Homeअजब गजबGirl Fighting: जब लड़कियों के दो गुटों में हुआ विवाद, तो जमकर...

Girl Fighting: जब लड़कियों के दो गुटों में हुआ विवाद, तो जमकर चले डंडे; कोई नहीं आया बीच बचाव में – Video Viral

Girl Fighting: When there was a dispute between two groups of girls, then the poles went fiercely; No one came to the rescue - Video Viral

Date:

Girl Fighting Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है , वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर तगड़ी झड़प हो रही है. इस वायरल वीडियो की बात करें तो यह वीडियो हल्द्वानी शहर के हीरानगर स्थित योगा पार्क (Heera Nagar Yoga Park) का बताया जा रहा है.

योग पार्क के बाहर लड़कियों के दो गुटों के बीच तगड़ी झड़प होती दिखाई दे रही है कि, दो गुटों के बीच किसी बात से पनपे इस विवाद का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि विवाद इतना बढ़ गया था की दोनों गुटों के बीच जमकर डंडे तक चले.

इस पूरे विवाद में चले डंडों से लड़कियों ने एक दूसरे को जमकर पीटा और वहां खड़े लोग सिर्फ नजारा देखते रहे, कोई भी इस विवाद में बीच बचाव के लिए आगे नहीं आया , बल्कि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले हीरानगर योगा पार्क के आसपास के रहवासियों की माने तो यह वीडियो रविवार दोपहर का है, दोपहर ढलते और शाम के बीच लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित योगा पार्क पहुंचे थे, और किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई, वहां खड़े लोगों ने इस विवाद का वीडियो बनाने में बिलकुल भी देरी ना कि और कुछ लोगों ने तो लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले.

सिटी एसपी बोले – कार्रवाई की जाएगी

हालाँकि इस पूरे विवाद में हुए मारपीट में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और तब तक पुलिस पहुंच गई, पुलिस के पहुँचने के बाद बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया. इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गए. बता दें कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है. मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...