Homeदेशबागेश्वर धाम सरकार के धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर FIR पर धीरेन्द्र...

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर FIR पर धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान; जो करेगा वो भरेगा

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार के धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर FIR पर धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान; जो करेगा वो भरेगा

Date:

Bageshwar Dham Sarkar छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्द बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने अपने भाई पर FIR दर्ज होने के बाद बीते दिन मंगलवार शाम को एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि जो करेगा वो भरेगा.. कानून अपना काम करेगा, उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करे। हर विषय को हमसे जोड़ना ठीक नहीं है।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरव गर्ग उर्फ सालिगराम के खिलाफ दलित की शादी में पिस्टल लेकर धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

यह एफआईआर छतरपुर जिले के बमीठा थाने में दर्ज की गई है। सौरव ने 11 फरवरी की रात हाथ में पिस्टल लेकर गांव में ही एक दलित की बेटी की शादी में जाकर धमकाया था।

वारदात का वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बमीठा थाना पुलिस ने वीडियो की जांच की। जांच के बाद आरोपित सौरव उर्फ शालिगराम गर्ग निवासी ग्राम गढ़ा के खिलाफ एसएसी-एसटी एक्ट और धारा 294, 323, 506, 427 में केस दर्ज किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related