HomeदेशBig Breaking: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान समेत इन अभिनेत्रियों...

Big Breaking: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान समेत इन अभिनेत्रियों को NCB ने भेजा समन

Date:

मुंबई: ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा समेत सात लोगों को NCB ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. अगले तीन दिनों में सभी को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना होगा. दीपिका पादुकोण मुंबई में नहीं हैं, अभिनेत्री बाद में एनसीबी के सामने पेश होंगी. रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा को कल NCB के सामने पेश होना होगा.

Deepika Padukone से लोग पूछ रहे सवाल- ‘आपको सिर्फ JNU में जाना होता है?’ Akshay Kumar के डोनेशन के बाद उठे सवाल(Opens in a new browser tab)

इससे पहले एनसीबी ने मंगलवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को भी तलब किया था, लेकिन प्रकाश खराब स्वास्थ्य के कारण एजेंसी के सामने पेश नहीं हो पाई थीं.

रिया चक्रवर्ती बोली थाईलैंड ट्रिप पर सारा भी गई थीं, जहां खर्च हुए 70 लाख रुपये(Opens in a new browser tab)

एनसीबी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि वे आवश्यकता पड़ने पर पादुकोण को भी तलब कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि कथित रूप से नशीले पदार्थों को लेकर व्हाट्सऐप पर की गई बातचीत एजेंसी की जांच के दायरे में है.

बनारस में सारा अली खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो(Opens in a new browser tab)

आज भी हो रही है पूछताछ

दरअसल, ड्रग्स की कथित तौर पर चर्चा करने वाले कुछ व्हाट्सएप चैट एजेंसी की रडार पर हैं. सूत्रों ने बताया कि इनमें से कुछ चैट पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और एक ‘‘डी’’ के बीच कथित तौर पर हुए हैं.

कोरोना : बड़े से डब्बे में आता था,फूडी श्रद्धा कपूर का खाना…और अब(Opens in a new browser tab)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ के दृष्टिकोण को लेकर एनसीबी की जांच के दौरान बॉलीवुड में मादक पदार्थो का एक कथित गठजोड़ सामने आया था.

Rhea Chakraborty Drugs Case: सुशांत केस में NCB का बड़ा एक्शन, 4 और ड्रग पेडलर गिरफ्तार(Opens in a new browser tab)

सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा, अबिगैल पांडे और सनम जोहर से आज एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. जया साहा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है.

 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related