HomeदेशIMD Alert: 10 राज्यों में भारी बारिश-बर्फ का अलर्ट, यहाँ बढ़ेगा तापमान;...

IMD Alert: 10 राज्यों में भारी बारिश-बर्फ का अलर्ट, यहाँ बढ़ेगा तापमान; जानें पूर्वानुमान

IMD Alert: 10 राज्यों में भारी बारिश-बर्फ का अलर्ट, यहाँ बढ़ेगा तापमान; जानें पूर्वानुमान | IMD Alert: Heavy rain-snow alert in 10 states, temperature will rise here; Know forecast

Date:

IMD Alert: देश में इस साल भीषण गर्मी की आशंकाओं के बीच फिलहाल मौसम हल्का-फुल्का गर्म है. पिछले सप्ताह अचानक बढ़ी गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आने से फिलहाल मौसम में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जबकि एक और पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च को पश्चिमी हिमालय पर पहुंचेगा।

एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके साथ ही ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। 

पूर्वी असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और पूर्वी असम में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। 

इस दौरान पंजाब और उत्तराखंड में कई जगहों पर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर और बिहार में एक-दो जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

जानिए दिल्ली-एनसीआर के मौसम का अपडेट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यह इलाका अभी सूखा रहेगा। यानी इस इलाके में गर्मी बढ़ती रहेगी और लोगों को धीरे-धीरे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related