Homeदेशशादी के दिन कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पीपीई किट पहनकर निभाई रस्मे,...

शादी के दिन कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पीपीई किट पहनकर निभाई रस्मे, देखें वीडियो

Date:

Coronavirus in India : राजस्थान में बारां शहर के शाहबाद से अलग ही मामला सामने आया है. यहां दुल्हन की कोरोना वायरस की जांच शादी वाले दिन ही पॉजिटिव आ गई. ऐसे में दूल्हा-दुल्हन के साथ पंडित को पीपीई किट पहनाकर शादी कराई गई. शादी वाले परिवार का कहना है कि शादी में कोरोना वायरस को लेकर सारी सरकारी गाइडलाइंस का पालन भी किया गया. ⠀

Coronavirus in India : भारत में कोरोना वायरस ने अपने कदम जनवरी 2020 में रखा था देश में पहला केस 30 जनवरी 2020 को सामने आया था, उस समय से लेकर अब तक आपके हमारे सभी लोगों के जीवन में अनेको ऐसे ऐसे बदलाव आये हैं, जिनकी किसी ने भी कल्पना भी नहीं की होगी

एक वीडियो सामने आया है जो राजस्थान के बारा जिला, शाहाबाद का है इस वीडियो में आप देख पाएंगे एक जोड़ा पीपीई किट (PPE KIT) पहन कर शादी की रस्में निभाता दिखाई पड़ रहा है. यह वीडियो बारा के केलवाड़ा कोविड सेंटर का वीडियो है. असल में मामला यह है की शादी के दिन दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी जिसके बाद जोड़े ने पीपीई किट (PPE KIT) पहनकर शादी करने का फैसला लिया. वहीँ जैसा की हमने आपको पहले बताया इस शादी समारोह में सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना के तमाम प्रोटोकॉल का पालन किया गया.

इस वीडियो में जो सकारात्मकता दिखाई और महसूस भी की जा रही है वेह यह है कि दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी दूल्हे ने शादी की… यानी लोगों में कोरोना का भय कम है. भय कम होने की वजह यह है लोग समझ गये हैं कि वायरस से दूर भागना है संक्रमित व्यक्ति से नहीं. साथ ही भारत में इस बीमारी से रिकवरी रेट इतनी अच्छी है कि लोग एकजुट होकर इस बीमारी के खिलाफ खड़े हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...