Home Blog Page 286

MP NEWS: मतदाता निर्वाचन से संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए डायल करें टोल फ्री नंबर 180023301950

भोपाल: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनपुम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 180023301950 है।

राजन ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार जानकारी, सहायता एवं शिकायत के लिए मतदाता कार्यालयीन समय पर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। टोल फ्री नंबर के माध्यम से मतदाताओं की समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा।

श्री राजन ने बताया कि राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर के साथ ही प्रदेश के सभी 52 जिलों में 1950 के कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं। मतदाता 1950 पर कॉल कर निर्वाचन से जुड़ी कोई भी जानकारी, शिकायत जिले में ही दर्ज करा सकते हैं।

जिला स्तर पर ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। एक जिले से यदि कोई मतदाता दूसरे जिले के कॉल सेंटर पर फोन करते हैं तो उन्हें 1950 के आगे संबंधित जिले का एसटीडी कोड लगाना होगा। श्री राजन ने बताया कि जिले में स्थापित किए गए कॉल सेंटरों की मुख्यालय स्तर से निगरानी भी की जा रही है।

मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी: 12 अगस्त को PM MODI आयेंगे मध्यप्रदेश – सीएम शिवराज

MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को मध्यप्रदेश आयेंगे। प्रदेश में संत रविदास समरसता यात्राएँ जारी हैं,जिनका समापन सागर के बड़कुमा में 12 अगस्त को होगा।

प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन संत रविदास जी के स्मारक के भूमि-पूजन के लिए हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि संत रविदास जी की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में यह घोषणा की थी कि बड़कुमा (सागर) में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर और विशाल स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

50 हजार करोड़ रूपए की है पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात के रूप में बीना रिफायनरी पेट्रोकेमिकल की विस्तारीकरण परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे।

बीपीसीएल की रिफायनरी वर्ष 2011 से मध्यप्रदेश में कार्यरत है, अब इसका विस्तारीकरण कर पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा। बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रूपए खर्च करेगी। राज्य शासन द्वारा बीपीसीएल को टैक्स में छूट और सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है।

मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया ‘फोर लेन’ तथा हिनौतिया-मेलुआ ‘टू लेन’ सड़कों का होगा भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी लगभग एक हजार करोड़ रूपए की लागत के 47 किलोमीटर के मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया पैकेज-1 ‘फोर लेन’ तथा हिनौतिया-मेलुआ पैकेज-2 ‘टू लेन’ सड़कों का भूमि-पूजन भी करेंगे।

इससे मध्य भारत में बेहतर सम्पर्क के साथ-साथ पर्यटक हमारी विश्व धरोहर साँची के बुद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ और उदयगिरि की चट्टानों पर बनाए गए गुफा मंदिरों तक आसानी से पहुँच सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी रेल मंत्रालय के अधीन कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे। इस पर 2 हजार 476 करोड़ रूपए की लागत आएगी।

No Confidence Motion 2023 Live: अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चल रही तीखी बहस

0

Parliament Monsoon Session Live:संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हो गई है. विपक्ष जिस जोश के साथ मोदी सरकार को चुनौती देने में लगा है, उसी जोश के साथ मोदी सरकार संसद में जवाब देने की तैयारी कर चुकी है. 

दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में पास होने के बाद मोदी सरकार अब आक्रामक मूड में है. संसद के मानसून सत्र में दिल्ली सेवा विधेयक पारित कराकर एनडीए ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब अविश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो रही है. 

MP में 13 से 15 अगस्त तक होगा प्रदेश व्यापी पौध-रोपण का महा अभियान – राज्य शासन

राज्य शासन द्वारा अंकुर कार्यक्रम में 13 से 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश व्यापी महा पौध-रोपण अभियान चलाया जायेगा। नागरिकों, समुदायों, शासकीय विभागों और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से होने वाले अभियान के लिये प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री गुलशन बामरा ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टर्स को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

अंकुर उपवन चिन्हित करें

कलेक्टरों से कहा गया है कि आम जन की सुविधा के लिये सभी शहरों और गाँवों में पौध-रोपण के लिये स्थल “अंकुर उपवन” चिन्हित करें और अन्य आवश्यक सुविधायें सुनिश्चित करें।

जिलों के अशासकीय, समुदाय आधारित और निजी संगठनों को अभियान से जोड़ते हुये उनके परिसर एवं अन्य उचित स्थलों पर पौध-रोपण का भी कार्य किया जा सकता है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

पूर्व महा अभियान की तर्ज पर प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी स्टेक होल्डर को शामिल करते हुए जिला स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा। समिति 13 से 15 अगस्त तक पौध-रोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण और मॉनिटरिंग करने के साथ अंकुर कार्यक्रम की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करेगी।

शासकीय कार्यालय और प्रतिष्ठान परिसर में भी होगा पौध-रोपण

प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय भवन, सार्वजनिक उपक्रम, औद्योगिक संस्थान, निगम-मंडल कार्यालयों के प्रांगण, स्कूल, कॉलेज, ऑगनवाड़ी, छात्रावास, पंचायत परिसर आदि में भी पौध-रोपण किया जायेगा।

पौधों की व्यवस्था

पौधों की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति या संस्था द्वारा की जायेगी। वन, उद्यानिकी और कृषि विभाग की नर्सरी में उपलब्ध पौधों का उपयोग प्रचलित नियमानुसार किया जायेगा। रोपित पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देख-भाल की जिम्मेदारी पौध-रोपण करने वाले व्यक्ति,संगठन या शासकीय संस्था की होगी।

पौध-रोपण का पंजीयन वायुदूत-अंकुर एप पर

अभियान से जुडने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौध-रोपण का पंजीयन अंकुर कार्यक्रम के वायुदूत-अंकुर एप पर करना होगा। प्रत्येक रोपित पौधे की फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करनी होगी। एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रतिभागियों द्वारा पौध-रोपण के 30 दिन बाद वायुदूत अंकुर एप पर रोपित पौधे का द्वितीय फोटो अपलोड करने पर सहभागिता प्रणाम-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। पौध-रोपण के 6 माह बाद पौधे का तृतीय फोटो अपलोड करना होगा।

अब तक 66 लाख से अधिक पौध-रोपण पंजीकृत

प्रमुख सचिव श्री बामरा ने बताया कि पौध-रोपण को जन आंदोलन बनाने के लिये प्रदेश में जन भागीदारी से 1 से 5 मार्च 2022, 28 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तथा 19 फरवरी 2023 को प्रदेश स्तरीय पौध-रोपण महा अभियान चलाया गया। महा अभियान के दौरान प्रदेश के नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। अंकुर कार्यक्रम में अब तक 16 लाख से अधिक नागरिकों द्वारा 66 लाख से अधिक पौध-रोपण का पंजीयन किया जा चुका है।

MP NEWS: जल्दी ही बनेंगे 3600 किलोमीटर राज्य राजमार्ग, 376 किमी राज्य राजमार्ग 4 लेन; 3000 कि मी से ज्यादा लंबाई के विकास पथ पर निर्माण शुरू

MP NEWS: मध्यप्रदेश में जल्दी ही 3600 किलोमीटर राज्य राजमार्ग की सुविधा उपलब्ध होगी। इन राजमार्गों निर्माण 7250 करोड़ रुपए की लागत से होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सड़कों का नेटवर्क निरंतर बढ़ रहा है।

भोपाल शहर मे वीआईपी रोड के विकल्प के रूप मे आठ-लेन एलिवेटेड कॉरीडोर पश्चिम भोपाल बायपास के निर्माण की तैयारियां चल रही हैं। इस पर 3156 करोड़ रू खर्च होंगे। जबलपुर नरसिंहपुर फ़ोरलेन मार्ग के निर्माण के 756 करोड़ रूपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। नर्मदापुरम पिपरिया फोरलेन मार्ग के निर्माण पर 840 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

वर्ष 2004 से 2023 तक कुल 32,953 रूपये की लागत से 16,510 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है। वर्ष 2003 मे सिर्फ 328 किमी राज्य राजमार्ग डबल लेन हुआ करते थे। आज 2023 में 10 गुना बढ़कर 3428 किमी हो गये है। पहले एक भी राज्य राजमार्ग 4 लेन नहीं था। आज 376 किमी राज्य राजमार्ग 4 लेन बन गये है।

शहरों, बाजारों, मंडियों में हुई सीधी पहुँच

राज्य राजमार्गो का नेटवर्क बढ़ने से छोटे शहरों, बाजारों तथा मंडियों तक पहुँच बेहतर हुई है। छोटे शहरों में व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है और किसान का सीधा संपर्क बड़े बाजारों/मंडियों से हो गया है। विकास के नये पथ राष्ट्रीय राजमार्गो में अटल प्रगति पथ के निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस पर 12,227 करोड़ की लागत आयेगी।

नर्मदा प्रगतिपथ में बाड़ी – बुधनी – नसरुल्लागंज – संदलपुर फोर लेन मार्ग 147 किमी के निर्माण के लिये 2388 करोड़ का प्रावधान है। अभी 500 किमी मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है और शेष 223 किमी पर निर्माण चल रहा है। विंध्य एक्स्प्रेस-वे में भोपाल से सिंगरौली तक 676 किमी लंबे मार्ग को 4 लेन किया जा रहा है। इसकी लागत 3800 करोड़ रूपये है। भोपाल से सागर तक 190 किमी 4 लेन मार्ग के निर्माण के 2516 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

थ में 450 किमी का गरोठ (मंदसौर)-उज्जैन- इंदौर-बुरहानपुर 4 लेन मार्ग बनना शुरू हो गया है। इस पर 7972 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इसी प्रकार बुंदेलखंड विकासपथ में भोपाल से छतरपुर मार्ग को 4 लेन करने के लिए 6160 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

सागर से छतरपुर 190 किमी मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। मध्य भारत विकासपथ में बैतूल से मुरैना तक मार्ग को 4 लेन करने की कार्यवाही जारी है। भोपाल से दिनार (झांसी के समीप) तक 3400 करोड़ रूपये से निर्माण कार्य शुरू हो गये हैं।

जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, सागर एवं रीवा शहरों के लिए क्रमशः 3500 करोड़, 5900 करोड़, 675 करोड़, 756 करोड़ एवं 380 करोड़ लागत से रिंगरोड निर्माण की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। बड़वानी से देशगाओं तक 143 किमी 4 लेन मार्ग के निर्माण के लिये 4,145 करोड़ रूपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। जल्दी ही निर्माण की कार्रवाई शुरू होगी।

सिवनी: ध्यान दीजिए कलेक्टर साहब, सहकारी समितियों में व्याप्त अनियमितताओं की नहीं हो रही जांच

सिवनी, धारनाकला (एस. शुक्ला): सहकारी समितियों में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायतों के बावजूद और जांच के आदेशों के बाद भी उपायुक्त कार्यालय ने सहकारिता सिवनी से निष्पक्ष जांच नहीं की है, तो इसका मतलब यह है कि संबंधित अधिकारियों की भ्रष्टाचार की संदेह बढ़ती जा रही है। जांच के आदेश के बावजूद एक वर्ष से जांच ‘ठंडे बस्ते’ में पड़ी हुई है।

मामला: सिवनी जिले की सहकारी समिति आष्टा का

ध्यान देने योग्य है कि आष्टा ग्राम और छेत्र के जनप्रति निधियों और किसानों द्वारा नवंबर 2022 को समिति की अनियमितताओं और शासकीय राशि में हेरफेरी के आरोप के साथ शिकायत की गई थी।

इस पर उपायुक्त अखिलेश निगम ने धारा 60 के तहत जांच की आदेश दिए थे। जांच की प्रारंभिक चरण तो शुरू हो गई है, लेकिन उपायुक्त के स्थानांतरण के बाद जिन अधिकारियों को समिति की जांच मिली, वे इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।

इससे संबंधित विभाग पर सवाल उठते हैं। जनप्रति निधियों और किसानों द्वारा जांच की मांग की गई है, और उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जानकार किया है कि उन्हें जांच करने का आदेश दिया जाना चाहिए।

चक्काजाम: हो चुका है चक्काजाम

बड़े स्तर पर, आष्टा के सहकारी समितियों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रीय किसानों ने चक्काजाम किया है। इस पर उपायुक्त अखिलेश निगम ने त्वरित कार्रवाई की और समितियों के प्रबंधकों के साथ संवाद करने का प्रयास किया और निलंबन भी किया। धारा 60 के तहत भी जांच का आदेश दिया गया था। हालांकि, बहुत लंबे समय से जांच नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों के मन में आपत्ति है। जिनके हाथों में समिति का प्रबंधन है, वे लाभान्वित हो रहे हैं।

अनेकों समितियों की वजह से बना अनियमितताओं का बड़ा क्षेत्र

ध्यान देने योग्य है कि बरघाट विकास खंड के कई सहकारी समितियाँ भी अनियमितताओं के चक्र में हैं। यहाँ पर लाखों की वसूली के साथ-साथ कार्रवाई की आवश्यकता है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उपायुक्त सहकारिता सिवनी से तमाम पत्र और नोटिस आए हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

धारनाकला ब्रांच के अंतर्गत समितियों से करोड़ों की वसूली केवल नोटिस तक ही सीमित रह गई है। इससे स्पष्ट होता है कि जो सहकारी समितियाँ किसानों से जुड़ी हैं, वे हानि और नुकसान की ओर बढ़ती जा रही हैं, जबकि समितियों के प्रबंधक आराम से बढ़ रहे हैं।

कमीशन के बावजूद शार्टेज

यह दिलचस्प है कि खाद बीज भंडार और धान उपार्जन के तहत सहकारी समितियाँ लाखों का कमीशन प्राप्त करती हैं, लेकिन धान उपार्जन नीति को ठेंगा दिखाते हुए भी हजारों क्विंटल के धान में शार्टेज की समस्या दिनबदिन बढ़ रही है।

इसके बावजूद, शार्टेज की वसूली में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं, और लाखों रुपये की छठी समिति के खाते में जमा हो रही हैं। धान उपार्जन नीति के अनुसार, शार्टेज की वसूली जवाबदार से होनी चाहिए, लेकिन यह कार्रवाई भी सीमित रह गई है और समिति के पास लाखों का आपूर्ति बढ़ गया है।

फर्जी नियुक्तियाँ और चर्चाएँ

यह भी दिखता है कि सहकारी समितियों में फर्जी नियुक्तियाँ की समस्या है, और चर्चाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। एक ओर, जहाँ सहकारी समितियों में अनुकम्पा नियुक्तियों के लिए परिवार दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, वही दूसरी ओर अन्यथा नियुक्तियाँ भी हो रही हैं जिसमें दैनिक वेतन भोगने वाले कर्मचारियों के नाम पर नियमों के खिलाफ नियुक्तियाँ की जा रही हैं और उनके खिलाफ लाखों की वसूली की जा रही है।

जिले के संवेदनशील जिला कलेक्टर से आशा है कि वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे।

MP Police Constable Admit Card 2023 Released: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

MP Police Constable Admit Card 2023 Released @esb.mp.gov.in: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – 2023 का एडमिट कार्ड जारी (MP Police Constable Admit Card 2023 Released) कर दिया है। जो उम्मीदवार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Admit Card 2023 Download: एमपी पुलिस एडमिट कार्ड जारी, यहां से आसानी से करें डाउनलोड – एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी @esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है, अब आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

इसके माध्यम से आपको एमपी पुलिस एडमिट कार्ड 2023 (MP Police Admit Card Download 2023)  डाउनलोड करने के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्राप्त होने वाली । तो, लेख को अंत तक पढ़ें और जानें कि आप अपना हॉल टिकट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Admit Card 2023 Released

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MP ESB) 12 अगस्त 2023 से कॉन्स्टेबल (MP Police Constable EXAM 2023 ) के लिए परीक्षा आयोजित करेगा । 

MP Police Constable Admit Card 2023 Released: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – esb.mp.gov.in से एमपीपीईबी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें नीचे इस लेख में एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक की सुविधा भी दी गई है:

MP Police Constable Admit Card 2023 Released कैसे डाउनलोड करें?

  1. एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  2. पसंदीदा भाषा का चयन करें और एडमिट कार्ड लिंक ‘टेस्ट एडमिट कार्ड – पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – 2023’ पर क्लिक करें।
  3. यह लिंक आपको एक नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा जहां आपको सभी निर्देशों को पढ़ने की आवश्यकता है और अपना विवरण जैसे ‘आवेदन संख्या’ और ‘जन्म तिथि’ प्रदान करना आवश्यक है।
  4. एमपीपीईबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (mpesb admit card download)

उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो-आईडी लाना चाहिए (नियम पुस्तिका के अनुसार)। यूआईडीएआई द्वारा सत्यापित होने पर ही ई-आधार कार्ड मान्य होगा। उन्हें एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड फोटो चिपकाना होगा। वे ध्यान दें कि परीक्षा हॉल में अन्य चीजें जैसे कैलकुलेटर, बीपर, पेजर, मोबाइल, सेल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण आदि सख्त वर्जित हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

MPPEB कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:

से – सुबह 09 बजे से 11 बजे तक , रिपोर्टिंग समय: सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच

से – दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक, रिपोर्टिंग समय: दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल 12 अगस्त 2023 से कांस्टेबल (MP POLICE CONSTABLE EXAM 2023) भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है, उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जो प्रवेश पत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनका इन्तजार अब ख़तम हो गया है. परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए उम्मीदवार अपने एमपी पुलिस एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड कर सकेंगे, कॉन्स्टेबल (जीडी और रेडियो) की घोषणा के बारे में सभी जानने के लिए इस लेख को पढ़ते रहें।

MP Police Constable Admit Card 2023 Released

मध्य प्रदेश के स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, 7000 रिक्तियों के खिलाफ 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, बड़ी संख्या में उम्मीदवार एडमिट कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 के साथ कोई भी पहचान दस्तावेज यानी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि ले जाना होगा।

7000 पदों पर कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक परीक्षण पर की जाएगी। जैसा कि मैंने ऊपर उल्लेख किया है कि लिखित परीक्षा 12 अगस्त 2023 से आयोजित होने जा रही है, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

आइए जानते हैं कि आप घोषणा के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी पुलिस एडमिट कार्ड 2023 @ peb.mp.gov.in कैसे डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का ध्यानपूर्वक पालन करना होगा, फिर आप अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

  • एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट यानी @peb.mp.gov.in पर जाना होगा 
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे यानि अंग्रेजी और हिंदी अंग्रेजी के विकल्प पर टैप करें ।
  • ऊपर दिए गए विकल्प पर टैप करने के बाद आप एक वेबपेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे जहां आपको हेडर मेनू में ADMIT CARD का विकल्प मिलेगा ।
  • उपर्युक्त विकल्प पर टैप करने के बाद आपको एक वेबपेज पर भेज दिया जाएगा जहां आपको एक विकल्प मिलेगा जो एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी और रेडियो) एडमिट कार्ड से संबंधित है, जो कि 2020 के अनुभाग के तहत है, विकल्प पर टैप करें और भरें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल।

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 सीधा लिंक

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – 2023 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान 7090 कांस्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023: जानिए कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, “टेस्ट एडमिट कार्ड -पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – 2023” पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  • एडमिट कार्ड जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

महत्वपूर्ण निर्देश Important Instruction

(1) डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।
Downloaded printout of the Test Admit Card enables Candidates to enter in the Examination Centre.
(2) निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
Candidate will not be allowed to enter in the Examination Centre after the Reporting Time.
(3) मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार)  UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।  
Candidate should bring original Photo-Id to enter in the Examination Centre (As per rule book ). E-Aadhar Card will be valid only if verified by UIDAI.
(4) टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।
Candidate should compulsorily paste the self attested Photo in the second part of Test Admit Card.
(5) मण्डल की वेबसाईट  www.esb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।
Mock Test is available on ESB Website www.esb.mp.gov.in, Candidate must practice about online examination process before appearing in the Examination.
(6) परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
Candidate can enter in the Examination Hall after the Biometric Process.
(7) परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
After the completion of online examination, the score of the candidate will be displayed on the Computer Screen.
(8) मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।
Only Test Admit Card and Original Photo-ID is allowed in the Examination Hall. Other things are strictly prohibited.
(9) परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।
Any kind of Calculators, Beepers, Pagers, Mobile, Cell, Phones or any other Electronic Devices  are strictly prohibited in the Examination Hall.
(10)परीक्षा में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते – मोज़े पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व् सेंडल पहनकर आ सकते हे। चेहरे को ढंक कर परीक्षा कक्ष मे प्रवेश वार्जित होगा। परीक्षा मे पारदर्शी पैन के अतिरिक्त समस्त अक्सेसरीज़ जैसे – बालो को बांधने का कल्चर क्लचर / बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटलिक / चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धुप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स / वॉलेट, टोपी, पेन्सिल, रबर, व्हाइटनर आदि वर्जित है।

टी-सीरीज़ ने फोक गीत को बढ़ावा देने के लिए ‘मिट्टी’ को किया लॉन्च

मुंबई : एशिया  के लीडिंग म्यूजिक  लेबल, टी-सीरीज़ ने अपनी नई म्यूजिक प्रॉपर्टी , ‘मिट्टी’ के लॉन्च की घोषणा की है जो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और भारत के विभिन्न हिस्सों के फोक म्यूजिक को एक्स्प्लोर करेगा और उन्हें ट्रिब्यूट देगा।

इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत ‘पंजाब के फोक  वाइब्स’ के साथ हुई है  , जो पंजाबी लोक के लिए एक गीत है, जिसका उद्देश्य आगामी और नवोदित प्रतिभाओं को उनकी उल्लेखनीय संगीत प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। 

‘मिट्टी: फोक वाइब्स ऑफ पंजाब’ आठ लोकप्रिय ट्रैकों को एक्सप्लोर करते हुए प्रस्तुत कर रहा  है, “दिन शगना,” “चित्त कुक्कड़ ,” “मधानिया,” “बाजरे दा सिट्टा ,” “कांगी वनवाँ ,” “दमा दम  मस्त कलंदर ,” “बोल मिट्टी देया बावेया,” और “जुगनी” जैसे कुछ खूबसूरत  क्लासिक्स को  संगीतकार मनन भारद्वाज ने  नया टच दिया है।

इनमें से प्रत्येक सदाबहार धुन को टी-सीरीज़ स्टेजवर्क्स अकादमी के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक गाया गया है। टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने परियोजना के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “टी-सीरीज़ में, हमने हमेशा संगीत के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में विश्वास रखा है।

‘मिट्टी’ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह न केवल मनमोहक लोकगीतों को ट्रिब्यूट देता है बल्कि युवा और महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं के लिए एक लॉन्चपैड भी प्रदान करता है।”

फिल्म “रिची” का पलक मुच्छल द्वारा गाया गीत अतरंगी अभिनेता रिची, ऎक्ट्रेस रमोला की मौजूदगी में हुआ लॉन्च

साउथ सिनेमा को हिंदी ऑडिएंस ने पिछले कुछ वर्षों में बेपनाह प्यार दिया है। अब एक कन्नड़ फ़िल्म “रिची” को हिंदी में भी डब करके सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

इस हिंदी डब फ़िल्म का एक प्यारा सा गीत अतरंगी मुम्बई के स्टार थिएटर में फ़िल्म की स्टार कास्ट के साथ लॉन्च किया गया।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने इस गीत को गाया है जबकि इस मौके पर ऎक्टर रिची, ऎक्ट्रेस रमोला, सह निर्माता वेंकटाचलया और क्रिएटिव डायरेक्टर काली गौड़ा मौजूद थे।

बता दें कि फ़िल्म रिची के अतरंगी सॉन्ग को विख्यात सिंगर पलक मुच्छल ने गाया है और इसके शब्द गीतकार विमल कश्यप ने लिखे हैं। फ़िल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है।

Atrangi Video Song | Richie Hindi Movie | Palak Muchhal | Richiee | Ramola | A2 Music Hindi

बड़े पर्दे पर इस स्पेशल गाने को दिखाने से पहले पलक मुच्छल का एक वीडियो दर्शाया गया जिसमें उन्होंने कहा कि अतरंगी बेहद खूबसूरत गीत है जो अपकमिंग फिल्म रिची के लिए है। यह दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगा।

पैन इंडिया फिल्म रिची का पहला गीत चन्ना वे भी काफी पसन्द किया गया है जिसे जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म मूल रूप से कन्नड़ में फिल्माई गई है और हिंदी में डब की गई है। 

अतरंगी सॉन्ग का संगीत अगस्त्य संतोष ने दिया है। गाने को मशहूर कोरियोग्राफर चिन्नी धनंजय और राम किरण ने कोरियोग्राफ किया है। रिची ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया है बल्कि बेहतरीन अभिनय भी किया है। कन्नड़ की मशहूर टीवी स्टार रमोला इस फिल्म की हिरोइन हैं।

उल्लेखनीय है कि रिची एक रोमांटिक, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें डिफरेंट डैनी द्वारा कुछ असाधारण रोमांचकारी एक्शन दृश्य डिज़ाइन किए गए हैं। रिची अपने हैरान कर देने वाले लुक के साथ दर्शकों का सामना करने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म के निर्माता रिची और सह निर्माता टी वेंकटचैया और राकेश राव हैं। काली गौड़ा ने फिल्म की क्रिएटिव टीम को संभाला है।

मणिपुर में सामूहिक अत्याचार के 3 मामले, 72 हत्याएं और… रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी

0

मणिपुर हिंसा: मणिपुर में हिंसा शुरू हुए आज तीन महीने हो गए हैं. मणिपुर 3 मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आंदोलन के बाद मणिपुर में हिंसा भड़क गई। मैती और कूकी समुदायों में यह हिंसा जारी है.

मणिपुर में 53 प्रतिशत मैताई समुदाय है और वे इसी इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि 40 फीसदी नागा और कुकी समुदाय हैं. मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके कपड़े उतार दिए गए (manipur Women video)। 

यह चौंकाने वाली घटना मणिपुर के खांगपोकी जिले के बी फैनोम गांव में हुई। हालांकि घटना 4 मई की है लेकिन इसका वीडियो 79 दिन बाद सामने आया है. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. 

स्टेटस रिपोर्ट के सामने

मणिपुर प्रशासन ने पिछले तीन महीनों में मणिपुर में हिंसा, हत्या और बलात्कार की घटनाओं से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट पेश की है. सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सामूहिक अत्याचार और हत्या की घटना में सिर्फ एक एफआईआर दर्ज की गई है. 

लेकिन थाने में वास्तविक बलात्कार की तीन घटनाएं दर्ज की गई हैं। मणिपुर में हिंसा की 4694 घटनाएं सामने आई हैं। हत्या की 72 एफआईआर हैं. ये आंकड़े मणिपुर सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई एक रिपोर्ट में शामिल हैं। 

रिपोर्ट में क्या है?

मणिपुर में दर्ज हिंसा की कुल घटनाएं – 4694
हत्या की कुल घटनाएं – 72 
बलात्कार/सामूहिक बलात्कार की घटनाएं – 3
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं – 584
गंभीर शारीरिक क्षति की घटनाएं – 100
लूटपाट/डकैती की घटनाएं – 4148

एसआईटी गठित की जाएगी 

मणिपुर में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए एसआईटी गठित करने की बात कही गई है. मणिपुर पुलिस ने इसके लिए एक संभावित टीम का प्रस्ताव भी दिया है. इसमें 2 इंस्पेक्टर, 6 सब इंस्पेक्टर और 12 सिपाही शामिल होंगे। इसके अलावा रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस की एक टीम बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. इसमें 1 महिला इंस्पेक्टर, 2 महिला पुलिस उपनिरीक्षक और 4 महिला कांस्टेबल शामिल होंगी। 

मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा जारी है, यह घटना देश को शर्मसार करने वाली है । महिलाओं के साथ इस जघन्य घटना की क्लिप सामने आने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे गंभीरता से लिया है। मुख्य न्यायाधीश धनंजय चंद्रचूड़ ने केंद्र को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मणिपुर का मुद्दा सड़क से लेकर दिल्ली और विधानसभा से लेकर लोकसभा तक गरमाया हुआ है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी की और सरकार को टोकते हुए संसद को बंद करा दिया.