Homeदेशवाहन चालकों के लिए खुशखबरी: अब ट्रैफिक जवान आपकी कार रोकर नहीं...

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी: अब ट्रैफिक जवान आपकी कार रोकर नहीं कर पायेगा चेकिंग, ये है ख़ास वजह

Good news for drivers: Now the traffic jawan will not be able to stop your car and check it, this is the special reason

Date:

इस समय भीड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की समस्या काफी बनी रहती है। कई बार होता है कि पुलिस ट्रैफिक संभालने में व्यस्त नजर आती है, लेकिन ट्रैफिक लगने की कई वजह कुछ लोग चौराहे पर पुलिस खड़ी रहती है इसकी वजह से कहीं से भी गाड़ी डाल देते हैं।

जिसकी वजह से दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी हो जाती है। ऐसे में अब इस ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने और किसी भी वाहन चालक को परेशान नहीं करने को लेकर एक नियम लागू किया गया है।

अगर आप भी कार चलाते हैं तो सरकार के द्वारा ट्रैफिक को लेकर एक नियम लागू किया है जिसमें अब पुलिस आपको परेशान नहीं करेगी और ना ही बेवजह आपकी गाड़ी रोकेगी।

अब पुलिस जवान नहीं रोकेंगे बेवजह

कई बार देखा जाता है की सड़कों पर कहीं भी पुलिस वाले चेकिंग पॉइंट लगाकर गाड़ियों को रोक लेते हैं, लेकिन इसके लिए अब सरकार की तरफ से ट्रैफिक नियम बना दिए गए हैं जिसके अनुसार अब कोई भी ट्रैफिक जवान किसी व्यक्ति को बेवजह नहीं रोक पाएगा।

मुंबई कमिश्नर ऑफ पुलिस हेमंत नागराले ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस जवान गाड़ियों की चेकिंग नहीं करेंगे। खास तौर पर जहां ट्रैफिक ज्यादा होगा वहां सिर्फ मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिससे कि ट्रैफिक सामान्य रूप से संचालित हो सके। वहीं बेवजह किसी भी वाहन चालक को नहीं रोका जाएगा। अगर ट्रैफिक की रफ्तार पर कोई फर्क पड़े तो रोक सकते हैं।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

कई बार पुलिस को संदेह होने के आधार पर वाहन चालकों को रोक लिया जाता है और उनसे पूछताछ करने के साथ ही उनकी तलाशी भी ली जाती है। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है। ऐसी स्थिति में अब इस तरह का फैसला लिया गया है जिससे लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी साथ ही लोगों को कई परेशानियों से छुटकारा मिल जायेगा।

उल्लघंन करने पर होगी ये कार्रवाई

दरअसल कमिश्नर ऑफ पुलिस के द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें पुलिस को गाड़ियों की जांच करने से रोकने की जानकारी दी है। क्योंकि सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ रहा है। ऐसे में दूसरे वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है।

सिर्फ ट्रैफिक की आवाजाही पर निगरानी रखना ही प्राथमिकता रखें। वहीं इस सर्कुलर में कहा गया कि अगर मोटर चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें यातायात पुलिस मोटर अधिनियम के तहत आरोपी बना सकती है।

चौकी के वरिष्ठ निरीक्षक की रहेगी जिम्मेदारी

सर्कुलर जारी किया है जिसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि किसी व्यक्ति को अगर संदेह के घेरे में पकड़ा गया तो वाहनों के बूट की जांच नहीं करनी चाहिए और ना ही उन्हें रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात अपराधों के खिलाफ चालान जारी रखें और यातायात उल्लंघन करने वालों को रोकेंगे।

वहीं स्थानी पुलिस कर्मियों की ओर से संयुक्त नाकाबंदी के दौरान यातायात पुलिस केवल यातायात उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करें। वाहनों की जांच नहीं की जाएगी। अगर इन निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित यातायात चौकी के वरिष्ठ निरीक्षक की रहेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related