Homeमनोरंजनड्रग्स के साथ पकड़ी गईं बिग बॉस कंटेस्टेंट एक्ट्रेस हीना पांचाल, रेव...

ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं बिग बॉस कंटेस्टेंट एक्ट्रेस हीना पांचाल, रेव पार्टी में थी शामिल

Date:

डेस्क।हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस(Maharashtra Police) ने नासिक(Nasik) के इगतपुरी में एक रेव पार्टी(Rave party) में छापा मारा था। इस रेव पार्टी से पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अब खबरें सामने आ रही हैं कि हिरासत में लिये गए इन 22 लोगों में बिग बॉस मराठी(Bigg Boss Marathi) फेम एक्ट्रेस हिना पांचाल(Heena Panchal) भी शामिल हैं। मिल रहीं खबरों के मुताबिक, पुलिस ने इस पार्टी में शनिवार रात करीब 2 बजे छापा मारा था।


जहां हिना पांचाल समेत एक विदेशी महिला, दो कोरियोग्राफर्स और एक मराठी और साउथ फिल्मों की अभिनेत्री के अलावा अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के वक्त यह सभी नशे में धुत थे।


पार्टी से पुलिस की टीम ने कैमरे, कोकिन, हुक्का, और नकदी जब्त की है। महाराष्ट्र पुलिस की इस छापेमारी में बड़ा ड्रग्स रैकेट सामने आया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्टी में भारी मात्रा में ये ड्रग्स कहां से आया।

आगे की कार्रवाई करते हुए मुंबई से एक नाइजीरियाई नागरिक को भी अरेस्ट किया गया है। वहीं, नासिक पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंच गई है। पार्टी के बारे में जानकारी मिली है कि यह सभी लोग शुक्रवार की सुबह पीयूष शाह का बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए इगतपुरी के स्काई ताज विला में चेकइन किये थे।

जहां रात 12 बजे पीयूष का केक काटा गया। अगले दिन शनिवार को रात को रेव पार्टी शुरु हुई थी। इसी पार्टी में, मराठी एक्ट्रेस हिना पांचाल भी अपने दोस्तों के साथ शामिल थीं।
बात करें, हिना पांचाल की, तो बता दें कि हिना पांचाल ने बिग बॉस मराठी सीज़न 2 में हिस्सा लिया था। वह कई मराठी और हिंदी भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हिना पांचाल अपने बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं।

सोशल मीडिया पर वह मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल होने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। हिना के दो आइटम सॉन्गस ‘बलम बंबई’ और ‘बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट’ काफी हिट हुए थे। इसके अलावा बीते साल वह पारस छाबड़ा के स्वयंवर वाले रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ की भी प्रतिभागी बनकर आई थीं।

Also read- https://khabarsatta.com/india/india-beats-america-in-corona-vaccination-became-the-worlds-most-vaccinated-country/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related