HomeदेशLockdown 3.0 : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देशभर में दो हफ्ते...

Lockdown 3.0 : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देशभर में दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया Lockdown

Date:

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए  देशभर में लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. 40 दिन का लॉकडाउन 3 मई को खत्म होने रहा था. सरकार ने नए फैसले के मुताबिक, अब लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा. पीएम मोदी ने आज ही मंत्रियों के साथ बैठक की थी. सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे हालात की व्यापक समीक्षा करते हुए यह फैसला लिया. गृह मंत्रालय ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत आज आदेश जारी किया और लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाने का फैसला लिया. गौरतलब है कि लॉकडाउन का प्रथम चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक था, जिसे बाद में बढ़ा कर (15 अप्रैल से) तीन मई तक (दूसरा चरण) किया गया था. 

कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश को 3 जोन में बांटा है. ग्रीन जोन में 319 और ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं. दिल्ली, मुंबई कोलकाता, अहमदाबाद सहित 130 जिले रेड जोन में हैं. ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में सशर्त छूट मिलेगी लेकिन रेड जोन में कोई छूट नहीं मिलेगी. हवाई सेवा, रेल सेवा, मेट्रो 17 तक बंद रहेगी. ग्रीन जोन में शर्तों के साथ बसें चलेंगी. बस में क्षमता से आधी सवारी को ले जाने की अनुमति होगी. सिनेमा मॉल, जिम, क्लब 17 मई तक बंद रहेंगे. ऑरेंज जोन में टैक्सी ड्राइवर के साथ एक यात्री को मंजूरी दी गई है. 

ऑरेंज जोन में टैक्सी ड्राइवर के साथ एक यात्री को मंजूरी दी गई है. 65 साल से उम्र के लोगों को बाहर निकलने पर रोक है. 10 साल के कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने पर अभी भी रोक है. गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. रेड जोन में ऑटो, टैक्सी, रिक्शा और बसों पर रोक जारी रहेगी.

रेड जोन के प्रमुख इलाकों पर एक नजर
महाराष्ट्र के 14 जिले, तमिलनाडु के 12 जिले, दिल्ली के सभी 11, पश्चिम बंगाल के 10 और मध्यप्रदेश के 9, गुजरात के नौ, उत्तर प्रदेश के 19 जिले, तेलंगाना के छह और आंध्र प्रदेश के पांच जिले रेड जोन में शामिल हैं. मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता के अलावा बेंगलोर, हैदराबाद, अहमदाबाद भी रेड जोन में हैं.

तीनों जोन में ये ये सेवाएं बंद रहेंगी 
सरकार ने साफ किया है कि तीनों जोन में हवाई सेवा, रेल सेवा, मेट्रो सेवा, स्कूल, कॉलेज 17 तक बंद रहेंगे. लॉकडाउन में स्पा और सैलून पर 17 मई तक रोक जारी रहेगी. ग्रीन जोन में स्पा और सैलून खोलने का फैसला राज्य सरकारें कर सकती हैं. 

रेड जोन में क्या खुला रहेगा, क्या बंद
रेड जोन में सख्ती जारी रहेगी. हालांकि, रेड जोन में कुछ गतिविधियों में छूट दी गई है. रेड जोन में IT कंपनियों, कोल्ड स्टोरेज, कॉल सेंटर खुलेंगे. रेड जोन में व्यक्तिगत या ड्राइवर के साथ एक यात्री की अनुमति दी गई है. दोपहिया वाहनों में केवल चालक की अनुमति होगी. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...