सिवनी कोरोना न्यूज़: आज 26 कोरोना के मरीज मिलें, अब 251 एक्टिव केस

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

seoni corona news

सिवनी: सिवनी कोरोना न्यूज़: आज 26 कोरोना के मरीज मिलें, अब 251 एक्टिव केस – सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जिसमें सिवनी नगरीय क्षेत्र के एमपीईबी का 35 वर्षीय पुरूष, सीव्ही रमन वार्ड का 48 वर्षीय पुरूष, प्रेमनगर का 72 वर्षीय पुरूष एवं 63 वर्षीय महिला, अकबर वार्ड की 40 वर्षीय महिला, संजय वार्ड का 36 वर्षीय पुरूष, ग्राम भोमा की 32 वर्षीय  महिला तथा ग्राम बण्डोल का 45 वर्षीय पुरूष, छपारा विकासखण्ड के ग्राम सादक सिवनी की 50 वर्षीय महिला, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम धारना की 25 वर्षीय महिला, बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं.- 6 का 43 वर्षीय पुरूष, लखनादौन नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं.-2 की 17 एवं 27 वर्षीय महिलाएं तथा 34 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.-11 का 21 वर्षीय पुरूष तथा 37 वर्षीय महिला तथा वार्ड नं.-4 का 34 वर्षीय पुरूष के साथ ही 53 एवं 47 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह केवलारी मुख्यालय का 25, 37 एवं 55 वर्षीय क्रमश: तीन पुरूष तथा 25 वर्षीय महिला ग्राम छुई का 35 वर्षीय पुरूष, ग्राम बिनेकी का 38 वर्षीय पुरूष, तथा ग्राम झगरा का 43 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं विगत दिवस 55 मरीज पूर्णत: स्वस्थ चुके हैं।

485  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 17426 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 743 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 485 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 251 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 116 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है। 

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.