HomeदेशPM मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा, Lockdown पर हो सकता है बड़ा...

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा, Lockdown पर हो सकता है बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर से बातचीत करेंगे.

Date:

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा, Lockdown पर हो सकता है बड़ा फैसला

Corona does not see race, religion or caste: PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर से बातचीत करेंगे. देश में कोविड-19 के प्रसार के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी. यह वार्ता कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किस तरह से आगे बढ़ना है, इस पर केंद्रित होगी. सरकार के सूत्रों ने संकेत दिया कि महामारी से निपटने के तरीके पर चर्चा करने के अलावा, चर्चा लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने पर भी ध्यान केंद्रित हो सकती है जो तीन मई तक लागू है. 

केंद्र और राज्य सरकारें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों को क्रमिक छूट दे रही हैं. हालांकि कुछ राज्य लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी जारी रखने के इच्छुक हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस के मामले नियंत्रण में रहें.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में कहा कि देश एक युद्ध में है. उन्होंने इस पर जोर दिया कि लोगों को सावधान रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है. पीएम मोदी द्वारा सावधानी बरतने पर जोर ऐसे समय दिया गया है जब केंद्र सरकार और राज्य आर्थिक गतिविधियों को फिर से बहाल करने के लिए लॉकडाउन मानदंडों में छूट दे रहे हैं

उन्होंने कहा, “मैं आपसे अति आत्मविश्वासी नहीं होने का आग्रह करता हूं. आपको अपने अति-उत्साह में यह नहीं सोचना चाहिए कि यदि कोरोना वायरस अभी तक आपके शहर, गांव, सड़क या कार्यालय तक नहीं पहुंचा है, तो यह अब नहीं पहुंचेगा. कभी भी ऐसी गलती न करें. दुनिया का अनुभव हमें इस संबंध में बहुत कुछ बताता है.” पीएम मोदी ने अपनी बात समझाने के लिए हिंदी के एक लोकप्रिय मुहावरे ‘सावधनी हटी, दुर्घटना घटी’ का जिक्र किया. 

गौरतलब है कि केंद्र ने अब लॉकडाउन के दौरान शहरी क्षेत्रों में आवासीय परिसरों समेत मुहल्लों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है. हालांकि बाजारों में स्थित दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी. ग्रामीण क्षेत्रों में, शॉपिंग मॉल की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है. शुक्रवार देर रात जारी एक आदेश में गृह मंत्रालय ने यह भी  कहा कि मॉल अभी बंद रहेंगे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार खुल सकते हैं.

हालांकि, कोविड-19 हॉटस्पॉट और रेड जोन में दुकानों को खोलना, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा गैर-जरूरी सामानों की बिक्री और शराब की बिक्री पर रोक जारी है. 11 अप्रैल को पिछले संवाद में कई मुख्यमंत्रियों ने 21-दिवसीय लॉकडाउन को दो सप्ताह तक बढ़ाने की सिफारिश की थी, जो पहले 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला था. प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को घोषणा की थी कि लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जा रहा है.

Web Title : Discussion of PM Modi’s Chief Ministers, may be a big decision on Lockdown

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...