HomeदेशGood News : कोरोना रिकवरी रेट में लगातार हो रहा है सुधार-...

Good News : कोरोना रिकवरी रेट में लगातार हो रहा है सुधार- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है.

Date:

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना (Coronavirus) रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है. मौजूदा समय में ये बढ़कर अब 22 फीसदी हो गया है, जो दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले काफी बेहतर है. मंत्रालय ने बताया कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना मरीजों की मौत की दर यानी डेथ रेट भी काफी बेहतर है.

मंत्रालय ने बताया कि भारत में 3.1 फीसदी डेथ रेट है, जबकि पूरी दुनिया का 7 फीसदी है. भारत में भले ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे हो लेकिन ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है और अब तक 5913 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है. फिलहाल यह 10.5  डेज है

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन (Harsh Vardhan) के मुताबिक लॉकडाउन के चलते संक्रमण को रोकने में मदद मिली है. उन्होंने बताया कि सरकार का क्लस्टर मैनेजमेंट और क्लस्टर कंटेनमेंट जोन बनाकर हालात से निपटना का फैसला काफी कारगर साबित हुआ है. वर्धन ने बताया कि देश के 283 जिले ऐसे हैं जहां से अभी कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है. जबकि देश में 64 जिलों में बीते 7 दिन से कोई संक्रमण का नया मामला नहीं आया है. वहीं देश के 48 जिले ऐसे भी हैं जहां पिछले 14 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

इसी क्रम में उन्होंने बताया कि देश के 33 जिले ऐसे हैं जिनमें 21 दिन से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. अच्छी बात यह है कि 18 जिले ऐसे हो चुके हैं जिनमें 28 दिनों से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया. इसके अलावा देश के भीतर ही 106 उत्पादन पीपी किट का उत्पादन कर रहे हैं. इसके अलावा 10 मैन्युफैक्चरर्स देश के भीतर ही N95 मास्क का निर्माण कर रहे हैं. 

देश के भीतर ही 9 मैन्युफैक्चरर 59000 वेंटिलेटर को तैयार करने में जुटे हैं. देश में अभी 2.17 फीसदी कोरोना संक्रमण के मरीजों को ही आईसीयू में रखने की जरूरत पड़ी है. जबकि 1.29% को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी है. साथ ही अभी तक 0.36 फीसदी लोगों को ही वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि देश कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में आगे बढ़ रहा है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...