Home Blog Page 299

सिवनी: सीएम शिवराज के सिवनी भ्रमण कार्यक्रम में संशोधन, पहुंचकर दलसागर स्थित टापू में राजा दलपत शाह की मूर्ति का करेंगे भूमिपूजन

सिवनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्राप्त अधिकृत प्रवास कार्यक्रम अनुसार बुधवार 19 जुलाई को अपरान्ह 12.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुकतारा हैलीपेड पहुंचेंगे एवं 1.40 बजे हैलीपेड सुकतारा से कार द्वारा सड़क मार्ग से होते हुए छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर सिवनी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 2 से 3 बजे तक जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो कर जिले वासियों का अभिवादन स्वीकार करेगें।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा चौक, मठ स्कूल, ढीमरी मोहल्ला चौक, दुर्गा चौक, नेहरू रोड, नगर पालिका चौराहा, बस स्टेंड से होते हुए दल सागर टापू पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री श्री चौहान राजा दलपत शाह की मूर्ति का भूमि पूजन कर कचहरी चौंक से जय स्तंभ होते हुए दोपहर 3 बजे एमएलबी रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जिले वासियों को संबोधित करेंगे।

उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम स्थल से सांय 4.45 बजे हैलीपेड सुकतारा पहुंचेंगे तथा हैलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 19 जुलाई को सिवनी जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सिवनी जिले के 287 करोड़ 48 लाख से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान सिवनी में 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रूपये के 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपये के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रूपये से शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रूपये के ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं आवास गृहों, 1 करोड़ 30 लाख रूपये की सिवनी नगरीय निकाय की पाँच प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 32 करोड़ 76 लाख 4 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल धनौरा, 28 करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल मुर्गहाई, 16 करोड़ 63 लाख रूपये के क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपये के 8.542 किमी लम्बाई के सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रूपये के 3.88 किमी लम्बाई के सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग, 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये के 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहाई, 53 करोड़ 28 लाख रूपये की सिवनी जलावर्धन योजना एवं विस्तार, 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपये के दल सागर तालाब में फाउंटेन लाईट एवं साउंड सिस्टम कार्य एवं 126 करोड़ 21 लाख रूपये के सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच 07 पर 630 मीटर रेल्वे ओवर ब्रिज तथा 12.67 किमी फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे।

MP VIKAS PARV: विकास पर्व के दुसरे दिन इन जिलों में लगभग 9 हजार 282 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

MP VIKAS PARV: पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दूसरे दिन 17 जुलाई को प्रदेश में कुल 9 हजार 282 करोड़ रूपये के भूमि-पूजन/ लोकार्पण किये गये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्यावरा, राजगढ़ में विकास पर्व में 58 करोड़ 67 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजनऔर शाजापुर जिले के गुलाना में नव-निर्मित 24 करोड़ 99 लाख की लागत के पहले सीएम राईज स्कूल भवन का लोकार्पण किया। 

विकास कार्यों का भूमि-पूजन/‍‍ शिलान्यास

जिला बड़वानी

  • 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण।नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण।
  • नागलवाड़ी माईक्रो उद्वहन सिंचाई। परियोजना की लागत 1 हजार 173 करोड़ से अधिक।
  • पाटी सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना की लागत राशि रू. 155 करोड़ 72 लाख रुपए है।
  •  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 1 लाख 33 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ|
  • मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 1 लाख 20 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ।
  • मुख्यमंत्री कृषक ऋण ब्याज माफी योजना में 10 हजार 902 हजार किसानों के 20 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक की ब्याज माफी|
  • 14 हजार 316 किसानों को फसल बीमा के 4 करोड़ 17 लाख रु. के दावों का भुगतान।
  • 86 हजार 50 किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 510 करोड़ रु. से अधिक का ऋण ।
  • 1 लाख 27 हजार किसानों,  8 हजार 162 पशुपालकों और 1 हजार 812 मछली पालकों के बने किसान क्रेडिट कार्ड |
  • 12 लाख 45 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा निःशुल्क खाद्यान्न।
  • मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना में 246 जनजातीय बहुल ग्रामों तक पहुँच रहा राशन।
  • मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 467 परिवारों को पट्टे वितरित।
  • मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना में 744 भू-खंड पट्टे वितरित।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 14 हजार 200 से अधिक आवास निर्मित।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 87 हजार 500 से अधिक आवास निर्मित।
  • विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में 46 हजार 603 हितग्राहियों को स्व-रोजगार सहायता।
  • पीएम स्वनिधि योजना में तीनों चरण मिलाकर 6 हजार से अधिक प्रकरणों में लगभग 8 करोड़ रु. का ब्याज मुक्त ऋण।
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 5 हजार 900 से अधिक प्रकरणों में 5 करोड़ 92 लाख रु का ब्याज मुक्त ऋण।
  • दीनदयाल अन्त्योदय केन्द्र से प्रतिदिन 200 गरीबों और जरुरत मंदों को मात्र 5 रु में भरपेट भोजन।

जिला धार

  • धार जिले में 1 हजार 268 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 3 हजार 300 किमी लम्बाई की कुल 835 सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन।
  • जिले में 196 करोड़ 62 लाख रु. की लागत से 117 पुलों का निर्माण।
  • विद्युत अधोसंरचना के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 333 करोड़ रुपए का व्यय।
  • 216 करोड़ रुपए की लागत से 54 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे।
  • फीडर विभक्तीकरण के 85 करोड़ की लागत के 311 कार्य पूर्ण।
  • 519 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित 78 सिंचाई परियोजनाओं से 29 हजार 790 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित।
  •  वर्तमान में 905 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से 22 सिंचाई परियोजनाएँ निर्माणाधीन। 
  • अब तक 2 लाख 63 हजार 783 परिवारों तक नल का शुद्ध जल पहुँचाया।
  • जिले में 15 सीएम राइज विद्यालय प्रारम्भ।
  • लगभग 237 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर,आश्रम, क्रीड़ा परिसर एवं छात्रावासों का निर्माण।
  • मेडिकल कॉलेज बनेगा और 71 करोड़ रुपए की लागत से कुल 529 स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण एवं उन्नयन।
  •  11 लाख 40 हजार हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड।

जिला पन्ना

  • ग्राम मझगांय में 29 करोड़ रूपए की लागत से केन नदी के बिलहरी घाट पर बनने वाले पुल का भूमि-पूजन।
  • मझगांय बांध के निर्माण में 400 एकड़ भूमि संबंधी परिवारों को मुआवजा वितरण के लिए 1200 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत।
  • झिन्ना सरकार के दर्शन के लिए 12 करोड़ रूपए सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत।
  • अजयगढ़ में अजयपाल भगवान के दर्शन के लिए सड़क और नाली निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत।
  • जैतूपुर में 220 केव्हीए का सब स्टेशन बनने से अब अजयगढ़ से पन्ना तक बिजली सप्लाई की जाएगी।

जिला रतलाम

  • 21.12 लाख रूपए के लोकार्पण संपन्न, इनमें पुलिया निर्माण, पेयजल टंकी तथा सीसी रोड निर्माण। 
  • ग्राम पंचायत कांगसी के कांगसी एवं कुंवरपाड़ा तथा ग्राम पंचायत ठीकरिया के ग्राम बदलापुरखुर्द तथा बखतपुराखुर्द में भूमि-पूजन/लोकार्पण।

जिला ग्वालियर

  • कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के 2771 करोड़ 16 लाख के विकास कार्यों के भूमि-पूजन।
  • ग्रामबंजारोंकापुरा (उटीला) मेंलगभगएककरोड़ 10 लाखकीलागतसेबननेजारहीडामरीकृतसड़ककाभूमि-पूजन
  • वार्ड-63 केअंतर्गतमऊमें 63 लाख 60 हजारकीलागतसेमूर्तरूपलेनेजारहीसीमेंट-कंक्रीटयुक्त  सड़क का भूमि-पूजन।

जिला गुना

  • ग्राम पंचायत बरखेड़ाहाट एवं खजूरी विकासखंड आरोन में नल-जल योजना लागत 1.35 करोड़ रूपये।
  • खजूरी 7.96 लाख रूपये का लोकार्पण।

जिला बालाघाट

  • 60 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण।

जिला दमोह

  • 8 करोड़ रूपये, हटानगर में लोकार्पण और भूमि-पूजन

जिला इंदौर

  • 25 लाख रूपये के, ग्राम खलखला में लोकार्पण

जिला शिवपुरी

  • 3 करोड़ 46 लाख 75 हजार, ग्राम गुगरीपुरा/चंदनपुरा के भूमि-पूजन

जिला रायसेन

  • 28 लाख 60 हजार, ग्राम नरखेड़ा के भूमि-पूजन

जिला राजगढ़

  • 58 करोड़ 67 लाख, सीएम राईज स्कूल और छात्रावास लोकार्पण

जिला शाजापुर

  • 24 करोड़ 99 लाख, ग्राम गुलाना सीएम राईज स्कूल लोकार्पण

जिला सतना

  • 19 लाख रूपये, ग्राम अमरपाटन में लोकार्पण

जिला छिंदवाड़ा

  • 99 लाख 18 हजार रूपये, पांजरा और बाडीवाडा खिडकी कनेरी विछूआखुर्द लोकार्पण/भूमि-पूजन

जिला नर्मदापुरम

  • 15 करोड़ 67 लाख के ग्राम डोलरिया, बघवाडा में लोकार्पण/ भूमि-पूजन।

जिला बुरहानपुर

  • 10 करोड़ 7 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम धामनगांव से इच्छापुर भूमि-पूजन।

जिला मंदसौर

  • 50 लाख रूपये, ग्राम तुकरिया उप स्वास्थ्य केन्द्र भूमिपूजन

जिला हरदा

  • 1 करोड़ रूपये, ग्राम हंडिया में स्कूल भवन लोकार्पण।

मध्यप्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख और 15 जिलों के कलेक्टर्स को मिला “भूमि सम्मान 2023” – DILRMP

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने भूमि प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मध्यप्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संजय गोयल और 15 जिलों के कलेक्टर्स को “भूमि सम्मान, 2023” प्रदान किया।

विज्ञान भवन में केन्द्रीय विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 9 राज्यों के सचिवों और 68 कलेक्टर्स को पुरस्कार दिए गये। राज्य शासन की ओर से सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संजय गोयल एवं अपर सचिव श्री चंद्रशेखर वालिम्बे ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायतराज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्डस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने राज्य व जिला दोनों ही श्रेणियों में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह राज्य व केन्द्र सरकार के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है जहाँ शत-प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदाय की जाती है, वहीं राज्य सरकारों द्वारा कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाता है।

प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुरस्कृत अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम के रूप में किये गये कार्य के परिणाम भी सुखद ही होते हैं। टीम में सुश्री नमिता खरे, श्री बृजेश नामदेव, श्री मुजीब उद्दीन खिलजी एवं श्री दिगपाल सिंह भी शामिल थे।

कार्यक्रम में आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, भोपाल, गुना, हरदा, इंदौर, खरगोन, नीमच, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया और विदिशा जिलों को सम्मानित किया गया। आगर-मालवा का पुरस्कार संयुक्त कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, अलीराजपुर का अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा निनामा, अनूपपुर का कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, भोपाल का अपर कलेक्टर श्रीमती माया अवस्थी, गुना का कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए, हरदा का कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, इंदौर का कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, खरगोन का डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगासिया, नीमच का अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा, सीधी का कलेक्टर श्री साकेत मालवीया, सिंगरौली का डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि पवार, टीकमगढ़ का संयुक्त कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन, उज्जैन का कलेक्टर श्री कुमार पुरषोत्तम, उमरिया का भू-अभिलेख अधीक्षक श्री सतीश सोनी और विदिशा का पुरस्कार कलेक्टर श्री उमा शंकर भार्गव ने ग्रहण किया। विजेता जिलों ने डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआइएलआरएमपी) के मुख्य घटकों में संतृप्ति हासिल कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है।

सीएम शिवराज का सिवनी दौरा कल: इन प्रतिबंधित मार्गों से आने जाने से बचें, यातायात व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव

CM Shivraj Singh Chouhan In Seoni– सिवनी। जिला मुख्यालय में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आज आगमन के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट में परिवर्तन किये गये है।

जिला प्रशासन द्वारा आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली जनता असुविधा से बचने के लिये आवागमन के दौरान ट्रैफिक रुकने या धीरे चलने पर डबल लाईन न बनाये, डबल लाईन बनाने से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैफिक में व्यवधान उत्पन्न होता है, जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती है।

बड़ी संख्या में बसों व प्राइवेट वाहन के एकत्रीकरण होने से सड़क पर वाहन चलाते समय धैर्य का परिचय दें। बताया गया कि आज दोपहर 12 बजे कार्यक्रम समाप्ति तक सभी बसों व अन्य वाहनों के संचालन में मार्ग परिवर्तन किया गया है।

मार्ग परिवर्तन के संबंध में यातायात पुलिस निरीक्षक राजन उइके ने बताया कि छिन्दवाड़ा नागपुर की ओर से आने वाली यात्री बसें छिन्दवाड़ा चौक से होते हुये बॉयपास से अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेगी। इसी तरह बालाघाट, मण्डला एवं जबलपुर की ओर से आने वाली यात्री बसें ज्यारत नाका तक जायेगी तथा इसी स्थान से वापिस होगी।

इसी तारतम्य में यह वाहन के गतव्य संचालन में मार्ग भी परिवर्तन किया गया है जहां छिन्दवाडा की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्सन फिल्टर चौक से होते हुये शहर में प्रवेश करेंगे। नागपुर की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्सन नागपुर रोड रेल्वे कॉसिंग से कटगी नाका रेलवे अण्डर ब्रिज से शहर में प्रवेश करेंगे।

वहीं मुगवानी रोड की और से आने वाले वाहनों का डायर्वसन सोमवारी चौक से भैरोगंज, स्टेडियम होते हुए होमगार्ड लाइन किया जायेगा। इसके अलावा मण्डला-बालाघाट की और से आने वाले वाहनों का डायर्वसन बरघाट रोड रेलवे क्रॉसिंग से कटंगी नाका अण्डर ब्रिज से शहर में प्रवेश करेंगे।

नियत की गई पार्किग व्यवस्था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आवागमन वाहनों की पर्किंग व्यवस्था की गई है। जहां छपारा, लखनादौन, मंडला, बालाघाट की ओर से आने वाली यात्री बसों की पार्किंग की व्यवस्था पॉलिटेक्निक ग्राउंड में की गई है।

बारिश होने पर बींझावाड़ा जिला पंचायत रोड एवं डालडा फैक्ट्री के सामने की रोड मे की गई है। इसी तरह छपारा, लखनादौन की ओर से आने वाले फोर व्हीलर की पार्किंग की व्यवस्था राधिका टाउन एवं पुलिस लाइन कैंपस में की गई है तथा मंडला, बालाघाट की ओर से आने वाले फॉर व्हीलर की पर्किग की व्यवस्था मोती महल के सामने बरघाट रोड एवं रेलवे रेक पॉइंट मे की गई है।

यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कुरई छिंदवाड़ा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुराने रेलवे स्टेशन कैंपस में की गई है। वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था उर्दू स्कूल ग्राउंड प्राइवेट बस स्टैंड कैंपस एवं बड़े मिशन स्कूल ग्राउंड में की गई है। मुंगवानी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था महामाया लान के सामने की गई है।

ये रहेगें प्रतिबंधित मार्ग-

19 जुलाई को सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए गांधी भवन से छिंदवाड़ा चौक तक एवं मठ मंदिर एलआईबीचौक, दुर्गा चौक, नेहरू रोड नगर पालिका का मार्ग वीआईपी आगमन के दौरान टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इसी तरह दलसागर, बस स्टैंड, कर्बला चौक से सोमवारी चौक एमएलबी स्कूल तक प्रवेश निषेध रहेगा। भारी वाहन एवं ट्रैक सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर के भीतर प्रवेश निषेध रहेगा।

सीएम शिवराज का सिवनी दौरा कल: 287 करोड़ 48 लाख के विकास कार्याे की सौगात देंगे शिवराज

CM Shivraj Singh Chouhan In Seoni: सिवनी। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 19 जुलाई को सिवनी जिले में आगमन होने जा रहा हैं। इस दौरान वे 287 करोड 48 लाख से अधिक विकास कार्यों की सौंगात देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान विकास पर्व के दौरान आज सिवनी पहुंच कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रूपये की लागत से निर्मित 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपये की लागत से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट.

इसके साथ 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रूपये की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रूपये की लागत से ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण, 1 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प के तहत डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया जायेगा।

इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री चौहान 32 करोड़ 76 लाख 4 हजार रूपये की लागत से सीएम राईज स्कूल धनौरा का निर्माण, 28 करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपये की लागत से सीएम राईज स्कूल मुर्गहाई का निर्माण, 16 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी का निर्माण, 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपये की लागत से 8.542 किमी लम्बा सिवनी-मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग का निर्माण, 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रूपये की लागत से 3.88 किमी लम्बा सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग निर्माण, 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये की लागत से 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहाई का निर्माण कार्य.

इसके साथ ही 53 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी जलार्वधन योजना का निर्माण एवं विस्तार कार्य, 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपये की लागत से दल सागर तालाब में फाउंटेन लाईट एवं साउंड सिस्टम कार्य एवं 126 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच 07 पर 630 मीटर रेल्वे ओवर ब्रिज तथा 12.67 किमी की लंबाई टू-लेन सड़क के स्थान पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जायेगा।

डिजिटल लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, MP के इन 15 जिलों के कलेक्टर होंगे राष्ट्रपति से सम्मानित – DILRMP

भोपाल: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम (DILRMP) के अंतर्गत प्रभावी भू-अभिलेख प्रबंधन प्रणाली विकसित कर भू-अभिलेख को रियल टाइम में अद्यतन करने के लिए मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को “भूमि सम्मान प्रमाण-पत्र” प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि के लिए राजस्व विभाग, तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी, सभी संबंधित जिला कलेक्टर्स तथा पूरी टीम को बधाई दी है।

नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के 15 जिलों भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे।

मध्यप्रदेश के इन जिलों द्वारा डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के सभी घटकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि पर उन्हें प्लेटिनम ग्रेडिंग प्रदान की गई है।

ये घटक है लैंड रिकॉर्ड्स का कंप्यूटराइजेशन, भू-कर मानचित्रों का डिजिटाइजेशन, पंजीयन का कंप्यूटराइजेशन, पंजीयन का भू-अभिलेखों के साथ एकीकरण, भू-कर मानचित्र का भू-अभिलेखों के साथ लिंकेज और आधुनिक रिकॉर्ड रूम।

DILRMP क्या है?

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम केंद्र सरकार के शत-प्रतिशत वित्तपोषण से डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेस द्वारा वर्ष 2008-9 से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से आधुनिक, विस्तृत और पारदर्शी भू-अभिलेख प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी 2022 के बाद से, अच्छा कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत करने के लिए, उनके द्वारा कार्यक्रम के एमआईएस पर अंकित डाटा के आधार पर, मंथली ग्रेडिंग प्रणाली लागू की गई है। इसमें 90% से 95% तक सिल्वर, 95% से 99% तक गोल्ड और 99% से अधिक कार्य दक्षता पर प्लैटिनम ग्रेड प्रदान की जाती है।

मध्यप्रदेश के 15 कलेक्टर को राष्ट्रपति कर रही हैं सम्मानित – CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे-मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक से पहले अपने संबोधन में नीति आयोग से आई अच्छी खबर के लिए मंत्रि-परिषद के साथियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग द्वारा जारी मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स (राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक) के अनुसार प्रदेश में 15.94 प्रतिशत अर्थात एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के समग्र प्रभाव का परिणाम

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक करोड़ 36 लाख लोगों को केंद्र और राज्य की योजनाओं से जो लाभ मिला, उसके समग्र प्रभाव का परिणाम है यह उपलब्धि। लोगों के पोषण, रहन-सहन, खान-पान में लगातार सकारात्मक बदलाव आया है, जो केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के परिणामस्वरूप ही संभव हुआ है।

डिजिटल लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन में प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को सम्मान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टर सहित देश के 75 जिलों के कलेक्टर को सम्मानित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए राजस्व विभाग, तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी, सभी संबंधित जिला कलेक्टर और राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन में लगी टीम को बधाई दी।

नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के 15 जिलों भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे।

सिवनी: 6 साल के मासूम को प्रिंसिपल ने पीटा, दी जान से मारने की धमकी, Vidya Bhumi City Pride School Barghat का मामला

Vidya Bhumi City Pride School Barghat: सिवनी/ बरघाट – मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र के एक स्कूल विद्या भूमि सिटी प्राइड स्कूल बरघाट (Vidya Bhumi City Pride School Barghat) के प्रिंसिपल दीपेन्द्र शुक्ला द्वारा एक 6 साल के मासूम सानिध्य पटेल को बुरी तरह पीटने का मामला प्रकाश में आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरघाट के शान्ति नगर वार्ड न. 03 की निवासी दुर्गेश नंदनी रहांगडाले जो कि बरघाट क्षेत्र में ही पटवारी के पद पर कार्यरत है. इनका मेरा बेटा सानिध्य पटले उम्र 06 साल विद्या भूमि सिटी प्राइड स्कूल बरघाट (Vidya Bhumi City Pride School Barghat) में दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता है.

बीते दिन यानी 17 जुलाई को सुबह करीबन 09.00 बजे सानिध्य की माँ अपने बेटे को स्कूल छोड़कर अपने आफिस चली गई थी। दोपहर करीयन 03.30 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर सानिध्य को उनके रिलेटिव रोशनलाल कटरे ने घर लेकर आये.

घर आने के बाद जब माँ ने सानिध्य की ड्रेस उतारी तो उसकी पीठ में हाथ से जोर जोर से मारने के लाल निशान दिखे जब सानिध्य से इस बारे में पुछा गया तो सानिध्य ने घबराते हुये बताया मेरे स्कूल के प्रिन्सिपल दीपेन्द्र शुक्ला सर ने हाथ से जोर जोर से गाल तथा पीठ पर घाटा मारा है जिससे मुझे पीठ में दर्द हो रहा था मेरे सर आये दिन मुझे मारते रहते हैं।

सानिध्य ने बताया कि प्रिन्सिपल सर बोल रहे थे तुने किसी को बताया तो इतना मारूंगा की मर ही जायेगा फिर सानिध्य की चोट मेने अपनी मौसी निर्मला राहगडाले व भाई अमित राहगडाले को दिखाई, जिसके बाद बरघाट थाना पहुंचकर प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है

सिवनी: सहकारी समितियों को लाखो की चपत के साथ फर्जी नियुक्तियां, फिर भी नहीं हो रही कोई कारवाई

धारनाकला (एस. शुक्ला): किसानों से जुड़ी सहकारी समितियों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले जवाबदारों पर संबंधित विभाग की मेहरबानी समझ से परे है, और इस संबंध में विभाग से अनेक बार वसूली तथा कार्रवाई के लिए पत्र तो जारी होते हैं, किन्तु जारी पत्र और नोटिस पर आज तक कोई अमल सामने नहीं आया है, और यही कारण है कि सहकारी समितियां लगातार घाटे में जा रही हैं और समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को महीनों से वेतन देने के तक लाले पड़े हुए हैं।

फिर भी सहकारी समितियों को लाखों और करोड़ों की हानि पहुंचाने वाले मालामाल तो हो रहे हैं, वही दूसरी तरफ सहकारी समितियां लगातार नुकसान और हानि का सामना कर रही हैं।

समिति को प्राप्त होने वाले लाखो के कमीशन से समिति वंचित

उल्लेखनीय है कि खरीफ उपार्जन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सहकारी समितियों के द्वारा करते हुए हजारों किवटल धान का शॉर्टेज दिया गया है, और यह शॉर्टेज कैसे आया, यह सबकुछ आला अधिकारियों को सज्ञान में होते हुए भी वसूली की कार्रवाई नोटिस तक ही सिमटकर रह गई है और उसी का परिणाम है कि सहकारी समितियों को कमीशन के तौर पर मिलने वाली लाखों रुपये की राशि धान के शॉर्टेज में एम पी स्टेट सिविल सप्लायर के द्वारा काट ली गई, साथ ही लाखों रुपये की राशि वसूली के रूप में समिति पर बकाया है।

प्रशासको के स्थान परिवर्तन से रूकी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि जिले की सभी सहकारी समितियों में संचालक बोर्ड के न होने से समिति के संचालन का दायित्व समिति प्रबंधक के साथ साथ प्रशासक के हाथों में था, किन्तु उप आयुक्त निगम के स्थानांतरण के बाद से जिले की सहकारी समितियों जिन पर ठोस कार्रवाई होनी थी, वह तो रूकी ही।

साथ ही उप आयुक्त के के शिव के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के समस्त प्रशासकों के भी स्थान परिवर्तन हो जाने से समितियों की लंबित जांच भी प्रभावित होती हुई नजर आ रही है। चूंकि समितियों के समिति प्रबंधकों द्वारा बरती गई अनियमितताओं पर बहुत हद तक प्रशासक के द्वारा कार्रवाई की जा रही थी, किन्तु एकाएक स्थान परिवर्तन हो जाने से और समितियों में प्रशासक बदले जाने से कार्रवाई फिर ठंडे बस्ते में चली गई है।

सिवनी कलेक्टर के आदेश पर भी नही हुआ अमल

उल्लेखनीय है कि सहकारी समितियों में व्याप्त अनियमितताओं पर तो ठोस कार्रवाई होती नहीं है, चाहे वह फर्जी नियुक्तियों से संबंधित हो अथवा समिति को भारी हानि और नुकसान से संबंधित हो। किन्तु जिला कलेक्टर के आदेश पर भी कोई कार्रवाई न हो तो अन्दाजा लगाया जा सकता है कि सहकारिता विभाग में किस तरह नियमों को ताक पर रखकर संचालन किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर के आदेश पर उपायुक्त कार्यालय द्वारा अब तक कार्रवाई न किया जाना समझ से परे है, जबकि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार समिति के जवाबदारों से जिन पर लाखों रुपये मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का बकाया है वसूली करते हुए उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित था। किन्तु जिला कलेक्टर के आदेश पर भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे में अन्दाजा लगाया जा सकता है कि सामान्य लोगों की शिकायत पर संबधित विभाग द्वारा क्या कार्रवाई होगी।

वही यह बताना भी लाजिमी है कि वर्तमान में अनेक समितियों पर वसूली तथा अनियमितताओं से संबंधित शिकायत की जांच महीनों से संबंधित विभाग में लम्बित है। जिस पर न ही जांच हो रही है और न ही कार्रवाई, जिससे किसानों से जुड़ी सहकारी समितियों में व्याप्त अनियमितताएं चरम सीमा पर हैं और विभागीय निष्क्रियता के चलते समितियां भी गर्त में जा रही हैं। इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

सीएम की अगुवाई में स्कूल चले अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, विधायक राकेश पाल सिंह हुए शामिल

केवलारी, (बिनोद सिसोदिया): केवलारी विधानसभा क्षेत्र के नगर केवलारी में सीएम राइस उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल चले अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि में शामिल होकर बच्चों से मुलाकात की।

कार्यक्रम आरंभ केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी ने विध्या की देवी जी माता सरस्वती की पूजन कर,माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए कहा यही हमारा उचित समय है।जिसमे हम अपने अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।अच्छे भविष्य का निर्माण करने के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई करना होगा।

विधायक ने कहा उज्ज्बल भविष्य एवं आप पढ़ लिखकर देश के अच्छे नागरिक बने यही कामना है, 40 वर्ष पूर्व निर्मित हुई संजय सरोवर भीमगढ़ बांध की नहरे जो कि बर्तमान स्थिति में जीर्ण शीण हो चुकी हैं। सभी मेजर एवं माइनर नहरों का सीमेंट लाइनिंगकरण के लिए केंद्रीय जल आयोग से हेतु 194 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं।

विगत वर्षों से केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी सभी मेजर एवं माइनर नहरों के सीमेंट लाइनिंगकरण के कार्य हेतु प्रयासर्त थे।जो कि प्रयास सफल हुआ।

शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश शासन द्बारा प्रॉजेक्ट को स्वीकृत कर आगे दिल्ली पहुँचाया गया था जिसे केंद्रीय जल आयोग की टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी दिल्ली द्बारा सिवनी एवं बालाघाट सभी मेजर एवं माइनर नहरों के सीमेंट लाइनिंकरण कार्य की 332 करोड़ रुपये कार्य प्रोजेक्ट की कमेटी द्बारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई गए हैं।

संजय सरोवर बांध भीमगढ़ की केवलारी विधानसभा क्षेत्र आने वाली बसभी मेजर एवं माइनर नहरों का सीमेंट लाइनिगकरण किया जाना इस इस कार्य की स्वीकृति प्रदान होने पर किसान भाइयों ने केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी को साल श्रीफल एवं मिठाई खिलाकर धन्यवाद एवं आभार ब्यक्त किया।

कार्यक्रम के बाद विधायक राकेश पाल सिंह ने केवलारी सर्किट हाउस में क्षेत्र के समस्त पत्रकारो की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने एवम राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया
सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।