Homeदेशनया अपडेट: दिल्ली में ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें

नया अपडेट: दिल्ली में ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें

New Update: Shops will open on odd-even basis in Delhi

Date:

नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजधानी दिल्ली में कई तरह के एहतियाती प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में अब राजधानी में दुकानों को ऑड-ईवन के आधार खोलने का निर्णय लिया गया है।

इस नियम का शख्ती से पालन भी कराया जाएगा।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों और नगर निगमों को बाजारों की दुकानों को ऑड-ईवन के आधार पर खोलने के लिए आदेश जारी किया है।

इस आदेश में साफ लिखा है कि जिला प्रशासन और निगम बाजारों को ऑड-ईवन के आधार पर संचालित कराएं।

उल्लेखनीय है कि मॉल की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 08 बजे तक ऑड-ईवन के आधार खोले जाने की अनुमति दी गई है।

राजधानी में बढ़ते मामलों को देखते हुए यह पाबंदियां लगाई जा रही हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 15,097 नये मामले सामने आए थे। इनमें से छह लोगों की मौत भी हुई थी। हालांकि उसी दौरान 6,900 संक्रमित मरीज ठीक हुए थे। इस तरह राजधानी दिल्ली में औसत संक्रमण दर बढ़कर 15.34 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related