Homeदेशयुवा उद्यमी सौरभ कुमार की पुस्तक "द गोल्डन एज 17" का विमोचन...

युवा उद्यमी सौरभ कुमार की पुस्तक “द गोल्डन एज 17” का विमोचन आईटी मिनिस्टर जीवेश कुमार की उपस्थिति में हुआ

Date:

मोतिहारी: आज दिनांक 28 सितंबर 2021 पटना के पन्हास होटल में युवा उद्यमी सौरभ कुमार (Sourav Kumar) के पुस्तक “द गोल्डन एज 17” (The Golden Age 17) का विमोचन किया गया।

इस पुस्तक के विमोचन में बिहार के आईटी मिनिस्टर जीवेश कुमार तथा बीजेपी के प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे इनके अलावा दिव्यांशु भारद्वाज और उत्कर्ष कुमार सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सौरभ कुमार (Sourav Kumar) के इस पुस्तक से कम उम्र में युवा अपने स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं तथा इसके अलावा अन्य विभिन्न विषयों पर इस पुस्तक में बहुत सी ऐसी जानकारी दी गई है जिससे युवा आय में वृद्धि कर अपना करियर बना सकते हैं

युवा उद्यमी सौरव कुमार ने अपने कौशलता के द्वारा कुछ नया करने का प्रयास किया है। जिसके लिए बिहार के आईटी मिनिस्टर जीवेश कुमार तथा बीजेपी के प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने उन्हें सराहा।

इनका कहना है कि जिस तरीके से युवा अपने कार्य क्षेत्र में कुशलता पूर्वक आगे बढ़ते दिख रहे हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में भारत को विकसित देश बनने में विलंबित नहीं होगी। युवा सौरभ कुमार (Sourav Kumar) के इस प्रयास से अन्य युवाओं बहुत ही ज्यादा प्रेरित होंगे।

The Golden Age 17 Book By Sourav Kumar

सौरव कुमार (Sourav Kumar) की किताब “द गोल्डन एज ​​17” (The Golden Age 17) पढ़कर युवा उद्यमी अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। 

सौरव ने अपने स्वयं के अनुभव को एक पुस्तक में रूपांतरित किया है ताकि उनकी उम्र के एक युवक को इस पुस्तक से सहायता मिल सके। 

इस पुस्तक के माध्यम से युवा अपने कौशल को विकसित करने के साथ-साथ कम उम्र से ही अपनी आय शुरू कर सकते हैं, जिसे इस पुस्तक “द गोल्डन एज ​​17” में मोतिहारी के युवा सौरव कुमार ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से लिखा है। 

जैसे स्किल डेवलप करना, स्किल्स से कैसे कमाना है, अपनी पहली इनकम कैसे जेनरेट करें, अपना पहला स्टार्ट-अप कैसे शुरू करें आदि। इसके अलावा, इस बुक में ऑनलाइन के जरिए अपने स्टार्ट-अप से पैसे कमाने के कई तरीके हैं। पोर्टल प्रपत्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related