Homeबॉलीवुडबनारस में सारा अली खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

बनारस में सारा अली खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Date:

सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बनारस में रिपोर्टिंग करती नजर आ रही हैं। सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों बनारस में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बनारस के सेट से उनकी रोज कोई ना कोई तस्वीर आती रहती है। हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बनारस में रिपोर्टिंग करती नजर आ रही हैं। सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

Namaste Darshako 🙏🏻 Banaras ki galliyo se… oh what a lovely day 💁🏻‍♀️ So much fun- such little you pay 💰 If only in Varanasi one could stay 🤔

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

दरअसल, वीडियो में सारा बनारस के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में नजर आ रही हैं।  वह मंदिर की गली से रिपोर्टिंग करती नजर आ रही हैं, और वहां की फेमस चीजों को दिखा रही हैं। बता दें कि सारा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन लिखा, ”नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से, कम पैसों में आप भी ज्यादा मस्ती कर सकते हैं सिर्फ बनारस में।” वीडियो में सारा हल्के गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही हैं। माथे पर टीका लगाए और गले में फूलों की माला डाले सारा का लुक गजब लग रहा है। वीडियो में सारा काशी विश्वनाथ मंदिर आने की सलाह भी देती दिख रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related