Home Blog Page 472

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी साजिश का भंडाफोड़, चार संदिग्धों की तलाश में पुलिस

0

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी का पर्दाफाश किया। खबरों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए दो लोगों के अलावा पुलिस चार अन्य संदिग्ध आतंकी भी तलाश रही है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों ने ड्रॉप-डेड पद्धति के जरिए पाकिस्तान से हथियार प्राप्त किए और सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से सीमा के दूसरी तरफ अपने आकाओं के संपर्क में थे। सूत्रों ने कहा, “दिल्ली पुलिस 4 अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

उन्होंने ड्रॉप-डेड पद्धति के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार प्राप्त किए और सिग्नल ऐप पर पाक में हैंडलर के संपर्क में थे। उन्हें उत्तराखंड में एक अज्ञात स्थान पर हथियार मिले, जिसकी पुष्टि की जा रही है।” .

इससे पहले जनवरी में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, पुलिस के मुताबिक उन्हें विभिन्न राज्यों में लक्षित हमलों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था. 

“सीमा पर बैठे उनके आकाओं ने सिग्नल ऐप पर निर्देश भेजे, जिसके बाद उन्होंने Google मानचित्र के माध्यम से हथियारों से भरे बैग का स्थान साझा किया। आतंकवादियों के इस मॉड्यूल में लगभग 8 लोग शामिल हैं, जिनमें से 4 अभी भी भारत में मौजूद हो सकते हैं।”

2 आतंकवादियों का इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराने के लिए किया गया था और 2 का इस्तेमाल एक विशेष स्थान पर हथियार रखकर अपने आकाओं को हथियारों की गूगल लोकेशन भेजने के लिए किया गया था।

एमपी मौसम समाचार: 24 घंटो में सहन करनी पड़ेगी तगड़ी शीतलहर, बर्फीली हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन

एमपी मौसम समाचार: देश के उत्तर में बर्फीली हवाओं का साया मध्यप्रदेश के मौसम में दिख रहा है मध्यप्रदेश में वार्फिली हवाओं ने ठिठुरन बाधा दी है इसके साथ ही अब एमपी में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में 24 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

मौसम वैज्ञानिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में आने वाली 18 जनवरी तक मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ ठिठुरन बनी रहेगी, अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 15 जिलों में शीतलहर का तीव्र रूप महसूस होना बताया जा रहा है.

उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोम की सक्रियता के चलते हो रही तेज बर्फवारी का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लगभग डेढ़ दशक बाद प्रदेश में मकर संक्रांति या 15 जनवरी के बाद इतनी कड़ाके की ठंड के हालात बने हैं।

इसके चलते रविवार रात व सोमवार दिन में उमरिया, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। राजगढ़, छतरपुर, गुना, दतिया और ग्वालियर जिलों में पाला भी पड़ा। खासकर सागर और रीवा संभाग के जिलों में पारा विशेष रूप से तेजी से नीचे आया।

भोपाल, उज्जैन, शहडोल, सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा। प्रदेश का सबसे कम तापमान दो डिग्री के आसपास दतिया, राजगढ़, ग्वालियर व नौगांव में दर्ज हुआ, जो सबसे ठंडे जिले रहे। भोपाल का तापमान भी अगले दो दिनों में छह डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक चंबल संभाग, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहेगा।

चंबल संभाग, उमरिया, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी। धार, इंदौर, जबलपुर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रहेगा।

चंबल संभाग, उमरिया, छतरपुर, राजगढ़, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है।

Weather: उत्तर भारत के साथ मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम, एमपी के नौगांव में तापमान 2 डिग्री; ये दिल्ली-जम्मू से ठंडा

BHOPAL. मध्यप्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, छतरपुर के नौगांव में 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यह दिल्ली (2.4 डिग्री) और जम्मू (3.1 डिग्री सेल्सियस) से कम है।

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक, राजगढ़, रतलाम, ग्वालियर, छतरपुर और सागर में आज शीतलहर रहेगी।

लुधियाना और उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में 1.6 डिग्री टेम्परेचर रहा। भोपाल में पारा 7.6 डिग्री, इंदौर 8.6 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री और ग्वालियर में 2.9 डिग्री पर है।

उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश ने MP में लौटाया ठंड का दौर

उत्तर भारत में पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और बारिश हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी रहा था, जो अब पूर्व की ओर जा रहा है। इससे उत्तर भारत में तापमान गिर गया। यहां की ठंड उत्तरी हवाओं के साथ मध्य प्रदेश तक पहुंच रही है। उत्तरी हवाओं की यही स्थिति अगले 2-3 दिन तक बनी रहेगी।

ग्वालियर-चंबल कड़ाके की ठंड

उत्तरी हवा से ग्वालियर-चंबल संभाग कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कड़ाके की सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। जेएएच के कार्डियोलॉजी विभाग, रतन ज्योति डालमिया हार्ट सेंटर, कल्याण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक के 27 मरीज पहुंचे, जिनमें से 5 मरीजों की मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताया कि इनमें से 4 मरीज तो ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल आने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ठंड बढ़ने के कारण कार्डियोलॉजी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

दिल्ली में तेज ठंड जारी

16 जनवरी को दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में मिनिमम टेम्परेचर 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 16 जनवरी राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। हालांकि, 18 और 20 जनवरी की रात वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते ठंड कुछ कम होनी शुरू होगी। 

मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दो दिन शीतलहर और पाला पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के रिज इलाके में गंभीर शीतलहर के साथ मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 5.1 डिग्री कम होकर 2 डिग्री और लोदी रोड में मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 4.4 डिग्री कम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  

Indore: कॉलेज स्टूडेंट व्हाट्सऐप पर करती थी डील, इंदौर पुलिस ने गांजा बेचने वाली कॉलेज की छात्रा को दबोचा

Indore Crime News: मध्यप्रदेश सरकार नशे को रोकने के लिए लगातार एका एक प्रयास कर रही है परन्तु आए दिन ऐसी खबरे सामने आती है कि जिनको सुनकर लगता है कि जब युवा पीढ़ी और उसमे भी लडकियां गांजे जैसे नशे के कारोबार और नशा करने में लागे दिखाई दे तो सरकार के प्रयास धूमिल होते दीखते है.

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पहले से ही नशे को लेकर अनेको खबरे आई है पर अब इंदौर में नशे का कारोबार और तेजी से बढ़ने लगा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंदौर में अब और कोई नहीं बल्कि कॉलेज के स्टूडेंट्स भी नशे का कारोबार में उतर गए है, अब तो पुलिस भी अब सर्च आपरेशन चलाकर ऐसे कारोबारियों को पकड़ने में जुट गयी है.

सर्च आपरेशन में मिली सफलता: इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्च आपरेशन में इंदौर पुलिस को बढ़ी सफलता हाथ लगी है. असल में इंदौर पुलिस ने एक कॉलेज की छात्रा को गांजा का कारोबार करते पकड़ा है जो व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से स्टूडेंट्स और क्लाइंट्स को गांजा बेचने का काम करती थी.

इन सबके बीच सबसे ख़ास बात तो यह है कि उसके बहन और भाई भी इस गांजा बेचने के कारोबार में लिप्त हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक लड़की कॉलेज की छात्रा है और एक आरोपी उसका भाई है.

पुलिस ने जानकारी दी है कि पकड़े गए आरोपियों के नाम निशा पुत्री तुलसीराम लाखरे निवासी जगजीवन राम नगर, बहन दीपिका और भाई रामा हैं. इन सभी आरोपियों के पास पुलिस को करीब साढ़े चार किलो से अधिक का गांजा मिला है.

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी गांजे की पैकेट बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में बेचते थे. वहीं, कॉलेज स्टूडेंट्स को सप्लाई करने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया जाता था. इसके बाद उन्हें सप्लाई किया जाता था.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक लड़की कॉलेज की छात्रा है और एक आरोपी उसका भाई है. पुलिस ने ये भी बताया कि ये सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं और ये मानपुर के पास से गांजा खरीदते थे और इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. वहीं, आरोपियों की मां पहले भी नशे की खरीद बिक्री करने में शामिल रही है. उन पर पहले से दो केस दर्ज हैं. वहीं, बाकी के लोग भी कई मामलों में आरोपी बनाए गए थे.

MP के INDORE में आज “अमिताभ बच्चन” कोकिलाबेन अस्पताल का करेंगे शुभारंभ

Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital Indore: इंदौर। महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार को निपानिया स्थित कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के शुभारंभ के लिए इंदौर आएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़ेंगे। अस्पताल इंदौर में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देगा।

कोकिला बेन अस्पताल इंदौर के निदेशक और प्रमुख डॉ. विशाल गोयल ने बताया कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी आएंगे।

हमारे मुंबई के अस्पताल को क्लीनिकल एक्सीलेंस के अपने उच्च मानकों लिए लगभग 14 वर्षों से मान्यता प्राप्त है, जिसने वर्षों से लाखों रोगियों का विश्वास जीता है।

इंदौर में निपानिया में हमारा नया अस्पताल भी यहां आने वाले हर मरीज को बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण देखभाल प्रदान करेगा और इस तरह यह अस्पताल इंदौर शहर और आसपास के तरीके को बदल देगा।

अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं

कोकिलाबेन अस्पताल में 10 सेंटर्स ऑफ एक्सीलैंस, 25 स्पेशलिटी डिपार्टमेंट और मॉडर्न तकनीक और नवीनतम चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित एक एग्जीक्यूटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कॉम्प्लेक्स है।

लगभग 100 डॉक्टरों, 300 से अधिक नर्सिंग स्टाफ और वैश्विक सर्वोत्तम विधाओं में प्रशिक्षित 100 पैरामेडिक्स के मुख्य आधार के साथ प्रतिभावान लोगों की एक कुशल टीम है।

नए कोकिला बेन अस्पताल का एक प्रमुख आकर्षण फुल टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम (एफटीएसएस) है, जो विशेष रूप से अस्पताल से जुड़े समर्पित विशेषज्ञों की आसान उपलब्धता और पहुंच सुनिश्चित करता है।

मध्यप्रदेश में यह तकनीक पहली बार

कोकिला बेन अस्पताल में सेंट्रल इंडिया का एकमात्र ऑन्कोलॉजी सेंटर-ट्यूमर बोर्ड है। इसके अलावा अस्पताल में अनेक ऐसी सुविधाएं हैं, जो मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम उपलब्ध कराई गई हैं, जैसे एफएमआरआई और 3टी एमआरआई के साथ इमेजिंग और रोबोटिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, डुअल एनर्जी 128 स्लाइस सीटी, डिजिटल एक्स-रे सिस्टम और टॉमोसिंथेसिस के साथ डिजिटल मैमो ग्राफी, रोबोटिक ऑर्थो सर्जरी सिस्टम, उन्नत न्यूरो, ईएनटी और स्पाइन नेविगेशन सिस्टम आदि सुविधाएं शामिल हैं।

MP News: एमपी के छिंदवाड़ा में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की कोशिश, संचालक को लगी गोली – Video Viral

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छोटी बाजार क्षेत्र में सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे श्री दुर्गा ज्वेलर्स में एक व्यक्ति बाइक से ज्वेलर्स दुकान पहुंचा। दुकान में प्रवेश करते ही ही साथ लाए बंदूक को सोहन ताम्रकार के सामने तान दिया।

इस पर सोहन हड़बड़ा गए और उन्होंने कहा कि यह क्या कर रहे हो कौन हो तुम? इस पर लुटेरे ने धमकी देते हुए कहा कि माल निकालो। साथ ही हवाई फायर करने लगा।

इस पर व्यापारी चिल्लाने लगा। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर दुकान पहुंचे। जहां का नजारा देख सब हतप्रभ रह गए। वहीं हिम्मत जुटाकर लोगों ने साहस का परिचय देते फरार हो रहे बंदूकधारी लुटेरे को पकड़ लिया।

MP News: Big robbery attempt in jewelry shop in Chhindwara, MP, operator shot – Video Viral

वही इस बीच घायल हुए सोहन ताम्रकार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा पहुंचाया गया।

इस मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा विनायक वर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बाइक से आकर अपने साथ लाए बंदूक से गोली चलाकर जेवरात लूटने का प्रयास किया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, आरोपित संदेही से पूछताछ जारी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

दुकान से ज्वेलरी देने से मना करने पर उसने अपने पास रखी मशीन गन से हवाई फायर किया। इस दौरान दुकान संचालक के पेट में गोली लग गई

घायल शख्स की हालत गंभीर
सीएसपी अमन मिश्रा के मुताबिक, घटना को अंजाम देने में सिर्फ एक ही आरोपी शामिल था, जिसने मशीन गन से फायर किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घायल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी ने किए तीन फायर
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकानदार को बचाने के लिए आ रहे लोगों पर भी फायर किया, जिसमें दुकानदार का भतीजा, पत्नी और अन्य लोग बाल-बाल बचे। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

मौके पर पहुंचे एसपी
छोटी बाजार में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सभी तरफ नाकेबंदी कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा भी मौके पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

भोपाल: रिश्वतखोर मैनिट प्रोफेसर और कंसल्टेंट को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों दबोचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार रात को भोपाल लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

लोकायुक्त ने मौलाना आजाद टेक्निकल एजुकेशन संस्थान (मैनिट) के प्रोफेसर और स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमिटी में रसायन विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक मित्तल और उनके कंसल्टेंट गोपी कृष्ण मिश्र को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

आरोपितों ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की एक्सपर्ट कमेटी की एनओसी जारी करने के बदले सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसी की पहली किस्त के डेढ़ लाख रुपये ले रहे थे, जब उन्हें धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

लोकायुक्त डीएसपी सलिल शर्मा ने बताया कि बावडिय़ा कला निवासी प्रमिला रिछारिया ने 12 जनवरी को भोपाल लोकायुक्त पुलिस को रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि शिवपुरी में उनका वेस्ट का प्लांट निर्माण प्रस्तावित है।

प्लांट निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी में विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक मित्तल है। फरियादी ने बताया कि प्रोफेसर मित्तल ने कंसलटेंट कृष्ण मिश्रा के माध्यम से सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये मांगे गए हैं।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद रविवार रात को योजना बनाकर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपित कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्र और प्रोफेसर आलोक मित्तल को रिश्वत की राशि डेढ़ लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त ने इस ट्रैप की कार्रवाई को मैनिट कैंपस में अंजाम दिया। आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

सरकारी नौकरियां: ‘इस’ राज्य में भर्ती परीक्षा में नकल करने वालों पर लगेगा 10 साल का बेन

0

उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को लेकर नया नियम बनाया गया है। यदि परीक्षा में बैठने वाला उम्मीदवार इस नियम की नकल करता है, तो उस उम्मीदवार पर अगले 10 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यानी कि उम्मीदवार 10 साल तक कोई भी सरकारी नौकरी की परीक्षा नहीं दे सकता है।

इस नए नियम को ‘एंटी-कॉपीइंग लॉ’ के नाम से जाना जाएगा। इस नए नियम की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी। 

उन्होंने कहा, ”भर्ती परीक्षा के दौरान नकल या नकल करने वाले और अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों पर अगले 10 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 

यह फैसला यूकेपीएससी पेपर लीक के बाद लिया गया है, जिसके चलते करीब 1.4 लाख उम्मीदवारों की ‘पटवारी लेखपाल’ परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

सरकारी भर्तियों के दौरान नकल से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी और उनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी.

चंडीगढ़ में थार ने 25 साल की स्ट्रीट डॉग लवर तेजस्विता को कुचला, दिल दहला देने वाली घटना

चंडीगढ़ में हिट एंड रन की खबर सामने आई है। आवारा कुत्तों को खाना खिला रही एक बालिका को तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है. घटना चंडीगढ़ के फर्नीचर मार्केट रोड पर हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वास्तव में क्या हुआ?

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार थार से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची का नाम तेजस्विता कौशल है. शनिवार की रात 11 बजे के करीब वो कुत्तों को खाना खिला रही थी तभी एक तेज रफ़्तार थार ने उसे कुचल दिया और थार चालक भाग गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह थार कार गलत दिशा में आ रही थी। इंडिया टुडे ने यह खबर दी है।

घायल तेजस्विता का इलाज अस्पताल में चल रहा है

घायल तेजस्विता का जीएमएसएच 16 में इलाज चल रहा है। उसके सिर के दोनों तरफ टांके लगे हैं। उसके परिवार ने जानकारी दी है कि वह अब बात कर रही है और उसकी हालत स्थिर है। हालांकि, लड़की के परिवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बच्ची रोजाना आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी

इस संबंध में सेक्टर 61 थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता को टक्कर मारने वाला थार चालक फरार है। तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने कहा कि मेरी बेटी ने आर्किटेक्ट के तौर पर ग्रेजुएशन किया है। 

फिलहाल वह यूपीएससी की तैयारी कर रही है। वह हर रात अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में आवारा कुत्तों को खाना खिलाती है। उसके पिता ने यह भी कहा कि शनिवार की रात उसकी मां भी तेजस्विता के साथ गई थी।

दो दिन पहले राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें एक कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी थी. इसके बाद युवक को आधा किमी तक ले गए। हॉर्न बजाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

सिवनी: एम.एल.बी. स्कूल में जीव विज्ञान की प्रयोगशाला देखने पहुँचे विद्यार्थी

सिवनी। एमएलबी जन शिक्षा केंद्र में मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे एक-एक करके एमएलबी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिवनीं की जीव विज्ञान की प्रयोगशाला को देखने के लिए एमएलबी स्कूल में आ रहे हैं। एमएलबी स्कूल में उच्च श्रेणी शिक्षक राजीव धगट एवं उनकी पूरी सहयोगी टीम ने प्राचार्य श्रीमती पी एम सिंह के मार्गदर्शन में एमएलबी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी के जीव विज्ञान की प्रयोगशाला को सुसज्जित करने का बीड़ा उठाया था।

सुसज्जित करने के कार्यक्रम के दौरान प्रयोगशाला में उपलब्ध सामग्री को विद्यार्थियों के लिए और अधिक उपयोगी बनाया गया तथा कक्षा 8, 9, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों ने भी अपने स्कूल की प्रयोगशाला को और अधिक अच्छा बनाने के लिए राजीव धगट के साथ मिलकर कार्य किया।

प्रयोगशाला पर अच्छा कार्य करने वाले विद्यार्थियों को राजीव धगट ने सम्मानित भी किया एवं प्रयोगशाला में आने वाले सभी बच्चों को जीव विज्ञान विषय की बारीकियों को मॉडल द्वारा समझाया तथा संबंधित जीवाश्म एवं कई प्रकार के मॉडल तथा सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से कई प्रकार की स्लाइड भी दिखाई।

संकुल प्राचार्य के निर्देश पर आसपास के शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों को भी जीव विज्ञान की प्रयोगशाला को देखने के लिए आमंत्रित किया गया ।

इस आमंत्रण के कारण विद्यालय में आने वाले सभी बच्चों को विज्ञान विषय की बारीकियां भी एमएलबी स्कूल के विज्ञान शिक्षकों के द्वारा समझाई गई इस दौरान माध्यमिक शाला के बच्चों ने अपने मन में उठ रही जिज्ञासा को प्रश्न के स्वरूप में पूछ कर उनके उत्तर भी जाने एवं स्वयं कई प्रयोगों को करके देखा एमएलबी स्कूल की प्रयोगशाला को समुदाय और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को दिखाने के लिए और भी प्रयास जारी हैं।

आसपास के शासकीय स्कूल के शिक्षक एवं माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चे भी जीव विज्ञान की प्रयोगशाला को देखकर अपने आसपास की वनस्पति एवं जीव जंतुओं के विषय में बारीकी से समझ रहे हैं ।

बच्चों के बीच में मानव कंकाल को देखकर अपने शरीर के विषय में और भी जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा हुई है विज्ञान की इस प्रयोगशाला को उन्नत करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक महेश बघेल , नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के जिला प्रभारी रेवेंद्र ठाकुर ने राजीव धगट की सराहना की एवम अन्य हायर सैकंडरी स्कूलों की प्रयोगशाला को भी आसपास के मिडिल स्कूल के बच्चों के अवलोकन हेतू उपलब्ध कराने का आग्रह किए है।

शिक्षाविदों एवम शिक्षकों ने जीव विज्ञान शिक्षक श्री राजीव धगट के इन प्रयासों की तारीफ की है एवं उनके प्रयासों का लाभ अन्य बच्चों को भी मिल सकेगा ऐसी अपेक्षा जताई है।