HomeदेशLockdown 3.0 : Red, Orange और Green Zone में क्या खुला रहेगा...

Lockdown 3.0 : Red, Orange और Green Zone में क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

देशभर में लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले लॉकडाउन तीन मई को खत्म होने जा रहा था.

Date:

नई दिल्ली: देशभर में लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले लॉकडाउन तीन मई को खत्म होने जा रहा था. तीसरे लॉकडाउन में रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी जबकि आॅरेंज और ग्रीन जोन में कुछ शर्तों पर छूट मिलेगी.

वहीं हवाई सेवा, रेल सेवा, मेट्रो 17 मई तक बंद रहेगी. इसमें कोई छूट नहीं दी गई है. ग्रीन जोन में शर्तों के साथ बसें चलेंगी. बस में क्षमता से आधी सवारी को ले जाने की अनुमति होगी. सिनेमा मॉल, जिम, क्लब 17 मई तक बंद रहेंगे. ऑरेंज जोन में टैक्सी ड्राइवर के साथ एक यात्री को मंजूरी दी गई है. 

रेड जोन में कंटन्मेंट जोन को छोड़कर सभी तरह की दुकानें खुली रहेंगी. सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक. लेकिन मॉल बंद रहेंगे.

ऑरेंज जोन में टैक्सी ड्राइवर के साथ एक यात्री को मंजूरी दी गई है. 65 साल से उम्र के लोगों को बाहर निकलने पर रोक है. 10 साल के कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने पर अभी भी रोक है. गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. रेड जोन में ऑटो, टैक्सी, रिक्शा और बसों पर रोक जारी रहेगी.

यहाँ देखे : जानें आपका जिला ग्रीन ऑरेंज या रेड किस जोन में है, सरकार ने जारी की लिस्ट

पीएम मोदी ने आज मंत्रियों के साथ एक बैठक की जिसके बाद ये फैसला किया गया है. 40 दिन का लॉकडाउन 3 मई को खत्म होने रहा था. अब तीसरा लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा. 

कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश को 3 जोन में बांटा है. ग्रीन जोन में 319 और ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद सहित 130 जिले रेड जोन में हैं. ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में सशर्त छूट मिलेगी लेकिन रेड जोन में कोई छूट नहीं मिलेगी. 

4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा.दूसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाया गया है. ग्रीन जोन में क्षमता से आधी सवारी को बस में बिठाने की अनुमति होगी. ऑरेंज जोन में ड्राइवर, एक यात्री के साथ टैक्सी को मंजूरी मिली है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में सशर्त कुछ गतिविधियों के लिए मंजूरी है.  बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं, इलाज के लिए बाहर जा सकेंगे

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...