Homeदेशकोरोना के बाद आधा शरीर हो गया था लकवाग्रस्त, बीमारी से हार...

कोरोना के बाद आधा शरीर हो गया था लकवाग्रस्त, बीमारी से हार गए स्वामी

Date:

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss) के प्रतियोगी स्वामी ओम (Swami Om) का निधन हो गया है। उनका असली नाम सदानंद झा था। कुछ दिन पहले उन्हें लकवा मार गया था। वह बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।

जानकारी के अऩुसार उन्हें तीन महीने पहले कोरोना हुआ था, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका एम्स में इलाज चल रहा था। कोरोना के बाद उनके शरीर के आधे हिस्से को लकवा मार गया था। कई बीमारियों से पीड़ित होने के बाद उनकी हालत खराब थी, अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। बुधवार की सुबह उन्होंने अपने निवास लोनी स्थित डीएलएफ कालोनी के अंकुर विहार में अंतिम सांस ली है।

‘बिग बॉस-10’ में स्वामी ओम सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा वह कई चीजों को लेकर विवादों में भी रहे। उनके बयान भी उन्हें चर्चा में बनाए रखते थे। बिग बॉस के 10वें सीजन में दिए गए एक टास्क के दौरान सारी हदें पार कर दी थी।

उन्होंने पहले एक बोतल में टॉइलट किया, उसके बाद उसे अपने साथियों के ऊपर फेंक दिया था। इसी के बाद बिग बॉस में मौजूद घर के सभी सदस्य स्वामी ओम के खिलाफ हो गए थे। काफी विरोध के बाद उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया था। उनकी इस तरह की हरकत की हर तरफ आलोचना हुई थी। ये भी कहा गया था कि ये पहला शो होगा जिसमें किसी प्रतिभागी ने ऐसी हरकत की हो।

इसके अलावा एक चैनल में लाइव कार्यक्रम के दौरान उनकी साथी डिबेट करने वाले के साथ मारपीट भी हो गई थी। वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में वो हिस्सा लेने गए थे, वहां पर मौजूद लोगों ने उनको वहां से भगा दिया था।

वो बिग बॉस के सबसे विवादित प्रतियोगी भी रहे थे। बिग बॉस में महिला प्रतियोगियों को लेकर उनकी कई टिप्पणियां भी लोगों को काफी परेशान करने वाली थी। बहुत परेशान होने के बाद सभी प्रतियोगियों ने इसकी शिकायत सलमान खान से की थी, उसके बाद उनको वहां से निकाल दिया गया था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...