HomeदेशLie Detector Test : CBI करा सकती है Rhea Chakraborty का पॉलीग्राफी...

Lie Detector Test : CBI करा सकती है Rhea Chakraborty का पॉलीग्राफी टेस्ट

Date:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के कथित सुसाइड केस में अबतक कई बड़े-बड़े खुलासे हो चुके हैं. और जैसे-जैसे इस केस में सीबीआई (CBI) की जांच आगे बढ़ रही है वैसे ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी उसमें फंसती नजर आ रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब सीबीआई रिया का पॉलीग्राफी टेस्ट (Lie Detector Test) करा सकती है.

सीबीआई के अधिकारियों में रिया समेत कुछ लोगों के नामों पर टेस्ट कराने को लेकर विचार किया जा रहा है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. लेकिन अगर इस टेस्ट की अनुमति मिलती है तो सीबीआई रिया चक्रवर्ती समेत लिस्ट में शामिल सभी लोगों को दिल्ली बुलाकर उनके टेस्ट करा सकती है. जानकारों की मानें तो एक-दो  दौर की पूछताछ के बाद सीबीआई इस मामल में अंतिम फैसला लेगी. 

खबर ये भी है कि आज यानी शनिवार को सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है. इसके साथ ही खबर ये भी है कि सीबीआई सिद्धार्थ, सैमुअल, शौविक, नीरज, दीपेश और रिया को आमने सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है. वहीं सुशांत केस में आए ड्रग्स के मोड़ की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी कभी भी रिया को समन दे सकती है. विशेष सूत्रों ने सूचना दी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related