Homeमनोरंजनविराट कोहली ने बताया बेटी 'वामिका' के नाम का मतलब

विराट कोहली ने बताया बेटी ‘वामिका’ के नाम का मतलब

Date:

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों मुंबई में क्वारंटीन अवधि पूरी कर रहे हैं। इसके बाद वो अपनी टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे और वहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेलेंगे। ये मैच 18-22 जून के बीच होने है। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी जाएंगे और वो भी मुंबई में क्वारंटीन का समय पूरा कर रहे हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बने थे और तब से लेकर अबतक दोनों ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है।

Also read-https://khabarsatta.com/bollywood/mika-singhs-open-challenge-to-krk-i-am-your-daddy-not-anurag-kashyap-and-karan-johar/

हालांकि एक फैन के पूछने पर विराट कोहली ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया शेयर क्यों नहीं की है। इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के दौर में विराट कोहली ने बताया कि हमने एक कपल के तौर पर उस समय तक अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है, जब तक वामिका को सोशल मीडिया की समझ नहीं हो जाती और जबतक वो खुद के लिए सही चुनाव करने के काबिल नहीं हो जाती।

इसके अलावा विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के नाम का भी अर्थ बताते हुए कहा कि ये मां दुर्गा का दूसरा नाम होता है। कोहली ने अपनी बेटी के जन्म के दौरान ऑस्ट्रेलिया टूर से पैटरनिटी लीव ली थी और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत लौट आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related