Homeटेक्नोलॉजीBlack Hole Sound: अंतरिक्ष से आती है डरावनी आवाज, NASA ने खोला राज;...

Black Hole Sound: अंतरिक्ष से आती है डरावनी आवाज, NASA ने खोला राज; बताई पूरी सच्चाई

Black Hole Sound: आसमान जितना खूबसूरत दिखाई देता है उतना ही रहस्यों से भरा हुआ है . नासा ने अभी अभी एक बहुत ही ज्यादा डरावनी सी आवाज रिलीज की है. कहा जा रहा है कि ये आवाज ब्लैक होल से आ रही है.

Date:

NASA Released Black Hole Sound: अब तक वैज्ञानिक और इन चीजों में रूचि रखें वाले लोग यही मानते और जानते थे कि अंतरिक्ष में सुनाई देने वाली आवाज वैक्यूम की वजह से आना बेहद ही मुश्किल है. लेकिन नासा के वैज्ञानिकों द्वारा एक रिकॉर्डिंग रिलीज लिया गया है, उस रिलीज ने इस धारणा को पूरी तरह तोड़ दिया है.

NASA के वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष में अनेको प्रकार की गैसें उपलब्ध है उन सभी गैसों के आपसी घर्षण से अनेको प्रकार की आवाजें उत्पन्न होती है. अमेरिका स्पेस एजेंसी नासा (National Aeronautics and Space Administration) ने जो रिकॉर्डिंग रिलीज की है वो काफी डरावनी है, जिसे रिकॉर्ड करने में NASA के वैज्ञानिकों के पसीने छूट गए. रिकॉर्डिंग रिलीज़ करते हुए NASA के वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि ये आवाज ब्लैक होल की है जो पर्सियस गैलेक्सी में बसा हुआ है. 

आप उस रिकॉर्डिंग को नीचे पोस्ट के अंत में सुन पाएंगे

यहां जानिए स्पेस में साउंड ट्रेवेल कैसे

ज्यादातर लोग यही सोच रहे होंगे कि आखिर वैक्यूम के घर्षण में जब कोई कंपन उत्पन्न ही नहीं होता तो फिर आवाज को NASA के वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किया कैसे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस ब्लैक होल के आवाज की रिकॉर्डिंग की गई है वो पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर में स्थित है. और इस गैलेक्सी की चौड़ाई की अगर बात करें तो इसकी चौड़ाई 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष है.

और सिर्फ इतना ही नहीं यह गैलेक्सी अनेको तरह के गर्म गैसों से बने किसी बेहद ही बड़े आकर के बादल के जैसा है, पर्सियस गैलेक्सी का ये ब्लैक होल (Black Hole) वैक्यूम से दूर है और चारों ओर से गर्म गैसों से घिरा है. इसका मतलब ये है कि यहां पैदा हुई आवाज ट्रेवेल कर सकती है. 

NASA के वैज्ञानिकों को रिकॉर्डिंग में आई मुश्किलें

NASA के वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल (Black Hole) के आवाज की स्केलिंग की. जो आवाज उन्होंने रिलीज की उसकी फ्रिक्वेसी रियल आवाज से करोड़ों गुना ज्यादा है. ब्लैक होल से आ रही आवाज वैज्ञानिकों के लिए अब तक रहस्य बना हुआ है. इसे सुनने के लायक बनाने में वैज्ञानिकों ने बहुत मेहनत की है. नासा ने ब्लैक होल की आवाज को अपने ट्विटर एकाउंट पर रिलीज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related