HomeबॉलीवुडBIG BREAKING : दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन

BIG BREAKING : दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन

Date:

मुंबई।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन हो गया है। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। बोमन ने बताया कि उनकी 94 वर्षीय मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स बोमन की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों की किरदार निभाया था।

वो बहुत जिंदा दिल थीं और कई मजाकियां कहानियों से भरी थीं जो सिर्फ वहीं कह सकती थीं।’ अभिनेता लिखते हैं, ‘जब भी वो मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वहीं वो हमेशा कहती थीं- पॉपकार्न मत भूलना। उनको अपना भोजन और गाने पसंद थे।

इसके साथ ही तेजी से वो विकिपीडिया और आईएमडीबी को तुरंत फैक्ट चैक कर सकती थीं।’ बोमन ने लिखा, ‘मां हमेशा कहती थीं कि तुम एक अभिनेता इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करें। तुम एक अभिनेता हो ताकि तुम लोगों को मुस्कान दे सको। लोगों को खुशी दो। आखिरी रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे।

वो चाहती थीं चांद और तारे भी मांग सकती थीं। वो हमेशा एक स्टार थीं, और हमेशा रहेंगी।’ बता दें कि बीते साल 18 नवंबर को बोमन ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

Also read- https://khabarsatta.com/world/shirley-temple-google-doodle-google-honored-hollywood-icon-shirley-temple-by-creating-a-splendid-doodle/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related