उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक महिला द्वारा अपनी 9 साल की सौतेली बेटी को बॉक्स में बंद करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और महिला के गर्भवती होने के कारण उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस महिला का नाम शिल्पी है। राधिका नौ साल की एक बच्ची का नाम है।
पुलिस को शिकायत मिली कि राधिका कल (सोमवार, 28 नवंबर) से लापता है. इसके अनुसार पुलिस महिला के घर गई और जांच की। तभी पुलिस को वह एक डिब्बे में बेहोशी की हालत में मिली।
इस बीच, उसने पुलिस को बताया कि होश आने पर उसकी मां ने उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया।
राधिका सोनू शर्मा की पत्नी की बेटी है जो मुजफ्फरनगर में रहती है और अपने पिता के साथ घाटस्थल पर रहती थी. यह जानकारी पुलिस ने दी है।
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर सोमवार को हमला किया गया।इसके बाद आज सुबह 8.30 बजे कड़ी सुरक्षा में आफताब को दूसरे राउंड की पॉलीग्राफी जांच के लिए फोरेंसिक लैब ले जाया गया.
आफताब को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर तलवार से हमला करने की कोशिश के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, आफताब को अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस और जेल सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
अत्याधुनिक हथियारों से लैस पैरामिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि जेल से कैदियों को लाने-ले जाने वाली दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में भी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है.
Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला पर तलवार से हमले की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
सोमवार की शाम जब आफताब को फोरेंसिक लैब से वापस जेल ले जाया जा रहा था, तभी हाथों में तलवार लिए कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और उस पर हमला करने का प्रयास किया. पुलिस ने हवा में फायरिंग की और स्थिति को काबू में किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Shraddha Walkar Murder Case : श्रद्धा वाकर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder Case) के बाद हिंदू संगठनों (Hindu Sanghathan) में काफी रोष है। इस घटना के आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी पृष्ठभूमि में आज ‘हिंदू एकता मंच’ (Hindu Ekta Manch) द्वारा दिल्ली के छतरपुर में ‘बेटी बचाओ महापंचायत’ (Beti Bachao Mahapanchayat) का आयोजन किया गया। हालांकि, एक घटना ऐसी भी हुई है, जिसमें भाषण देने के लिए इस कार्यक्रम के मंच पर चढ़ी एक महिला ने एक व्यक्ति को जूता मार दिया।
महिला की बेटी पिछले पांच दिनों से लापता है। इसलिए उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए महिला ‘बेटी बचाओ महापंचायत’ कार्यक्रम में शिरकत की।
जब वह मंच से बोल रही थी, तभी एक दर्शक ने उसे एक तरफ धकेलने की कोशिश की। हालाँकि, यह बताया गया है कि उसने उसे बोलने की अनुमति नहीं देने के लिए गुस्से में उसके साथ मारपीट की।
#WATCH | Chattarpur, Delhi: Woman climbs up the stage of Hindu Ekta Manch's program 'Beti Bachao Mahapanchayat' to express her issues; hits a man with her slippers when he tries to push her away from the mic pic.twitter.com/dGrB5IsRHT
“मेरी बेटी लापता है और मैं शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जा रहा हूं। हालांकि, पुलिस मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है”, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा। ”आज इन्हीं लोगों ने ‘बेटी बचाओ महापंचायत’ का आयोजन किया.
लेकिन जब नेता ही लड़की पर नजर रख रहे हैं तो हमारी लड़कियों को कौन और कैसे बचाएगा?” उन्होंने ऐसा सवाल भी उठाया है। इस बीच आयोजकों ने जवाब दिया है कि यह मामला महिला का घरेलू मामला है और पुलिस उसकी बेटी की तलाश कर रही है.
झाबुआ। जिले के कल्याणपुरा थाना अन्तर्गत आने वाली अन्तर्वेलिया चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस इन्दौर द्वारा कार्रवाई की गई है, जो एक शख्स से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए उन्हें ट्रैप किया गया है।
प्रकरण के संबंध में डी.एस.पी. लोकायुक्त, इन्दौर दिनेश पटेल ने मंगलवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि आवेदक रमेश पुत्र सुल्तान मुणिया, निवासी ग्राम खुटाया, थाना क्षेत्र कल्याणपुरा द्वारा इस संबंध में आवेदन दिया गया था।
आवेदक के अनुसार उसके परिजन के नाम कृषि भूमि पर अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जाने के मामले में पिछले दिनों थाना कल्याणपुरा में प्रकरण दर्ज किया गया था, उक्त प्रकरण में बदिया नामक एक व्यक्ति जेल में हैं और आवेदक द्वारा कथित रूप से जेल में बंद व्यक्ति के अन्य भाइयों को आरोपित नहीं बनाए जाने के लिए कथित रूप से रिश्वत मांगी जा रही थी।
डीएसपी लोकायुक्त ने बताया कि इस संबंध में आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन की जांच के बाद शिकायत सही पाई जाने की स्थिति में लोकायुक्त पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। आरोपित चौकी प्रभारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
वृंदावन में सोमवार को भगवान बांके बिहारी का प्राकट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिहार पंचमी के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के प्राकट्य उत्सव में सोमवार को वृंदावन की कुंज गलियों में जयकारों की यही ध्वनि गुंजायमान रही।
भगवान का महाभिषेक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। मंदिर में ठाकुर के बाल रूप को पीताम्बरी पोशाक धारण कराई गई। दिल्ली के भक्तों ने करीब दो लाख रुपये की पोशाक अपने आराध्य को अर्पित की।
धर्म नगरी वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी का प्राकट्योत्सव बड़े ही धूमधाम का मनाया गया। भगवान बांके बिहारी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर उनका पंचामृत से महाभिषेक किया गया।
बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के लिए पहुंची अमेरिका से 251 डॉलर की माला
ठाकुर बांके बिहारी के महाभिषेक में 350 किलो दूध, 150 किलो दही, शहद, बूरा और गाय का घी इस्तेमाल किया गया। भगवान बांके बिहारी को दो लाख रुपये कीमत की पीतांबरी रंग की पोशाक धारण कराई गई। यह पोशाक दिल्ली के रहने वाले भक्तों ने उन्हें अर्पित की है।
वहीं, एक अमेरिका के रहने वाले भक्त ने 251 डॉलर की माला भेजी है। भगवान बांके बिहारी का आज बाल रूप में प्राकट्योत्सव मनाया गया है। बता दें कि केसर युक्त मूंग दाल के हलवे का ठाकुर जी को भोग अर्पित किया गया। मंदिर को 500 किलो फूलों से सजाया गया। वहीं, रंग बिरंगी लाइट भी मंदिर पर लगवाई गईं।
ठाकुर जी के प्राकट्योत्सव को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचेंगे। इस बार बांके बिहारी के 542वां प्राकट्योत्सव मनाया गया है। आज ही के दिन 542 वर्ष पहले स्वामी हरिदास जी ने अपनी संगीत साधना से भगवान बांके बिहारी के बाल रूप को प्रकट किया था।
11 हज़ार दीयों से जगमगा उठा मंदिर प्रांगण
भगवान बांके बिहारी की प्रकट स्थली निधिवन है। सोमवार सुबह 4ः00 बजे मंदिर के पट खोलें गए। भक्तों ने मंदिर की साफ सफाई की। इसके बाद श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।
मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रकट स्थली का करीब 350 किलो दूध, 150 किलो दही के अलावा देसी घी, शहद, बूरा से पंचामृत अभिषेक किया। मंदिर प्रांगड़ में 11 हज़ार दीये भी जलाए गए। पूरा मंदिर प्रांगड़ जगमगा उठा।
वृंदावन में निकाली गई शोभायात्रा
बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्योत्सव पर सोमवार को सुबह श्रीनिधिवनराज मंदिर से बधाई शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी हरिदासजी (चित्रपट रूपी) चांदी के रथ में विराजमान होकर अपने लाडले ठाकुर को बधाई देने निकले। रथ के आगे श्रद्धालु रंगोली बनाते चल रहे थे।
शोभायात्रा के आगे झाड़ू लगाते हुए चले भक्त
शोभायात्रा में भगवान गणेश, राधा कृष्ण की झांकी, हरिदास संप्रदाय के रसिक संतों की सवारी के साथ चांदी के रथ में अपने लाडले ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदासजी गोद में लिए विराजमान थे। आगरा, दिल्ली, नागपुर, पुणे, मथुरा और वृंदावन के बैंडों की भक्ति मय धुन के साथ हजारों भक्त बधाई गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए हैं।
MCD Election 2022: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली में चुनावी दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एमसीडी चुनावों के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने केजरीवाल को शिकारी बताकर, दिल्लीवासियों से सावधान रहने की अपील की।
मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार शाम को वार्ड न 56 के शालीमार बाग और वार्ड 54 के रोहिणी डी में चुनावी जनसभा में कहा कि सबसे पहले तो केजरीवाल ने अपने गुरु (अन्ना हजारे) को ही नहीं छोड़ा, उन्हें ही धोखा दे दिया।
अरविन्द केजरीवाल अपने गुरु को ही खा गए। बच्चों की झूठी कसम खा गए, कुमार विश्वास जैसे मित्रों को भी धोखा दे गए। केजरीवाल दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा एमसीडी में भाजपा की वापसी के साथ ही दिल्ली में फैक्ट्री लाइसेंस बंद किया जाएगा।
Delhi MCD ELECTION2022: दिल्ली को बर्बाद कर रहे हैं Arvind Kejriwal : CM Shivraj
करप्शन किंग और करप्शन वाल हैं केजरीवाल
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। एमसीडी में भाजपा ने अनेकों विकास कार्य किये हैं। केजरीवाल टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होकर देश के खिलाफ नारेबाजी में हिस्सा लेते हैं। केजरीवाल फ्री की बात करके जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, लेकिन एमसीडी चुनाव में जनता को केजरीवाल के झूठे वादों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो करप्शन वॉल और करप्शन किंग हो गये हैं। उनका एक मंत्री जेल में मसाज करा रहा है, एक मंत्री मसाज कराकर जेल जाने की तैयारी कर रहा है।
केजरीवाल को मिलना चाहिए धोखा रत्न
चौहान ने कहा कि केजरीवाल को धोखा रत्न दिया जाना चाहिए और मनीष सिसोदिया को शराब रत्न, क्योंकि दिल्ली में कुछ मिले या न मिले लेकिन शराब जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को घोटाला और मसाज रत्न और अमानतुल्लाह खान को करप्शन रत्न मिलना चाहिए, एक विधायक हैं ताहिर हुसैन जो है दंगा रत्न। दुनिया का एक बड़ा ठग सुकेश कह रहा है, हम तो ठग हैं ये, केजरीवाल तो महा ठग है।
2014 के बाद बदल गया परिदृश्य
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। 2014 के पहले हमें पिद्दी पिद्दी से देश डराने का प्रयास करते थे, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है।
कोरोना काल के समय की परिस्थितियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री मोदी ने मोर्चा संभाला और कोविड रोधी वैक्सीन से लेकर इलाज एवं राशन तक की व्यवस्था की। आज भारत तेज गति से विकास कर रहा है। दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने जनता की सुविधाओं के अनुसार कार्य किये हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्य़ाशियों को एमसीडी चुनाव में भारी बहुमत से जिताएं और दिल्ली नगर निगम में विकास की रफ्तार को गति दें।
सिवनी। जिला सत्र न्यायालय द्वारा पत्नी को जिंदा जलाने के आरोप को गलत पाते हुए पति एवं ननद को दोषमुक्त किया गया।
मामला यह था कि आरोपीगणों पर यह आरोप था कि दिनांक 11 मार्च 2020 को दोपहर करीब 1 बजे मृतिका की ननद श्रीमती रजनी चौहान ने मृतिका को अपने मायके से 50 हजार लेकर आने को कहा ।
मृतिका द्वारा मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर मे रखा हुआ मिट्टी का तेल मृतिका के ऊपर डाल दिया तथा मृतिका के पति दीपक गोदरे ने भी मृतिका को धमकी देते हुए माचिस की तीली से आग लगाकर मृतिका को जला दिया।
गंभीर हालत में मृतिका की पुत्री एवं पुत्र द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया मृतिका की गंभीर स्थिति होने से उसे नागपुर रेफर किया गया जहाँ उसका इलाज मेवा अस्पताल हुआ उपचार के दौरान मृतिका की मृत्यु दिनांक 14 मार्च 2020 को हो हुई ।
नागपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवही हेतु कोटवली सिवनी को प्रकरण की विवेचना हेतु डायरी सौपी गयी जहा कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपीगणों द्वारा 307 302 34 भादवी की विवेचना पूर्ण कर अभियुक्तपत्र न्यायालय में पेश किया गया था।
उक्त प्रकरण का विचारण श्रीमान सत्र न्यायाधीश सिवनी की न्यायालय में किया गया जहाँ अभियोजन साक्षियों एवं बचाव के साक्षियों तथा उभयपक्ष के तर्कों के उपरांत आरोपीगण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत न्यायद्रष्टान्तों एवं मृतिका के मृत्यु कालीन कथन पर विश्वास न करते हुए माननीय सत्र नयायधीश द्वारा आरोपी दीपक गोदरे एवं श्रीमती रजनी चौहान को उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप धारा 307, 302,34 भादवि के आरोप से दोषमुक्त कर दिया गया।
MP Police Bharti: मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) ने एमपी पुलिस (MP Police Recruitment) के 6000 पदों पर भर्ती के लिए जारी होने वाले अप्वाइंटमेंट लेटर (Joining Letter) पर बड़ा फैसला सुनाते हुए इस पर रोक लगा दी है.
MP Police के 6000 पदों पर जारी होने वाले जोइनिंग लैटर पर रोक लगाते हुए जबलपुर हाई कोर्ट ने रोक लगाते हुए महिलाओं 33% आरक्षण देने की बात कही मिलेगा।
मध्यप्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्पष्ठ किया कि एमपी पुलिस भर्ती 2022 (MP Police Bharti 2022) में 33% महिला आरक्षण का प्रावधान किया जाए और जब तक महिला आरक्षण के प्रावधान का पालन नहीं हो जाता तब तक किसी भी उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र ना दिया जाए।
MP Police Recruitment 2022 Joining Letter
मध्यप्रदेश शासन ने 2022 में मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए (MP Police Bharti 2022) के लिए कुल 6000 पदों पर भर्ती परीक्षा ली थी , इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
किन्तु इस मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पुलिस मुख्यालय द्वारा 33% महिला आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है, इसपर 60 महिला उम्मीदवारों ने मध्यपरदेश जबलपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और याचिका दायर की गयी थी याचिका में बताया गया था कि भर्ती में महिलाओं को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया।
Jabalpur Highcourt की MP POLICE Joining Letter पर रोक
एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने 60 महिला याचिकर्ताओं की तरफ से पक्ष रखा था, जिसके बाद उच्च न्यालायाय ने याचिकर्ताओं के दावे से सहमत होकर यह आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए कि 33 फीसदी महिलाओं को भर्ती में आरक्षण मिले तब जॉइनिंग लेटर जारी किया जाए। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ अब जॉइनिंग लेटर आना बाकी है।
राजधानी दिल्ली के ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ यानी एम्स का सर्वर पिछले छह दिनों से डाउन है. ‘पीटीआई’ न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि एम्स का सर्वर हैकर्स ने हैक कर लिया है।
हैकर्स ने एम्स प्रशासन से करीब 200 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. हैकर्स ने यह भी कहा है कि यह रकम क्रिप्टोकरंसी (वर्चुअल करेंसी) के रूप में दी जानी चाहिए। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
‘मनी कंट्रोल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एम्स का सर्वर बीते बुधवार से डाउन है. सर्वर हैकिंग के कारण 3 से 4 करोड़ मरीजों की जानकारी से समझौता किया गया है.
AIIMS Server Hacked : भारत के मशहूर अस्पताल AIIMS का सर्वर हैक; हैकर्स ने 200 करोड़ की फिरौती मांगी
वर्तमान में अस्पतालों, ओपीडी, प्रयोगशालाओं में आपातकालीन मरीजों को कलम और कागज के सहारे अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी जांच एजेंसियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसियों की सिफारिश के मुताबिक अस्पताल के सभी कंप्यूटरों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.
एम्स के सर्वर में कई पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों, न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई वीआईपी रोगियों का डेटा है। पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “हैकर्स ने कथित तौर पर क्रिप्टोकरंसी के रूप में 200 करोड़ रुपये की मांग की।”
इस बीच, एनआईसी ने ई-अस्पतालों के डेटाबेस और एप्लिकेशन सर्वर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। साथ ही एनआईसी की टीम एम्स में अन्य ई-हॉस्पिटल के सर्वर से वायरस हटाने का काम कर रही है। अब तक चार सर्वरों को स्कैन किया जा चुका है और डेटाबेस नियंत्रण में है। सूत्रों का यह भी कहना है कि एम्स के सर्वर पर पूर्ण नियंत्रण पाने में कम से कम पांच दिन और लग सकते हैं।
Kiara Sidharth Marriage : बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी काफी दिनों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार पार्टियों और पब्लिक प्लेस पर साथ देखा जा चुका है। अब खबरें आ रही हैं कि कियारा-सिद्धार्थ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
पता चला कि वे पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी के लिए वेन्यू ढूंढ रहे थे। अब उन्हें वेन्यू मिल गया है और कहा जा रहा है कि वे जल्द ही अपनी शादी की डेट अनाउंस करेंगे। कियारा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।
जैसा कि उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में 2 दिसंबर का जिक्र किया है, ऐसी अफवाहें हैं कि वह 2 दिसंबर को अपनी शादी की तारीख की घोषणा करेंगी।
Kiara Sidharth Marriage : कियारा आडवाणी इस दिन अपनी और सिद्धार्थ की शादी की तारीख का करेंगी ऐलान
कियारा ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अब और राज़ नहीं रख सकती। 2 दिसंबर का इंतजार करें। कियारा का ये वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है. इस वीडियो पर उनके फैन्स अभी से ही कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
कियारा और सिद्धार्थ के जल्द ही शादी करने की अफवाह थी। ‘कॉफी विद करण’ के एपिसोड में शाहिद कपूर ने भी अपनी शादी का हिंट दिया था। उन्होंने कहा था, “इस साल के अंत में एक बड़ी घोषणा के लिए तैयार रहें और यह किसी फिल्म के बारे में नहीं है।” तो क्या सिद्धार्थ और अपनी शादी की तारीख का ऐलान करेंगी कियारा? और अगर केली करती हैं, तो उनके प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह क्या होंगी।