HomeबॉलीवुडAjay Devgan ने खास अंदाज में दी पत्नी Kajol को जन्मदिन की...

Ajay Devgan ने खास अंदाज में दी पत्नी Kajol को जन्मदिन की बधाई

Date:

फिल्म अभिनेत्री काजोल आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर काजोल के अभिनेता पति ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल पति अजय के कंधे पर सिर रखकर हंस रही हैं। वहीं तस्वीर में अजय देवगन भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर किसी इवेंट के दौरान की लग रही है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा- ‘आपने हमेशा ही मेरे चहरे पर मुस्कान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आप मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं। मैं आपके जन्मदिन को स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।’

सोशल मीडिया पर अजय और काजोल की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं।

दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई। अजय देवगन ने जब काजोल को देखा तो उन्होंने उन्हें कोई भाव नहीं दिया। सेट पर वह काफी गंभीर रहते थे।

वहीं काजोल थोड़ी चुलबुली थी। अजय को देख कर उन्हें थोड़ा अजीब महसूस हुआ।फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और दोनों अपने अपने रास्ते चल दिए, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

दोनों को एक बार फिर से एक साथ फिल्म ‘गुंडाराज’ में काम करने का मौका मिला। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और दोनों फिर से अलग हो गए। इसके बाद दोनों फिल्म ‘इश्क’ के सेट पर मिले और विपरीत स्वभाव के होने के बावजूद दोनों में इश्क हुआ।

दुनिया से अपने प्यार को छुपाते हुए दोनों ने फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के सेट पर एक दूसरे से अपनी मोहब्बत का इजहार किया और 20 फरवरी, 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली और प्यार को अंजाम पर पहुंचाया। काजोल ने 20 अप्रैल, 2003 को बेटी न्यासा को जन्म दिया।

न्यासा के जन्म के सात साल बाद काजोल दोबारा मां बनी और 13 सितम्बर, 2010 को बेटे युग को जन्म दिया। आज अजय और काजोल अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ में नजर आते हैं। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...