Homeदेशसऊदी: शाही परिवार में कोरोना,150 लोग संक्रमित

सऊदी: शाही परिवार में कोरोना,150 लोग संक्रमित

Date:

सऊदी अरब द्वारा अपना पहला मामला दर्ज किए जाने के छह सप्ताह से अधिक समय के बाद कोरोना वायरस देश के शाही परिवार में दहशत पैदा कर रहा है। शाही परिवार के एक करीबी व्यक्ति के अनुसार, परिवार के लगभग 150 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें शाही परिवार के दूर के लोग भी शामिल हैं। सऊदी अरब के शाह सलमान ने अपनी सुरक्षा के लिए लाल सागर पर जेद्दा शहर में एक द्वीप महल में खुद को अलग कर लिया है।

शाह सलमान के बेटे क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान अपने कई मंत्रियों के साथ उसी तट पर सुदूर स्थल पर चले गए, जहां उन्होंने नेओम नाम से भविष्य के शहर के निर्माण का वादा किया था। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है और मक्का-मदीना समेत मुस्लिमों के पवित्र स्थलों पर तीर्थयात्राओं को प्रतिबंधित कर दिया है।

अधिकारियों ने देश में और बाहर सभी तरह की हवाई और जमीनी यात्रा को भी प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने अपने सभी ब़़डे शहरों पर 24 घंटे का लॉकडाउन भी लागू कर दिया है। इसके तहत लोगों को निकटतम किराने या दवा की दुकानों तक छोटी यात्राओं की इजाजत दी गई है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे इस गर्मी के लिए निर्धारित वार्षिक हज यात्रा को रद करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हज यात्रा मुस्लिम विश्वास का एक स्तंभ है। 1798 से यह यात्रा हर साल बिना रकावट के आयोजित होती रही है, जब नेपोलियन ने मिस्र पर हमला किया था। विश्व के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब में अब तक कोरोना से 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,795 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या 15 लाख को पार कर गई है। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...