति में आभार जताते हुए कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। एके शर्मा ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैं भाजपा में आने पर खुश हूं।  अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश में दल और पार्टियां बहुत हैं। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं, फिर भी भाजपा जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। यह काम सिर्फ मोदी जी और भाजपा ही कर सकती है। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद नौकरशाह शर्मा ने कहा कि मैं मऊ जिले के बैकवर्ड गांव का रहने वाले व्यक्ति हूं। मेहनत और संघर्ष करके मैंने आईएएस की नौकरी पाई। मैं सचिव के पद पर कार्य कर रहा था। ऐसा व्यक्ति जिसका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड ना हो, उसे पार्टी में लाना शायद नरेंद्र मोदी और भाजपा ही कर सकती है। इस बात के लिए मैं मोदी जी, माननीय अध्यक्ष जी और पार्टी के प्रति नतमस्तक हूं। अन्य सवालों का जवाब देने के बजाय शर्मा हाथ जोड़कर चले गए।

इस दौरान यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि अरविंद शर्मा कई सामाजिक कार्यों में भागीदारी देते रहे हैं। उनकी ईमानदार छवि है। अरविंद शर्मा मूल रूप से यूपी के मऊ के रहने वाले हैं।अरविंद शर्मा जी की गिनती भारत सरकार के चुनिंदा अफसरों में होती है। लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम के लिए चर्चा में रहें है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एके शर्मा जी के आने से पार्टी का मान बढ़ेगा और पार्टी को सम्मान मिलेगा। ईमानदार लोग जब आते हैं, तो पार्टी का भी कद बढ़ता है। ऐसे ही पार्टी के कारण अरविंद जी का भी कद बढ़ेगा। आपके आने से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भी मजबूती मिलेगी।

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1998 कैडर के गुजरात के चर्चित आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा को एक व्यापक दृष्टिकोण वाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के साथ पीएम ऑफिस, दिल्ली में भी काम करने का उनका लम्बा अनुभव है। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से बहुत पिछड़े से इलाके से आते हैं।

माना जा रहा है कि अरविंद कुमार शर्मा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य बनाने जा रही है। विधान परिषद की 12 सीट में से भाजपा का दस पर कब्जा बिल्कुल तय माना जा रहा है। भाजपा 16 जनवरी तो अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...