Homeदेशराम मंदिर ट्रस्ट का फैसला : 'Coronavirus जब तक देश से खत्म...

राम मंदिर ट्रस्ट का फैसला : ‘Coronavirus जब तक देश से खत्म नहीं होगा तब तक अयोध्या में नहीं मनाया जाएगा कोई उत्सव’

Date:

राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि साधु-संतों के साथ हुई वार्ता में यह तय किया गया है कि कोरोना संक्रमण के रहते अयोध्या में कोई उत्सव आयोजित नहीं होगा. 

अयोध्या (Ayodhya): राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बड़ा बयान दिया है. चंपत राय के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट ने तय किया है कि देश से जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तब तक अयोध्या में कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा.

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि साधु-संतों के साथ हुई वार्ता में यह तय किया गया है कि कोरोना संक्रमण के रहते अयोध्या में कोई उत्सव आयोजित नहीं होगा. 

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पालन कर रहा है. ऐसे में राम मंदिर निर्माण को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

चंपत राय ने कहा, ‘ट्रस्ट चाहता है कि राम मंदिर का निर्माण उत्सव के साथ शुरू किया जाए. लेकिन इसके लिए सबसे पहले कोविड-19 के संक्रमण को देश में समाप्त होना आवश्यक है. सबसे पहले देश और समाज है. जब देश और समाज सुरक्षित रहेगा तो किसी भी तरीके के उत्सव को आयोजित किया जाना उचित होगा.’

उन्होंने कहा, ‘पूरा देश चाहता है कि अयोध्या में जल्द राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो. लोग राम मंदिर में रामलला को देखना चाहते हैं. लेकिन देश की करोड़ों जनता को अभी राम मंदिर का इंतजार करना होगा.’

चम्पत राय ने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास, मोरारी बापू, महामंडलेश्वर अवधेशानंद, परमानंद, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, गोविंद देव गिरी आदि संतो से इस बारे में विचार विमर्श किया गया है.

राम मंदिर ट्रस्ट ने 20 संतो से राय लिया है. सभी का विचार है कि सबसे पहले देश और समाज है. ऐसे में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करना उचित नहीं है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related