Homeमध्य प्रदेशमप्र के सीएम शिवराज को पिला दी ठंडी चाय, अफसर को पड़ा...

मप्र के सीएम शिवराज को पिला दी ठंडी चाय, अफसर को पड़ा भारी; SDM ने आपूर्ति अधिकारी को किया कारण बताओ नोटिस जारी

Cold tea was given to MP CM Shivraj, the officer suffered heavy; SDM issued show cause notice to supply officer

Date:

छतरपुर: क्या एक कप ठंडी चाय और अध्हिकारी को नोटिस जारी। सुनने में अटपटा जरूर लगेगा पर एमपी गजब है , सबसे अजब है , मध्यप्रदेश में अजब गजब कारनामे हो सकते है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज को ठंडी चाय देने के कारण आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी हो गया है, हालाँकि यह मामला हाईप्रोफाइल है शायद इसी वजह से एसडीएम ने मामले में आपूर्ति अधिकारी को नोटिस जारी किया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM ShIVRAJ SINGH CHOUHAN) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर में अल्पप्रवास पर थे, सीएम के अल्पप्रवास के दौरान उन्हें ठंडी चाय सर्व कर दिया था, इस ठंडी चाय मामले में जिले के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

राजनगर SDM की ओर से कल जारी किए गए इस नोटिस में कहा गया है कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राकेश कन्हूया पर 9 जुलाई को हुए मुख्यमंत्री (CM SHIVRAJ) के प्रवास के दौरान उन्हें चाय नाश्ता परोसे जाने की जिम्मेदारी थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज (CM SHIVRAJ) को सौंपी गई चाय का स्तर ठीक नहीं था और उन्हें ठंडी चाय पिला दी गई जिसको लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इधर इस मामले में नोटिस जारी होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीएम हाउस ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने वहां न तो चाय मंगवाई और न ही पी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...