Homeक्रिकेटIPL 2022: 25 अक्तूबर को होगी दो नई टीमों की घोषणा

IPL 2022: 25 अक्तूबर को होगी दो नई टीमों की घोषणा

Date:

आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों की घोषणा 25 अक्तूबर को की जाएगी। इसकी घोषणा गत मंगलवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 पार्टियों ने इसके टेंडर खरीद चुके हैं।

इनमें संजीव गोयनका ग्रुप, मशहूर फार्मा कंपनी टॉरेंट, अरबिंदो फार्मा, ब्रॉडकास्ट और स्पोर्ट्स कंसल्टिंग एजेंसियां आईटीडब्ल्यू, ग्रुप एम, कंसोर्टियम ऑफ सिंगापुर स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म और कुछ अन्य पार्टियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अडानी ग्रुप ने फिलहाल टेंडर नहीं खरीदा है। सूत्रों के मुताबिक, टेंडर खरीदने की तारीख नजदीक आने पर वो इसमें शामिल होंगे।


आईपीएल के नए सत्र यानी 2022 में दो नई टीमों के जोड़े जाने की योजना है। ऐसे इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की संख्या में खासा इजाफा होगा और टूर्नामेंट दो महीने से ज्यादा चलेगा। आईपीएल के नए सत्र में अहमदाबाद, लखनऊ या पुणे की टीमें शामिल हो सकती हैं। इन दो टीमों के जुड़ने के बाद आईपीएल में टीमें की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। बता दें कि आईपीएल के चौथे सीजन में 10 टीमें खेली थीं। उस समय कोच्चि टस्कर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया टूर्नामेंट में शामिल हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related