HomeदेशLockdown 4 : दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा? CM केजरीवाल...

Lockdown 4 : दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा? CM केजरीवाल आज करेंगे ऐलान

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उनकी सरकार ने लॉकडाउन की अवधि का इस्तेमाल दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को तैयार करने में किया है ताकि अगर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो तो उससे निपटा जा सके.

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि केंद्र के लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर जारी दिशानिर्देश काफी हद तक दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पाबंदियों में ढील के संबंध में विस्तृत योजना सोमवार को घोषित की जाएगी. 

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उनकी सरकार ने लॉकडाउन की अवधि का इस्तेमाल दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को तैयार करने में किया है ताकि अगर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो तो उससे निपटा जा सके. 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “केंद्र के दिशानिर्देश काफी हद तक लाखों दिल्लीवासियों के सुझावों पर आधारित दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप हैं. हमने लॉकडाउन की अवधि का उपयोग अपनी स्वास्थ्य प्रणाली को तैयार करने के लिए किया है ताकि अगर कोरोना वायरस के मामले बढ़ें (तो निपटा जा सके), लेकिन यह समय पाबंदियों में कुछ हद तक रियायतों का है.” 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “दिल्ली सरकार केंद्र के दिशानिर्देशों के आधार पर दिल्ली के लिए विस्तृत योजना तैयार करेगी और इसकी घोषणा कल (सोमवार को) करेगी.” 

इससे पहले एक बयान में दिल्ली सरकार ने कहा था कि चौथे चरण के लॉकडाउन के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देश अर्थव्यवस्था को खोलने तथा इस बारे में ब्योरा तैयार करने का काम राज्यों पर छोड़ने के लिहाज से सही दिशा में हैं.  बयान में कहा गया, “अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने पर मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी होने की आशंका है और दिल्ली इससे निपटने के लिए तैयार है. हम हमेशा से कहते रहे हैं कि हम सभी को अब कोरोना के साथ जीना सीखना होगा.” 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related