Home Blog Page 46

सिवनी ज़िले के कुरई थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा — कैमरे में LIVE कैद हुआ खौफनाक मंजर!

सिवनी (मध्य प्रदेश)। जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत रुखड़ गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए आगे चल रही टेक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरा हादसा पास से गुजर रहे एक वाहन में लगे मोबाइल कैमरे में LIVE रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

🚨 हादसे का खौफनाक दृश्य — LIVE कैमरे में कैद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे की हालत में था और तेज़ रफ्तार में वाहन चला रहा था। जैसे ही उसने टेक्सी को ओवरटेक करने की कोशिश की, संतुलन खो बैठा और टेक्सी को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेक्सी के परखच्चे उड़ गए।

🕯️ मौके पर ही दो की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत कुरई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

🚓 ट्रक चालक गिरफ्तार, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

❗ सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या हमारे रास्ते सचमुच सुरक्षित हैं? और क्या नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अक्सर दुर्घटनाओं का गवाह बनती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

⚠️ यह हादसा उन सभी के लिए चेतावनी है जो रफ्तार, लापरवाही और नशे को मामूली समझते हैं। कानून का पालन करें, क्योंकि आपकी एक गलती किसी की ज़िंदगी छीन सकती है।

देखिए यह दर्दनाक वीडियो, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा — क्या हम अब भी सुरक्षित हैं?

16 फीट ऊँचा बाघ: पेंच टाइगर रिजर्व में बन रहा 16 फीट ऊंची बाघ, अमेरिका को पछाड़ बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

सिवनी। मिशन लाइफ (LiFE – Lifestyle for Environment) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रचारित तीन आर (3R) सूत्र – रिड्यूस (Reduce), रियूज़ (Reuse) और रीसायकल (Recycle) – की भावना को मूर्त रूप देते हुए पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी में लोहे के स्क्रैप मटेरियल से एक विशालकाय बाघ प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और कलात्मकता का एक अनोखा संगम प्रस्तुत करती है।

पेंच टाइगर रिजर्व के उप संचालक रजनीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी माह में इस अनूठी कलाकृति का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए पुरानी साइकिलें, लोहे की पाइपें, जंग लगी चादरें और अन्य अनुपयोगी धातु सामग्री का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री जी के “मेक इन इंडिया” के उस प्रेरणादायक शेर प्रतीक से प्रेरित है, जिसे स्क्रैप मटेरियल से ही डिजाइन किया गया था।

विश्व रिकॉर्ड की ओर एक ऐतिहासिक कदम

उप संचालक सिंह ने यह भी बताया कि यह प्रतिमा अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की क्षमता रखती है। इंटरनेट पर उपलब्ध वर्ल्ड रिकॉर्ड एकेडमी के अनुसार, वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 8 फीट और लंबाई 14 फीट है।

जबकि पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही यह बाघ की प्रतिमा 16 फीट से अधिक ऊंची और 36 फीट से भी अधिक लंबी होगी, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप मटेरियल से बनी बाघ प्रतिमा बना सकती है।

स्क्रैप से संदेश

यह बाघ प्रतिमा न केवल पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक बनेगी, बल्कि यह लोगों को यह भी सिखाएगी कि अनुपयोगी वस्तुएं भी कलात्मक, उपयोगी और प्रेरणादायक हो सकती हैं। यह पहल पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

जल्द ही इस बाघ प्रतिमा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जो न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण होगा।

बरघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विक्रय के उद्देश्य से रखी गई 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

सिवनी (बरघाट): जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरघाट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम साल्हेकला निवासी एक युवक को 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को बेचने के उद्देश्य से रखे हुए था।

अवैध शराब की सूचना पर की गई कार्रवाई

दिनांक 18 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देश पर अवैध कार्यों पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम साल्हेकला निवासी निगम पिता तारसिंह मर्सकोले अपने कब्जे में भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ शराब प्लास्टिक की केनों में भरकर विक्रय हेतु रखे हुए है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरघाट को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

60 लीटर शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम निगम पिता तारसिंह मर्सकोले (उम्र 21 वर्ष) निवासी साल्हेकला, थाना बरघाट बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 15-15 लीटर की चार प्लास्टिक केनों में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6000 रुपये बताई जा रही है। जब उससे शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

निगम पिता तारसिंह मर्सकोले (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम साल्हेकला, थाना बरघाट, जिला सिवनी।

जप्त संपत्ति:

60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत – ₹6000/-

सराहनीय कार्य:

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस,
सउनि लुपेश राहंगडाले,
प्रधान आरक्षक सीताराम सनोडिया,
आरक्षक उमेंद्र खरे,
आरक्षक संजू उइके,
आर. 575 नेपेन्द्र चौधरी एवं
आरक्षक केशरीनंदन एड़े का विशेष योगदान रहा।

बरघाट पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

गोवंश तस्करी में एक वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, लखनादौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सिवनी (लखनादौन): लखनादौन पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे एक गोवंश तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह आरोपी लगभग एक वर्ष से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।

मामला 4 अक्टूबर 2024 का है, जब पिकअप वाहन क्रमांक MH 49 BZ 3092 में 12 नग गोवंश को नरसिंहपुर से नागपुर की ओर तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। इस दौरान पुलिस ने शान उर्फ मतीन खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही वाहन और गोवंश को भी जप्त किया गया था।

लेकिन इस तस्करी में शामिल वाहन मालिक मोहम्मद अकील पिता मोहम्मद बशीर (उम्र 50 वर्ष, निवासी संघर्ष नगर, उप्पलवाड़ी, नागपुर) मौके से फरार हो गया था और लगातार गिरफ्तारी से बचता हुआ पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस की टीम ने लगातार निगरानी और साइबर तकनीक की मदद से आरोपी का पता लगाते हुए उसे नागपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र जायसवाल (सायबर सेल), आरक्षक नवनीत पांडे और आरक्षक शिवम बघेल का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के इस प्रयास की प्रशंसा की है।

लखनादौन पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि गौ-तस्करी जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने ही समय से फरार क्यों न हों।

सिवनी पुलिस का “नशे से दूरी है जरूरी” जागरूकता अभियान: केंद्रीय विद्यालय और शिशु मंदिर में हुआ आयोजन

सिवनी, 17 जुलाई — मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के तीसरे दिन सिवनी जिले के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों — पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर में प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किस प्रकार यह आदत व्यक्ति, परिवार और समाज को धीरे-धीरे बर्बादी की ओर ले जाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपायों की जानकारी दी और बताया कि किसी भी नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए सही समय पर मदद लेना जरूरी है। इसके साथ ही, मानस हेल्पलाइन 1933, 14446, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन 14416 और मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विभाग के नंबर 7049100785 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर देकर उन्हें नशे के कारण होने वाले ट्रैफिक एक्सीडेंट, मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव, और पारिवारिक जीवन में आने वाली परेशानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक साहू ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया। वहीं शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री यादव ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा और सही दिशा में जागरूकता ही युवा पीढ़ी को गलत रास्तों से बचा सकती है।

इस आयोजन में दोनों विद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर “हमारा यह संदेश — नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश” को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जागरूकता नोडल टीम के सदस्य उप निरीक्षक प्रमोद भारद्वाज एवं आरक्षक भूषण बहेटवार का सराहनीय योगदान रहा। विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने हेतु “नशे से दूरी है जरूरी” पैंपलेट्स विद्यालय में चस्पा कर अपनी सहभागिता दर्शाई।

यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए शिक्षाप्रद रहा बल्कि एक सामाजिक संदेश भी छोड़ गया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का दुश्मन है — और इससे लड़ना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

सिवनी: 2 मासूमों की हत्या का आरोपी निकला माँ का जीजा, जीजा की गंदी नजर बनी हत्या की वजह

सिवनी, 17 जुलाई 2025: सिवनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वीभत्स वारदात जिले के सुभाष वार्ड क्षेत्र की है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि बच्चों का नजदीकी रिश्तेदार ही निकला।

घटना का पूरा विवरण

दिनांक 16 जुलाई 2025 को श्रीमती पूजा ढाकरिया (उम्र 30 वर्ष), निवासी सुभाष वार्ड, सिवनी ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके दो बेटे – दिव्यांश ढाकरिया (उम्र 6 वर्ष) और मयंक ढाकरिया (उम्र 9 वर्ष) – दिनांक 15 जुलाई की शाम करीब 5 बजे से लापता हैं। प्रार्थिया के अनुसार, कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 597/2025 एवं 598/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बालकों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई जिसमें कोतवाली, डूंडा सिवनी, और अरी थानों की संयुक्त भागीदारी रही।

ऑटो चालक से मिली अहम सुराग

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि दो बच्चों को एक युवक के साथ ऑटो में बैठकर घसियारी चौक से जाते देखा गया था। ऑटो चालक से पूछताछ में पुष्टि हुई कि दोनों बच्चे एक युवक के साथ आईरिस स्कूल तक गए थे और वह युवक को मौसा कह रहे थे। इस पर प्रार्थिया ने शक जाहिर किया कि उसका बहनोई भोजराम बेलवंशी इसमें शामिल हो सकता है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

पुलिस ने तत्काल भोजराम को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में भोजराम ने चौंकाने वाला खुलासा किया –

15 जुलाई की शाम वह दोनों बच्चों को साइकिल दिलाने के बहाने अपने साथी शुभम उर्फ यश जावरे के साथ ऑटो से जनता नगर ले गया। वहां से बच्चों को बाइक पर बिठाकर वे उन्हें अम्बामाई के जंगल में ले गए। रात करीब 8:30 बजे उन्होंने धारदार चाकू से दोनों मासूमों की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को नाली में पत्थरों से ढक दिया।

पुलिस ने 16 जुलाई को अम्बामाई के जंगल से दोनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हत्या के पीछे की वजह

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भोजराम बेलवंशी, प्रार्थिया पूजा से एकतरफा प्रेम करता था और वह अक्सर उसके घर आया-जाया करता था। पूजा अपने पति से अलग होकर दोनों बेटों के साथ रहती थी। भोजराम की नीयत पूजा पर खराब थी, लेकिन बच्चे उसकी योजना में बाधा बनते थे। इसी वजह से उसने यह घिनौना अपराध कर डाला। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पूर्व में आरोपी ने प्रार्थिया को बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी थी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. भोजराम बेलवंशी पिता रामसेवक बेलवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ढारिया, थाना छपारा, सिवनी।
  2. शुभम उर्फ यश जावरे पिता महेश जावरे, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कारीरात, थाना लखनवाड़ा, सिवनी।

बरामद सामग्री

  • हत्या में प्रयुक्त एक धारदार चाकू
  • घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल

जांच में अहम भूमिका निभाने वाली टीम

इस जघन्य अपराध के खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय, निरीक्षक किशोर वामनकर, उनि आशीष खोब्रागड़े, सतीश तिवारी, साइबर सेल से ASI देवेंद्र जैसवाल, तथा अन्य पुलिसकर्मियों – राहुल काकोडिया, मनोज जंघेला, रितु उइके, दिनेश रघुवंशी, शैलेश तिवारी, प्रियंका शर्मा आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कई बार सबसे बड़ा खतरा घर के अंदर छिपा होता है। पुलिस की तत्परता से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, लेकिन एक मां के जीवन से उसके दो मासूम फूल हमेशा के लिए छिन चुके हैं।

CSC DIWAS 2025: सिवनी सीएससी कार्यालय में भव्य आयोजन, ग्रामीण डिजिटल सेवाओं पर दिया जोर

Seoni CSC News | CSC Diwas 2025: सिवनी (मध्यप्रदेश): सिवनी जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीएससी दिवस 2025 का आयोजन सीएससी कार्यालय सिवनी में बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जिले भर के 50 से अधिक सीएससी संचालकों ने भाग लिया।

CSC की सेवाएं और योजनाएं

कार्यशाला के दौरान सीएससी जिला प्रबंधक शिवांशु जंघेला ने सभी उपस्थित अतिथियों और संचालकों को कॉमन सर्विस सेंटर के तहत मिलने वाली सरकारी सेवाओं की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं:

  • आधार कार्ड पंजीयन एवं सुधार केंद्र
  • बैंकिंग कियोस्क सेवाएं
  • पीएम किसान योजना ई-केवाईसी
  • समग्र आईडी ई-केवाईसी
  • लाडली बहना योजना ई-केवाईसी
  • आयुष्मान भारत योजना पंजीयन
  • पीएम विश्वकर्मा योजना
  • टेली लॉ (Free कानूनी सलाह) योजना
  • ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं (जैसे जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र)
  • बीमा और माइक्रोफाइनेंस सेवाएं

इन सभी डिजिटल सेवाओं का संचालन CSC के माध्यम से गांव-गांव और शहरों तक किया जा रहा है।

उत्कृष्ट CSC संचालकों का हुआ सम्मान

इस आयोजन में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले CSC संचालकों को सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके डिजिटल इंडिया मिशन में योगदान के लिए सराहना की गई।

पार्टनर कंपनियों की सहभागिता

इस कार्यक्रम में सीएससी की पार्टनर कंपनियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

  • आवास फाइनेंस से विवेक सोनी ने माइक्रो लोन और फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी दी।
  • AIC (एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी) से राकेश पटले ने फसल बीमा योजना पर चर्चा की।
  • SBI लाइफ इंश्योरेंस और ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस की टीमों ने बीमा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए, जिसमें VLEs (Village Level Entrepreneurs) को आवश्यक जानकारी दी गई।

डिजिटल भारत मिशन को मजबूत करने की दिशा में कदम

इस कार्यशाला के अंत में सभी सीएससी संचालकों ने डिजिटल सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सीएससी दिवस 2025 का यह आयोजन डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा।

सिवनी: 2 मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या; हत्या के बाद अंबामाई के जंगल में दफनाए शव

सिवनी: सिवनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम बच्चों की लाशें आज दोपहर अंबामाई के घने जंगल में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों को की हत्या गला रेंतकर की गई थी. हत्या के बाद आरोपी ने शवों को मिटटी में ही दफना दिया.

लापता होने की सूचना दी गई थी

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सुनारी मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र धाकडिया के पुत्र मयंक धाकडिया 9 साल एवं दिव्यांश धाकडिया 6 साल रविवार से लापता थे परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अंबामाई के जंगल में मिलीं लाशें

सोमवार की दोपहर पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस अंबामाई के जंगलों में पहुंची और शवों की पहचान कर पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मासूम बच्चों की गला रेंतकर हत्या

सूत्रों के मुताबिक, दोनों शवों में साफ़ दिखाई दे रहा है कि दोनों मासूमो की हत्या गला रेंतकर की गयी है। प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का ही दिखाई पड रहा है. हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

परिवारों में पसरा मातम, गांव में फैला डर

घटना की खबर जैसे ही परिवार को लगी परिवार समेत मोहोल्मेंले में मातम पसरा हुआ है. मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।