राज कुंद्रा: जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई, पुलिस को नोटिस जारी
पोर्न वीडियो केस में फिलहाल शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में अब राज कुंद्रा और रेयान थोरपे की जमानत याचिकाओं पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। गुरुवार को दोनों की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि राज कुंद्रा और रेयान ने मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। याद दिला दें कि पोर्नोग्राफी केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के चलते राज जेल में हैं। अश्लील फिल्में बनाने और ऐप्स पर उन्हें स्ट्रीम करने के आरोप में उनके खिलाफ ये कार्रवाई हुई है।राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले में नए अपडेट्स सामने आए हैं। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अरुणा ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच को दो ऐप्स हॉटशॉट्स और बॉलीफेम से 51 पोर्नोग्राफिक फिल्में मिली हैं। उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा की तरफ से उनके बहनोई प्रदीप बख्शी को एक ईमेल भी मिला है।
इस बीच शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि इस मामले पर वह अब तक चुप रहीं और आगे भी रहेंगी। शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में लिखा है कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट भी की है कि बच्चों के लिए ही सही लेकिन निजता का ध्यान रखें। साथ ही ये भी कहा कि मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी बीती 19 जुलाई को हुई थी। इसके बाद उन पर क्राइम ब्रांच को 25 लाख रुपये घूस देने का आरोप भी लग चुका है।
Ajay Devgan ने खास अंदाज में दी पत्नी Kajol को जन्मदिन की बधाई
फिल्म अभिनेत्री काजोल आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर काजोल के अभिनेता पति ने उन्हें खास अंदाज में...
रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा के जन्मदिन पर शेयर किया Romantic Video
अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर रितेश देशमुख ने जेनेलिया...
Tokyo Olympics 2020 : 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता पदक, बॉलीवुड ने दी टीम को बधाई
टोक्यो ओलिंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक...
HBD Kishore Kumar: लीजेंड किशोर कुमार को फिल्म ‘शिकारी’ से मिली पहचान, लल्लूराम डॉट कॉम पर पढ़िए ‘आभास कुमार गांगुली’ से बॉलीवुड तक का...
बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस पर आज यानी 4 अगस्त को लल्लूराम डॉट कॉम आपको बताने जा रहा है इंडस्ट्री के मस्तमौला सिंगर कहे जाने वाले किशोर कुमार के बारे में कुछ दिलचस्प बातें. उनकी गृह नगरी खण्डवा से खास रिपोर्ट…

