Homeबॉलीवुड36 वर्षीय अभिनेता का अचानक निधन!

36 वर्षीय अभिनेता का अचानक निधन!

अभिनेता सेथुरमन (Sethuraman) के निधन से उनके दोस्त, परिवार के सदस्य और सहकर्मी सभी बेहद सदमे में हैं.

Date:

नई दिल्ली: फिल्म कन्ना लड्डू थिन्ना आसिया’ के अभिनेता और डॉक्टर सेथुरमन (Sethuraman) का यहां अपने आवास में कल गुरुवार देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वह महज 36 साल के थे. अभिनेता के निधन से उनके दोस्त, परिवार के सदस्य और सहकर्मी सभी बेहद सदमे में हैं.

पेशे से एक त्वचा रोग विशेषज्ञ सेथुरमन को तमिल फिल्मों में उनके मित्र संथानम द्वारा पेश किया गया था. अपनी पहली फिल्म के बाद उन्होंने ‘वालिबा राजा’, ‘सक्का पोडू पोडू राजा’ और ’50/50′ जैसी फिल्मों में भी काम किया.

अभिनेता संथानम ने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा, “मेरे प्यारे मित्र डॉ. सेथु के निधन पर पूरी तरह से स्तब्ध और परेशान हूं. उनकी आत्मा को शांति मिलें.”

इस युवा चिकित्सक ने साल 2016 के 12 फरवरी को उमा से शादी की थी. उनका एक बच्चा भी है. साल 2017 में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के चलते उनकी सर्जरी भी हुई थी. ऐसा बताया जा रहा है कि इसी के चलते वह पिछले कुछ समय से शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान थे.

सेथुरमन जेड क्लीनिक के मालिक हैं, जो चेन्नई में स्किन केयर और कॉस्मेटोलॉजी क्लीनिकों की एक कड़ी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...