HomeखेलTokyo Olympics 2020 : 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता...

Tokyo Olympics 2020 : 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता पदक, बॉलीवुड ने दी टीम को बधाई

Date:

टोक्यो ओलिंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद इस बार हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है।

41 साल हॉकी में हासिल की इस जीत को लेकर हर देशवासी गौरवान्वित हैं। हर कोई पुरुष हॉकी टीम की सराहना कर रहा है और उन्हें बधाई दे रहा हैं।वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रही हैं।

अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर जीत की खुशी जाहिर करते हुए, पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-‘भारत के असली हीरोज़, हमारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। आज उन्होंने हर भारतीय को गौरवान्वित किया।’

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी भारतीय हॉकी टीम के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- ‘इतिहास के फिर से लिखने के लिए टीम इंडिया को बधाई! 41 साल बाद ओलंपिक में पदक! क्या मैच था, क्या वापसी थी।’

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने ट्वीट कर इस खेल में जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा-‘बहुत खूब!! भारतीय पुरुष हॉकी टीम बधाई। लचीलापन और कौशल अपने चरम पर था, क्या रोमांचक मैच रहा।’

टोक्यो ओलंपिक में भारत कांस्य पदक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अनिल कपूर ने टीम को बधाई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-‘अभूतपूर्व जीत.. काश मेरे पिताजी इस ऐतिहासिक दिन को देखने के लिए जीवित होते, तो बहुत खुश होते। पुरुषों की हॉकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद..बधाई।’

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया-‘सभी कांस्य के साथ चमक रहे हैं। #ओलंपिक में शानदार जीत। 41 साल बाद पदक घर लाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई।’

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी इस जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। भंडारकर ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई।’

इन सब के अलावा तापसी पन्नू, नेहा धूपिया, टाइगर श्रॉफ आदि मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दे रही हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related