Homeबॉलीवुडसलमान खान समेत कुल 38 सितारे इस मामले में खा सकते है,...

सलमान खान समेत कुल 38 सितारे इस मामले में खा सकते है, हवालात की हवा…

Date:

सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित हिंदी सिनेमा जगत के कई मशहूर सितारों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें कुल 38 बॉलीवुड के कलाकार शामिल हैं। दिल्ली के एक वकील ने एक अर्जी दायर करते हुए बॉलीवुड और टॉलीवुड की कुल 38 सितारों को धरे जाने की मांग की है।

वकील ने दावा करते हुए कहा है कि यह सभी बॉलीवुड सितारे कानून के दायरे से बाहर रहते हुए अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे थे। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।


38 फिल्मी सितारों पर मामला दर्ज
दरअसल आज से 2 वर्ष पहले हैदराबाद में दिशा नाम की लड़की के साथ अनुचित बर्ताव हुआ था। दिशा एक डॉक्टर थी। जो शाम के समय अपने घर जा रही थी लेकिन रास्ते में ही कुछ लोगों ने उनके साथ अनुचित किया। जिस कारण वह इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। उस समय बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया था। साथ ही साथ कुछ लोगों ने दिशा की तस्वीर पोस्ट करते हुए भी मामले की जानकारी दी थी। इसमें कुल 38 फिल्मी कलाकार शामिल थे।

ये है पूरा मामला
बॉलीवुड के कलाकारों ने 2 साल पहले हैदराबाद में हुए दिशा मामले में दिल्ली के वकील ने फिल्मी सितारों का नाम बताते हुए कहा है कि इन 38 फिल्मी सितारों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिशा नाम को सार्वजनिक किया था। जिससे उसके परिवार के बारे में सभी को जानकारी मिल गई। वकील ने आगे कहा कि कानून सभी के लिए एक समान होता है चाहे वह बॉलीवुड कलाकार हो या कोई बिजनेसमैन हो।


वकील गौरव गुलाटी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड सितारों पर मामले दर्ज करवाए हैं बल्कि कई राजनेताओं पर भी मामले दर्ज करवाए हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल है। इनके ऊपर आईपीसी की धारा 228 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ अगर टॉलीवुड कलाकारों की बात करें तो जिन कलाकारों पर मामला दर्ज किया गया है। उनके नाम हैं रवि तेजा, रकुल प्रीत सिंह, अल्लू सिरीश, चार्ममे कौर और असली नाम का जिक्र करने वाले अन्य कलाकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...