Homeदेशखराब मौसम की वजह से देश के इस हिस्से से Indigo की...

खराब मौसम की वजह से देश के इस हिस्से से Indigo की सभी फ्लाइट 24 जनवरी तक कैंसिल

Indigo cancels all flights from this part of the country till January 24 due to bad weather

Date:

खराब मौसम की वजह से कई परेशानियों का सामना अक्सर करना पड़ता है, खराब मौसम का सीधा असर हवाई उड़ानों पर ही पड़ता है, जिसकी वजह से ही 24 जनवरी तक इंडिगो की सभी फ्लाइट उत्तराखंड में मौसम खराब होने की वजह से कर दी गयी है.

उत्तराखंड में अत्यधिक रूप से खराब मौसम की वजह से पंतनगर (Pantnagar) से दिल्ली (Delhi) और लखनऊ (Lucknow) के लिए इंडिगो (Indigo) की सभी फ्लाइट 24 जनवरी (24 January) तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लखनऊ से पंतनगर (Lucknow To Pantnagar) के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और दिल्ली से प्रतिदिन हवाई सेवा संचालित है। यह जानकारी इंडिगो के एक अधिकारी ने दी।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के नए साल 2023 में कोहरे और खराब मौसम की वजह से अभी तक एक भी उड़ान दिल्ली से पंतनगर की नहीं हो पाई है, नव वर्ष 2023 की शुरुवात होते ही अभी तक लखनऊ के लिए सिर्फ दो ही दिन उड़ान हो सकी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार को बादल छाये रह सकते हैं।

समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में है

उन्होंने कहा कि गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है। समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में है।

उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में गरज के साथ तेज बरसात और ओलावृष्टि की आशंका है। इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है।

भारी बर्फबारी: प्रदेश के करीब 100 गांवों का टूटा संपर्क

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। मैदानों में बरसात के बाद सर्द हवा बह रही है। भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश के करीब 100 गांवों का संपर्क कट गया है।

केदारनाथ धाम में शुक्रवार को चौथे दिन भी खूब बर्फ गिरी है। द्वितीय और तृतीय केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी और घाटी क्षेत्र में बारिश हुई। आईटीबीपी के जवान केदारनाथ धाम में पांच फीट बर्फ में भी पहरा दे रहे हैं।

इस प्रवक्ता का कहना है कि हर्षिल घाटी में इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फ गिरी है। यहां करीब डेढ़ फीट से ऊंची बर्फ की चादर जम चुकी है।

इस वजह से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से गंगोत्री तक (55 किलोमीटर) बंद हो गया है। सीमा सड़क संगठन के जवान राजमार्ग से बर्फ हटाने की कोशिश कर रहे हैं। बर्फबारी से बदरीनाथ महायोजना का काम रुक गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...