Homeदेशकांवड़ रखने के लिए बनाया जाए स्टैंड, हिन्दू युवा मंच ने की...

कांवड़ रखने के लिए बनाया जाए स्टैंड, हिन्दू युवा मंच ने की माँग – Kanwar Yatra 2022

Hindu Yuva Manch demands a stand should be made to keep kanwar - Kanwar Yatra 2022

Date:

Kanwar Yatra 2022: O सावन के महीने में भोलेनाथ को जल अर्पित करने, शिवनाथ नदी के तट पर जाते हैं सैकड़ों कांवड़िये. O कांवड़ को जमीन पर रखा जाना होता है निषिद्ध.

राजनांदगाँव: हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने सैकड़ो कांवड़ियों की धार्मिक भावना और आस्था का ख्याल रखते हुए, शिवनाथ नदी के तट पर कांवड़ रखने, कांवड़ स्टैंड बनाने की माँग नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती हेमा देशमुख और निगम आयुक्त डॉक्टर आशुतोष चतुर्वेदी से एक ज्ञापन के माध्यम से की है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया कि, सावन का पावन महीना प्रारंभ होने जा रहा है। भोलेनाथ को जल अर्पित करने, सैकड़ो की सँख्या में कांवड़िये, कांवड़ में जल भरने शिवनाथ नदी के तट पर जाते हैं।

जल की पवित्रता और शुद्धता बनी रहे और जल भोलेनाथ को अर्पित करने योग्य रहे, इसके लिए कांवड़ को जमीन पर रखा जाना, उसे अपवित्र करने जैसा माना जाता है, और अपवित्र जल को भगवान को अर्पित नहीं किया जा सकता।

कांवड़ को जमीन पर रखना न पड़े इसके लिए स्थाई या अस्थाई तौर पर कांवड़ स्टैंड की सुविधा नगर पालिका निगम द्वारा जल्द उपलब्ध कराने की माँग हिन्दू युवा मंच ने की है। उपयुक्त जानकारी हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता रोशन सिंह राजपूत ने दी है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...