Homeछत्तीसगढ़Raigarh पहुंचा वीर शाहिद विप्लव त्रिपाठी पत्नी और मासूम अबीर का पार्थिव...

Raigarh पहुंचा वीर शाहिद विप्लव त्रिपाठी पत्नी और मासूम अबीर का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब , Video

Date:

रायगढ़। वीर शाहिद विप्लव त्रिपाठी पत्नी और मासूम अबीर का पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंचा है। कर्नल के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा है। एयरपोर्ट से बड़े काफिले के साथ शव को रामलीला मैदान ले जाया जा रहा है। (Raigarh)पूरे शहर का माहौल गमगीन है। अपने चहते जांबाज कर्नल और परिवार को श्रद्धांजलि देने स्वफूर्त शहर बंद कर श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अंतिम द्रशन की व्यवस्था रामलीला मैदान में की गई। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि(Raigarh) मणिपुर में शनिवार को हुए चरमपंथियों के हमले में असम राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए.

मारे जाने वाले में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लाल कर्नल विप्लव त्रिपाठी भी शामिल थे. इनके साथ दो और जिंदगियां खत्म हो गई. एक उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी और दूसरा उनका 8 साल का बेटा अबीर. कुल मिलाकर चरमपंथियों ने 7 जिंदगियां लील ली. 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिले पर हमला किया गया. जिस समय ये हमला हुआ, उस वक्त कर्नल त्रिपाठी अपने परिवार के साथ लौट रहे थे. इस हमले के बाद कर्नल त्रिपाठी का परिवार शोक में डूबा है. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक पूरा का पूरा परिवार देश सेवा के लिए बलिदान हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...