Homeमध्य प्रदेशMP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश...

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश के इन 15 जिलों में होगी बारिश

MP Weather Forecast: The weather will change once again in Madhya Pradesh, it will rain in these 15 districts of the state

Date:

MP Weather Forecast: हाल फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के चलते मध्यप्रदेश को कडाके की ठण्ड से राहत तो मिली है अभी मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान लगभग 8 डिग्री से उपर तक आ गया है. वहीं, दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश एमे आज शनिवार को भी ठंड से राहत रहेगी, किन्तु अगले दिन रविवार से लगभग 3 दिनों तक ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड (Gwalior-Chambal, Bundelkhand) के 15 जिलों में बारिश के आसार बने हुए है जिसका सीधा असर राजधानी भोपाल में भी दिखाई देगा.

मध्यप्रदेश मौसम केंद्र भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। इस कारण ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में 21 जनवरी से बादल छाने लगेंगे, जबकि 22 से 24 जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा।

पाकिस्तान और कश्मीर पर बने सिस्टम के असर से राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना। इससे दक्षिणी हवाएं भोपाल की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। अगले दो से तीन दिन तक हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रहेगी। यहां बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। इंदौर में मौसम साफ रहेगा। हल्की ठंड रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, भिंड समेत बुंदेलखंड के दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और पन्ना में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

भोपाल में पतझड़ जैसा हुआ मौसम

भोपाल में अचानक चली हवाओं से शुक्रवार को मौसम पतझड़ जैसा हो गया। हवाओं की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। दक्षिण से आईं हवाओं ने ठंड के तेवर नरम कर दिए।

पारा ऐसा चढ़ा कि करीब 13 साल में दिन और रात का पारा एक साथ रिकॉर्ड 6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। अगले दो से तीन दिन तक हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रहेगी। इससे दिन और रात में ठंड से राहत रहेगी।

ग्वालियर-चंबल में छाएगा कोहरा

5 दिन से चल रही उत्तरी हवा का रुख बदलकर शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी हो गया। इससे अब ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाएंगे। साथ ही रात का पारा बढ़ेगा। 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चल रहा था।

इससे रात में अधिक लोग सर्दी का अहसास कर रहे थे, जबकि दिन में धूप खिलने के बाद भी सर्द हवा लोगों को ठिठुरा रही थीं। लेकिन, अब हवा का रुख बदल चुका है। इससे रात का पारा चढ़ेगा। बादल छाने की वजह से कोहरा रह सकता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...