Homeदेशअमेरिकी में हालात बेकाबू: 24 घंटे में Corona से 2000 लोगों की...

अमेरिकी में हालात बेकाबू: 24 घंटे में Corona से 2000 लोगों की मौत….

Date:

कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में तबाही मचा रहा है। विश्व की महाशक्ति कोरोना वायरस के सामने बेबस नजर आ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के हालात देखकर चिंतिंत है, लेकिन वो कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने में नाकामियाब हो रहे हैं। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2000 हो गई।

आग उगलता आतंकी सलाहुद्दीन, कहा- मुसलमानों पर जुल्म का नतीजा है कोरोना….(Opens in a new browser tab)

न्यूयार्क में 731 लोगों की मौत

सिर्फ न्यूयार्क में ही 731 लोगों की जानें पिछले 24 घंटे में चली गई। यह एक दिन में अमेरिका के किसी राज्य में कोरोना से सबसे अधिक मौत है। न्यूयॉर्क में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 5489 लोगों की मौत हो गई है।पूरा विश्व इस बीमारी की चपेट में, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात अमेरिका के हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 12000 को पार कर चुका है।

कोरोना : इस समय पैदा हुआ बच्चा, मां-बाप ने नाम रखा ‘Lockdown'(Opens in a new browser tab)

शवों के लिए जगह नहीं

अमेरिकी में स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि शवगृह में जगह कम पड़ने लगे हैं। अमेरिका में पार्कों में अस्थायी रूप से शवों को दफन करने पर विचार किया जा रहा था। हालांकि इसपर अभी अमल नहीं किया गया है और शवों के अंतिम संस्कार के लिए अन्य स्थानों पर विचार किया जा रहा है।

विश्व में 75000 लोगों की मौत

वहीं अमेरिका के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना वायरस से जुलाई तक 66000 लोगों की मौत हो सकती है। इसमें यह दावा भी किया गया है कि यहां इटली से तीन गुना ज्यादा मौत होगी । कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या 75,500 हो गई है । इसमें सिर्फ 50 हजार से अधिक मौतें यूरोप में हुई हैं। वहीं फ्रांस में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10000 के पार हो चुकी है। अब तक इस बीमारी का इलाज नहीं खोजा जा सका है। स्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है। वहीं भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 4783 लोग भारत में कोरोना से संक्रमित हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related