Homeदेशविधानसभा चुनाव से पहले ममता का पीएम मोदी को पत्र, टीका खरीदने...

विधानसभा चुनाव से पहले ममता का पीएम मोदी को पत्र, टीका खरीदने में मदद का किया आग्रह

Date:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विधानसभा चुनाव से पहले पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना टीकों की खरीद को लेकर मदद का आग्रह किया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाना चाहती है, ऐसे में वह बड़े पैमाने पर कोरोना टीका खरीदना चाहती है।

ममता बनर्जी ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए टीका खरीदना चाहती है। मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि टीकों की खरीद में हमारी मदद करें जिससे की राज्य के लोगों को मुफ्त में यह वैक्सीन दिया जाए।’

बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर जोर-आजमाइश शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपने मतदाताओं को रुझाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। ऐसे में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सभी लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीन मुफ्त करने की मांग की है। हालांकि अभी तक इस पर सरकार की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...