Homeदेशकोरोना टीकाकरण में भारत ने अमेरिका को दी मात, बना दुनिया का...

कोरोना टीकाकरण में भारत ने अमेरिका को दी मात, बना दुनिया का सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला देश

Date:

डेस्क।भारत ने कोरोना टीकाकरण में अमेरिका को मात दे दी है और दुनिया का सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पहल देश बन गया है। देश में रविवार को 17, 21, 268 टीके लगाए गए, जिसके बाद अब तक की कुल संख्या 32 करोड़, 36 लाख 63 हजार 297 हो गई।

भारत में इसी साल 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। जबकि ब्रिटेन में 8 दिसंबर को, अमेरिका में 14 दिसंबर, इटली, जर्मनी और फ्रांस में 27 दिसंबर को टीकाकरण की शुरुआत हुई। ग्लोबर वैक्सीन ट्रैकर की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, जर्मनी, फ्रांस और भारत में टीकाकरण की गति तेज है।

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 28 जून की सुबह 8 बजे तक ब्रिटेन में 7,67,74,990, अमेरिका में 32,33,27,328, इटली में 4,96,50,721, जर्मनी ने 7,14,37,514 और फ्रांस में अब तक 5,24,57,288 टीके लगाए जा चुक हैं। भारत में यह संख्या 32,36,63,297 है।


बीजेपी नेता ने किया ट्वीट

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर इस बारे में बताया है कि कोविड-19 के टीकाकरण में अमेरिका को भारत ने पछाड़ दिया है। साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कई देशों के टीकाकरण के आंकड़ों की जानकारी है। अमेरिका में पिछले साल 14 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और वहां अब तक 32,33,27,328 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

भारत में टीकाकरण अभियान के 163वें दिन 27 जून को 13.9 लाख को पहली और 3.3 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई। देश में इस साल 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके साथ ही 1 मई को 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया।


भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हो गई है। वहीं 979 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है। इसके अलावा 58,578 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,93,09,607 हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है।

Also read- https://khabarsatta.com/health/how-to-avoid-viral-in-rainy-season-it-is-necessary-to-take-these-precautions/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related