Homeदेशआतंकवादी Osama Bin Laden को पाकिस्तान के PM Imran Khan ने बताया...

आतंकवादी Osama Bin Laden को पाकिस्तान के PM Imran Khan ने बताया शहीद

Date:

इस्लामाबाद: आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान (Pakistan) का एक नया चेहरा दुनिया के सामने आ ही गया है . सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखे ही देखते काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है उक्त विडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताया.

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी संसद में पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताया. इमरान खान ने कहा: अतीत में एक घटना हुई थी जो हमारे लिए शर्म की बात थी. जब अमेरिकी एबटाबाद आए और ओसामा बिन लादेन को मार (शहीद) कर डाला. 

इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का मुखौटा एक बार और दुनिया के सामने उतर गया है. आतंकवाद का रोना रोने वाले पाकिस्तान ने ये खुद स्वीकार कर लिया कि वह आतंकियों की मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा देता है. 

आपको बता दें कि 2 मई 2011 को पाकिस्तान के जलालाबाद के एबटाबाद ठिकाने पर अल-कायदा के चीफ और दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी नेवी सील कमांडो ने मार दिया था. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related