Homeदेशभारत में लॉन्च हुआ स्वदेशी KOO App, Twitter को टक्कर देने के...

भारत में लॉन्च हुआ स्वदेशी KOO App, Twitter को टक्कर देने के लिए तैयार

भारत में तमाम चीनी ऐप बंद हुए हैं। पीएम मोदी ने युवा पीढ़ी को आगे आकर आत्मनिर्भर भारत बनाने को कहा है। इसी बीच ट्विटर की तरह सुविधाएं देने वाला 'कू ऐप' भारत में लॉन्च (Koo app launched in india) हुआ है। भारत में अब लैंग्वेज बेस्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। Koo App भी भारतीय मार्केट में मौजूद एक ऐसा ही एप है जो भारतीय लोगों को अपने खुद की लैंग्वेज में अपने आइडिया को शेयर करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Atmanirbharta और डिजिटल इंडिया के कॉन्सेप्ट से अब और इस सेगमेंट के बढ़ने के आसार हैं। आप Twitter की तरह इसमें चीजों को पोस्ट करने के साथ इमेज और वीडियो को अटैच कर सकते हैं।

Date:

नई दिल्ली:
एक तरफ भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, दूसरी तरफ मोदी सरकार की ओर से चीनी ऐप्स को बैन करने का सिलसिला जारी है। बहुत से ऐप बैन किए जा चुके हैं और बहुत सारे बैन होने की कतार में हैं। चीन के साथ तनाव बढ़ने पर पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिसके चलते बैन हो रहे ऐप जैसा भारतीय वर्जन बाजार में आने शुरू हो गए हैं। टिकटॉक जैसे लोकप्रिय ऐप के कई भारतीय वर्जन बाजार में पहले ही आ चुके थे अब ट्विटर का भी भारतीय वर्जन यानी ट्विटर जैसी सुविधाओं वाला भारत का कू ऐप लॉन्च (Koo App launched) हो गया है।

लॉन्च हुआ ‘कू’ ऐप

भारत में अब लैंग्वेज बेस्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसी बीच Koo App लॉन्च हुआ है जो भारतीय लोगों को अपने खुद की भाषा में अपने आइडिया शेयर करने का प्लेटफॉर्म देगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अभी भी ज्यादातर लोग अंग्रेजी के बजाए अपनी भाषा में बात करना पसंद करते हैं। ऐसे में Koo App जैसा प्लेटफॉर्म काफी महत्वपूर्ण हो सकता है, जहां लोग अपनी भाषा में दूसरों से चैट कर पाएंगे।

कैसे काम करता है ये ऐप?

ये ऐप ट्विटर से काफी मिलता जुलता है। इसमें चीजों को पोस्ट तो किया ही जा सकता है, साथ ही तस्वीरों और वीडियो को अटैच भी किया जा सकता है। इसके अलावा आप दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करने के साथ उसे फॉलो भी कर सकते हैं। इसमें आपको ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट तीनों का ऑप्शन मिलता है।

भाषाओं में हुआ लॉन्च

कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म में हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड, और तेलगु भाषा में लॉन्च किया है। वहीं कंपनी आने वाले समय में मराठी, गुजराती, पंजाबी, आसामी, बांग्ला, मलयालम, उड़िया जैसी भाषाएं भी इस प्लेटफॉर्म में शामिल करेगी। कंपनी ने अपने इस एप को एंड्रॉइड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध करवाया है।

ये हस्तियां जुड़ चुकी हैं ‘कू’ से

कंपनी के इस प्लेटफॉर्म में पॉलिटिशन, न्यूज पब्लिकेशन, सेलिब्रेटी के साथ कई लोग पहले से ही जुड़े हुए हैं। कू (Koo) ऐप से भारतीय पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, फ़िल्मी जगत से रेणुका शहाणे, आशुतोष शहाणे और धर्म गुरु सदगुरु, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डॉ सी एन अश्वथ नारायण पहले से ही जुड़े हुए हैं।

लगातार लॉन्च हो रहे भारत में ऐप

तमान चीनी ऐप बंद होने से भारत में ऐप की दुनिया में बहुत से मौके खुल गए हैं। आत्मनिर्भर होने का नारा देकर मोदी ने युवा पीढ़ी को मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए प्रेरित किया है। चीनी ऐप्स पर बैन लगने के 6 दिनों में ही भारत के स्टार्टअप समुदाय ने कई वीडियो शेयरिंग और लाइफस्टाइल ऐप लॉन्च कर दिए हैं, जिनके यूजर्स 5 गुना तक बढ़ चुके हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related