Homeदेशसलीम सिद्दीकी और हंसराज मीणा सहित कई अन्य पत्रकारों पर FIR दर्ज,...

सलीम सिद्दीकी और हंसराज मीणा सहित कई अन्य पत्रकारों पर FIR दर्ज, 5 बच्चों की लाश पर फैलाया प्रोपेगंडा

Date:

उत्तर प्रदेश के भदोही में 5 बच्चों की मौत की खबर को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में हंसराज मीणा, जनवाणी के पत्रकार सलीम अख्तर सिद्दीकी, IANS के संपादक व रिपोर्टर और ‘बिजनेस इनसाइडर’ के संपादक व रिपोर्टर के विरुद्ध भदोही पुलिस स्टेशन नें धारा 188, 505(1)(b) IPC, धारा 51,54 DM ACT के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत कराया गया है। ये एफआईआर अधिवक्ता प्रशांत पटेल उमराव ने दर्ज कराया है। उन्होंने ख़ुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और एफआईआर की पुष्टि की।

बता दें कि रविवार (अप्रैल 12, 2020) की सुबह एक खबर आई कि उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला मंजू देवी ने अपने पाँच बच्चों को नदी में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद प्रोपेगेंडा फैलाने वालों का समूह सक्रिय हो गया और उन्होंने इसे लॉकडाउन की विफलता घोषित कर दिया। बिना सच्चाई को जाने सरकार का अंध विरोध करना तो इनका जैसे रोज का काम है। इसी कड़ी में इन्होंने एक बार फिर से इस घटना पर ‘दुख’ व्यक्त किया, साथ ही महिला को गरीब बताते हुए उनके प्रति अपनी ‘सहानुभूति’ दिखाई। इस मामले पर आगे समझने से पहले देखें एफआईआर की कॉपी:

सीरियल फर्जी न्यूज पेडलर, आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने आउटलुक की एक खबर शेयर करते हुए दावा किया कि महिला ने उत्तर प्रदेश की गंगा में अपने पाँच बच्चों को इसलिए डुबा दिया क्योंकि लॉकडाउन की वजह से उसका काम छीन गया था और इस कारण वे अपने बच्चों को खाना नहीं खिला पा रही थी। इसलिए तंग आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

https://twitter.com/ippatel/status/1249708176095629312

हालाँकि, सच इनके प्रोपेगेंडा से कोसों दूर है। महिला ने अब खुद इस वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह बताते हुए लिबरलों की बोलती बंद कर दी है। महिला से जब पूछा गया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया तो उसने कहा कि उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आए दिन वे मारते पीटते थे। जिसके चलते उसने ऐसा निर्णय लिया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने भी कहा था कि मंजू ने उन्हें बताया कि उसने अपने पाँचों बच्चों को इसलिए गंगा में डुबोकर मार डाला, क्योंकि उसका पति कई साल से उससे हर रोज झगड़ा करता था। 

इसके अलावा भदोही पुलिस ने भी इस बारे में महिला के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “मंजू देवी ने अपने 5 बच्चों को भूखमरी के कारण गंगा नदी में नहीं डुबाया है। अन्य कारण द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। मंजू देवी के बयान से स्पष्ट है कि भूखमरी के कारण बच्चों को नदी में नहीं डुबाया गया है।”भदोही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंजू देवी अपने पति के विवाद एवं मानसिक तनाव के कारण अपने पाँचों बच्चों को गंगा नदी में डुबो दिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related