Homeदेशआग उगलता आतंकी सलाहुद्दीन, कहा- मुसलमानों पर जुल्म का नतीजा है कोरोना....

आग उगलता आतंकी सलाहुद्दीन, कहा- मुसलमानों पर जुल्म का नतीजा है कोरोना….

पूरी दुनिया कोरोना से परेशान और आतंकित है। विश्व के शक्तिशाली देशों ने इसके सामने घुटने टेक दिए हैं। सब अपने अपने तरीके से इसका तोड़ निकालने में लगे हैं ।

Date:

नई दिल्ली : पूरी दुनिया कोरोना से परेशान और आतंकित है। विश्व के शक्तिशाली देशों ने इसके सामने घुटने टेक दिए हैं। सब अपने अपने तरीके से इसका तोड़ निकालने में लगे हैं ।  इसी बीच आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने कोरोना वायरस को धर्म से जोड़ दिया।

कोरोना के कहर से लाचार अमेरिका ने भारत से मांगी ये मदद(Opens in a new browser tab)

उसने कहा है कि दुनिया में कोरोनो वायरस इसलिए आया, क्योंकि हर जगह मुसममानों पर जुल्म हो रहा है। सलाहुद्दीन ने यह भी कहा कि अब ये बीमारी ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाएगी, जिसने दुनिया भर में मुसलमानों को परेशान किया है। आतंकी हिजबुल चीफ ने अपना ऑडियो मैसेज जारी किया है। 5 मिनट के इस ऑडियो में उसने दुनिया के कई नेताओं को धमकी भी दी है।

काबुल गुरुद्वारा अटैक: मौलवी अब्दुल्ला गिरफ़्तार, 4 अन्य पाकिस्तानी भी दबोचे गए(Opens in a new browser tab)

जुल्म का नतीजा‘

सलाहुद्दीन ने कहा, ‘कोरोना वायरस एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। साइंस भी इसके आगे फेल हो रही है और इस बीमारी का मुख्य कारण है मुसलमानों पर ज्यादती। उन पर जुल्म ढाए गए हैं। रोहिंग्या मुसलमान, फिलिस्तीन और कश्मीरियों पर जो जुल्म हुए हैं उस वजह से इस बीमारी ने इनको जकड़ा है। कुछ मुसलमान सरकारें अय्याशी में अपने दीन को भूल गई थी वो भी कसूरवार हैं’।

अल्लाह सबसे बड़ा, वही बचाएंगे

सलाहुद्दीन ने कहा कि इस बीमारी से एहतियात बरतनी चाहिए, लेकिन अल्लाह सबसे बड़ा है। भारत में जो कश्मीरियों पर पीएम मोदी जुल्म ढा रहे हैं अब इस बीमारी से वो भी नहीं बच पाएंगे। दुनिया भर में इस बीमारी ने पांव पसार लिए हैं हमें इस घड़ी में सतर्कता बरतनी है और अल्लाह पर विश्वास करना है।

सैयद मोहम्मद युसूफ शाह को आमतौर पर सैयद सलाहुद्दीन के नाम से जाना जाता है। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का मुखिया रहते हुए उसने कश्मीर घाटी से कई ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सलाहुद्दीन का परिवार घाटी में आराम की जिंदगी गुजार रहा है। उसके तीन बच्चे राज्य सरकार की अच्छी नौकरियां कर रहे हैं। वो खुद पाकिस्तान में सुरक्षित घर में रहते हैं। वो कश्मीर के युवाओं को वो लगातार भारत के खिलाफ भडक़ाता और उकसाता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related