Homeदेशअयोध्या: सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, यहाँ पूजा करके...

अयोध्या: सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, यहाँ पूजा करके भूमि पूजन के लिए जाएंगे

पीएम मोदी हनुमानगढ़ी में पूजा करने के बाद मानस भवन में पूर्व-निर्मित मंदिर जाएंगे, जहां भगवान राम की मूर्ति रखी गई है. इसके बाद वह भूमि पूजन के लिए राम जन्मभूमि की ओर जाएंगे.

Date:

अयोध्या में राम मंदिर के ‘भूमिपूजन’ कार्यक्रम के लिए मुश्किल से तीन दिन बाकी रह गए हैं. भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. भूमिपूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले हनुमानगढ़ी में तीन मिनट पूजा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पांच अगस्त को 11-11:15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. करीब तीन घंटे यहां पर रुकेंगे. दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे.

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने बताया, 5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी. हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे.

पीएम मोदी हनुमानगढ़ी में पूजा करने के बाद मानस भवन में पूर्व-निर्मित मंदिर जाएंगे, जहां भगवान राम की मूर्ति रखी गई है. इसके बाद वह भूमि पूजन के लिए राम जन्मभूमि की ओर जाएंगे. कार्यक्रम स्थल पर एक छोटा मंच बनाया जा रहा है, जहां से प्रधानमंत्री संतों को संबोधित करेंगे. मंच पर सिर्फ 5 लोग ही रहेंगे. पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंच पर मौजूद रहेंगे.

मेहमानों की लिस्ट में बदलाव
अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए मेहमानों की लिस्ट में फेरबदल किया गया है. इस मौके पर अब 170 लोगों को ही बुलाया जा रहा है. बीजेपी के कई नेताओं और संतों के नाम मेहमानों की लिस्ट से हटा दिए गए हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नाम अब मेहमानों की लिस्ट में नहीं है. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने आने में असमर्थता जताई है. जबकि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं उमा भारती और कल्याण सिंह के नाम मेहमानों की लिस्ट में हैं.

इसमें भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले, कृष्ण गोपाल, अनिल ओक, नागपुर से विमल और लखनऊ से क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार को भी बुलाया गया है. विश्व हिंदू परिषद से आलोक कुमार, दिनेश चंद्र और मिलिंद समेत छह लोगों को बुलाया जा रहा है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related