Home Blog Page 24

सिवनी: बरघाट में घर के अंदर चल रहा था गोमांस का काला कारोबार! बजरंग दल की सतर्कता से 150 किलो मांस के साथ वशी खान गिरफ्तार

सिवनी (मध्यप्रदेश): सिवनी जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरी कला में एक युवक अपने ही घर के भीतर गौ माता का वध कर गोमांस बेचने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, बजरंग दल की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

घर में छिपाकर रखा था करीब 150 किलो गोमांस

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी वशी खान पिता जब्बार खान, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी बोरी कला, गुरुवार 25 दिसंबर 2025 को अपने घर में गौ माता को काटकर लगभग 150 किलो गोमांस इकट्ठा कर चुका था। बताया जा रहा है कि आरोपी इस गोमांस को विक्रय (बेचने) के लिए बाहर ले जाने की तैयारी कर रहा था।

बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस अवैध गतिविधि की भनक लगते ही बजरंग दल प्रखंड संयोजक रंजीत धुर्वे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह बेस और बोरी चौकी प्रभारी ए.एस.आई. सुबोध मालवी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गोमांस बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट (नष्टीकरण) किया गया।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में गौ तस्करी या गोवध जैसे अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

इलाके में आक्रोश, प्रशासन की सख्ती

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन से ऐसी गतिविधियों पर और कड़ी निगरानी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

👉 इस पूरी कार्रवाई के बाद इलाके में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

SEONI में SATTA माफिया पर बड़ी कार्रवाई! कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, सट्टा क्वीन लता बाई समेत 5 धराए

सिवनी (मध्यप्रदेश): जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सिवनी पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्वे कॉलोनी दसलागर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिख रहे 05 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4100 रुपये नकद और सट्टा पट्टी भी जप्त की है।

🚨 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। इसी दिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

🕵️‍♂️ मुखबिर सूचना पर त्वरित रेड

दिनांक 24/12/2025 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कर्वे कॉलोनी दसलागर के पास कुछ लोग सट्टा पट्टी लिखकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए हार-जीत का खेल खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मौके पर मौजूद 05 सटोरियों को पकड़ने में सफलता मिली, जिनके पास से नकद राशि और सट्टा से संबंधित सामग्री बरामद की गई।

📌 गिरफ्तार सटोरियों के नाम

  1. लता कुल्हाडे, पति धनीराम कुल्हाडे, उम्र 45 वर्ष, निवासी भैरोगंज, सिवनी
  2. धनीराम कुल्हाडे, पिता टेकचंद कुल्हाडे, उम्र 52 वर्ष, निवासी कर्वे कॉलोनी, सिवनी
  3. अनखलाल कुमरे, पिता बारेलाल कुमरे, उम्र 64 वर्ष, निवासी कन्हान पिपरिया, थाना कान्हीवाड़ा
  4. संतोष पंचेश्वर, पिता रामेलाल पंचेश्वर, उम्र 28 वर्ष, निवासी परतापुर रोड बायपास, सिवनी
  5. सुखराम परते, पिता विष्णु परते, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भोमाखेड़ा, थाना बंडोल

💰 जप्त सामग्री

  • नकद राशि: 4100 रुपये
  • सट्टा पट्टी: 01

सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत 05 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।

👮‍♂️ सिवनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी सहित

प्र. आर. मुकेश गोंडाने, मनोज मरावी, प्रशांत राठौर, कृष्णकुमार वानखेड़े, मनोज पाल, आर. प्रतीक बघेल, रत्नेश कुशवाहा, सिद्धार्थ दुबे, विसराम धुर्वे, प्रदीप चौधरी, लोकेश सरयाम, इरफानुद्दीन खान, प्रियंका साहू एवं सैनिक मोहम्मद वकील की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

⚠️ सिवनी पुलिस का सख्त संदेश

सिवनी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने साफ संदेश दिया है कि जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Instagram Influencer Aarti Sahu का REEL के लिए हाईवे पर खतरनाक बाइक स्टंट; कट गया लम्बा चालान, माफी मांगने का वीडियो वायरल

Instagram Influencer Aarti Sahu – छतरपुर (मध्य प्रदेश): इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आरती साहू को सोशल मीडिया पर उनके बाइक स्टंट रील के वायरल होने के बाद चालान जारी किया गया। वीडियो में उन्हें छतरपुर राजमार्ग पर स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए देखा गया था, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक ‘कूल’ रील बनाने के लिए हैंडल से हाथ हटा रखे थे।

पुलिस कार्रवाई के बाद, साहू ने अपना माफीनामा वीडियो भी पोस्ट किया। उन्होंने अपने 40 लाख फॉलोअर्स से यातायात नियमों का पालन करने और ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने का अनुरोध किया।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में आरती साहू को हाईवे पर चलती बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते देखा जा सकता है। कई बार वह हैंडल से हाथ हटाकर चलती बाइक पर चढ़ जाती हैं और आगे सड़क देखे बिना अपने चश्मे को ठीक करती हैं।

वीडियो के दौरान, उनकी बाइक कुछ देर के लिए संतुलन खोती हुई दिखाई देती है, क्योंकि ऐसा लगता है कि वह ट्रैफिक पर ध्यान देने के बजाय रील रिकॉर्ड करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं। सड़क पर अन्य वाहन भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस द्वारा चालान जारी किए जाने के बाद, आरती साहू ने चालान पकड़े हुए एक और वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह कहती हैं, “मेरा चालान काटा है यातयात नियमों का उल्लंघन करने पर। अगर आप भी ऐसे स्टंट करते हो, तो आपका भी चालान काट सकता है।”

पुलिस ने चेतावनी दी है कि राजमार्गों का इस्तेमाल इस तरह के स्टंट, जन्मदिन समारोह या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक या अवैध गतिविधियों को दर्शाने वाले वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस तरह के स्टंट न केवल राइडर के लिए बल्कि सड़क का इस्तेमाल करने वाले आम लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने से अन्य लोग, विशेषकर युवा, इन खतरनाक कृत्यों की नकल करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

Instagram Influencer Aarti Sahu – आरती साहू के बारे में

इंस्टाग्राम पर “इट्स आरती साहू” के नाम से मशहूर आरती साहू के 41 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके अकाउंट पर 5,000 से अधिक पोस्ट हैं। उनकी हालिया रील वायरल हो गई और उसे लाखों लाइक्स मिले।

जबलपुर: झाड़ियों में मिला पति का अर्धनग्न शव; पत्नी के नाम के टैटू से हुई पहचान

मंडला (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय एक युवक का अर्धनग्न शव मिला। मृतक की पहचान मंडला जिले के बामहानी निवासी अजय बार्या के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करने के बाद अजय की पहचान संभव हो पाई।

मृतक ने अपने हाथ पर अपनी पत्नी का नाम गुदवाया था। उसके टैटू की तस्वीर वायरल हो गई, जिससे अधिकारियों को उसके परिवार से संपर्क करने और टैटू की मदद से उसकी पहचान की पुष्टि करने में मदद मिली। अजय बार्या का शव शाहपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिस पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान थे, जिससे किसी साजिश की आशंका पैदा होती है।

पुलिस के अनुसार, अजय अपनी पत्नी के इलाज के लिए 18 दिसंबर को जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में आया था, जिससे इस क्रूर हत्या की परिस्थितियों को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।

शाहपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल सबूत जुटाने के लिए आसपास के निवासियों से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा की जा रही है।

Itarsi Ordnance Factory: आयुध कारखाने इटारसी को बम से उड़ाने की धमकी!

भोपाल (मध्य प्रदेश): रक्षा मंत्रालय की एक इकाई, इटारसी स्थित आयुध कारखाने को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बम निरोधक दल जल्द ही वहां पहुंचेगा। फोरेंसिक शोधकर्ताओं की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस फिलहाल ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है।

पिछले आठ महीनों में यह इस तरह की दूसरी धमकी है, जिससे सुविधा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे पहले, 17 अप्रैल को भी इसी तरह का एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जो बाद में फर्जी निकला।

जानकारी के अनुसार, नवीनतम धमकी भरा ईमेल सोमवार रात को फैक्ट्री के आधिकारिक ईमेल खाते पर प्राप्त हुआ था।मंगलवार को ईमेल का पता चलने के बाद, फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत जिला पुलिस को सूचित किया। इसके बाद, सुरक्षा एजेंसियां ​​हरकत में आ गईं। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोता ने ईमेल प्राप्त होने की पुष्टि की और कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

आयुध कारखाना एक अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है क्योंकि यहाँ भारतीय सेना के लिए उन्नत हथियार बनाए जाते हैं। खतरे की गंभीरता को देखते हुए रामपुर, पथराउता, इटारसी और आसपास के पुलिस थानों से पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया।

तलाशी अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त एसपी अभिषेक राजन कर रहे हैं। कारखाने के अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ परिसर के हर कोने की जाँच कर रहे हैं। विस्तृत तलाशी अभियान चलाने के लिए बम निरोधक दस्ते का भी इंतजार किया जा रहा है।

इस दस्ते की एक टीम मुख्यमंत्री के दौरे के लिए तैनात है, जबकि अन्य टीमें ग्वालियर और बुरहानपुर में तैनात हैं। स्थिति को देखते हुए छिंदवाड़ा जिले से बम निरोधक दल को बुलाया गया है।

सिवनी: Haldiram Seoni से नजीर होटल तक हड़कंप! SEONI में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, लिए गए सैंपल, जारी हुए सुधार नोटिस

Haldiram Seoni | सिवनी, मध्यप्रदेश | Food Safety Action in Seoni – सिवनी जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई सामने आई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देश पर गठित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने गुरुवार को शहर के कई प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों पर अचानक निरीक्षण कर अनियमितताओं का खुलासा किया। इस कार्रवाई से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

हल्दीराम रेस्टोरेंट पर भी गिरी गाज

कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम भोपाल और खाद्य सुरक्षा प्रशासन सिवनी ने बायपास रोड, नगझर स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट (Haldiram Seoni) का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन की साफ-सफाई, लाइसेंस की स्थिति और दस्तावेजों में कमियां पाई गईं। इसके बाद टीम ने कुकिंग ऑयल, टेस्टी और मैदे के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। रेस्टोरेंट प्रबंधन को भी सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।

नजीर होटल को कानून के तहत नोटिस

सिवनी बस स्टैंड स्थित नजीर होटल पर भी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की शर्तों का पालन नहीं करने पर होटल को धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। टीम ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया तो आगे कठोर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

राइस मिल और कोल्ड स्टोरेज से लिए गए सैंपल

निरीक्षण के दौरान टीम ने आर. सिंघानिया पैराबोलिक राइस मिल से परबॉयल्ड चावल का नमूना लिया। वहीं श्रीहरि कोल्ड स्टोरेज से फ्रोजन मक्का और ग्रीन मटर के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में कुछ गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते संबंधित संचालकों को सुधार सूचना पत्र (Improvement Notice) जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन का सख्त संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साफ कहा है कि जनता के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में जिलेभर में ऐसे अचानक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

खास बात:
सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित प्रतिष्ठानों पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या सीलिंग जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

SEONI: 3 महीने तक बंद रहेगा छिंदवाड़ा चौक–नागपुर रोड! जानिए वैकल्पिक रास्ते, नहीं तो होगी भारी परेशानी

Seoni Nagpur Road News: अगर आप छिंदवाड़ा चौक से नागपुर रोड की ओर रोज़ाना सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य के चलते प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को करीब साढ़े तीन महीने के लिए पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) सिवनी द्वारा जारी आदेश क्रमांक 3384/रीडर-2/2025 के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक छिंदवाड़ा चौक से नागपुर रोड (ग्राम खेरीटक) का रास्ता अस्थायी रूप से पूर्णतः बंद रहेगा।

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

नागपुर रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी। भारी वाहनों, यात्रियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त लेकिन जरूरी कदम उठाया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अब किस रास्ते से जाएंगे नागपुर? (वैकल्पिक मार्ग)

प्रशासन ने ट्रैफिक जाम से बचने और सुगम आवागमन के लिए डायवर्जन प्लान भी जारी किया है—

✔️ दो पहिया, चार पहिया, यात्री वाहन, भारी मालवाहक वाहन अब
👉 छिंदवाड़ा चौक → छिंदवाड़ा ब्रिज → नागपुर की ओर आवागमन करेंगे।

✔️ रेलवे स्टेशन सिवनी जाने वाले नागरिक
👉 कटंगी रोड या बालाघाट रोड होते हुए स्टेशन पहुंच सकते हैं।

नियम न मानने पर बढ़ सकती है परेशानी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मार्गों का पालन न करने पर दुर्घटना, जाम और कानूनी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे आदेश का सख्ती से पालन करें।

प्रशासन की अपील

“यह व्यवस्था अस्थायी है, लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। सहयोग करें, सुरक्षित रहें।”

छिंदवाड़ा चौक–नागपुर रोड बंद होने से शुरुआती दिनों में लोगों को असुविधा जरूर होगी, लेकिन रेलवे ब्रिज निर्माण पूरा होने के बाद यह मार्ग भविष्य में और भी सुरक्षित व सुगम होगा। ऐसे में प्रशासन का सहयोग करना ही समझदारी है।

SEONI: बांग्लादेशी हिंदुओं की तरह जला दिए जाओगे!” — सिवनी में युवक को मिली सनसनीखेज धमकी, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप 

विशेष रिपोर्ट | सिवनी (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ प्रशासन बल्कि आम जनता की चिंता भी बढ़ा दी है। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोमा गांव निवासी युवक देवराज साहू को कथित तौर पर फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा—

“तुझे भी बांग्लादेशी हिंदुओं की तरह जला दिया जाएगा।”

यह शब्द अब सिर्फ एक धमकी नहीं, बल्कि पूरे जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

धमकी के बाद वायरल हुआ वीडियो, युवक ने मांगी सुरक्षा

फोन पर मिली इस भयावह धमकी के बाद देवराज साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक साफ तौर पर डरा हुआ नजर आ रहा है और वह देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री और सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाता दिखाई देता है।

वीडियो में युवक का कहना है कि—

“मुझे और मेरे परिवार को गंभीर खतरा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई भी अनहोनी हो सकती है।”

सबसे बड़ा सवाल: आखिर धमकी क्यों?

फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि युवक को यह धमकी किस कारण से दी गई।

  • क्या यह किसी निजी रंजिश का मामला है?
  • या फिर इसके पीछे कोई संगठित कट्टरपंथी मानसिकता काम कर रही है?
  • क्या जिले में सक्रिय असामाजिक तत्व खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं?

इन तमाम सवालों के जवाब अभी अंधेरे में हैं, लेकिन मामला बेहद गंभीर बन चुका है।

पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें

इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद सिवनी पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि—

  • धमकी देने वाले नंबर की तुरंत ट्रेसिंग हो
  • आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया जाए
  • पीड़ित युवक और उसके परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा दी जाए

यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला जिले की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा, लोग कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

कई यूजर्स ने इसे सीधी-सीधी जान से मारने की धमकी बताया है और प्रशासन से सवाल किया है कि—

“क्या अब मध्यप्रदेश में भी इस तरह की धमकियां आम हो जाएंगी?”

सिवनी का यह मामला सिर्फ एक युवक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी है। अगर इस तरह की धमकियों पर सख्ती से लगाम नहीं लगी, तो आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि सिवनी पुलिस और जिला प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और गंभीरता से कदम उठाते हैं।

सिवनी धमकी मामला, देवराज साहू धमकी, बांग्लादेशी हिंदुओं की तरह जला देंगे, सिवनी वायरल वीडियो, कान्हीवाड़ा थाना खबर, सिवनी ब्रेकिंग न्यूज़, मध्यप्रदेश अपराध समाचार, युवक को जान से मारने की धमकी, सिवनी पुलिस एक्शन, कट्टरपंथियों की धमकी, MP Crime News,

MP में SIR पर चौंकाने वाली खबर: मध्य प्रदेश में 41.8 लाख वोटरों के नाम कटने की आहट, क्या आपकी वोटर ID भी खतरे में?

MP SIR NEWS: मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने आम मतदाताओं की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में 41.8 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के खतरे में बताए जा रहे हैं। वजह है—जनगणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण का पूरा होना और उसके बाद सामने आए ऑनलाइन आंकड़े।

सूत्रों के मुताबिक, ये लाखों नाम मृत, एकाधिक प्रविष्टि, स्थानांतरित और अनुपस्थित जैसी श्रेणियों में दर्ज पाए गए हैं। यानी अगर समय रहते स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो इतने बड़े पैमाने पर वोटरों की भागीदारी पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

किन कारणों से खतरे में हैं 41.8 लाख वोटर?

मुख्य निर्वाचन कार्यालय से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि—

  • 8.4 लाख मतदाता मृत श्रेणी में
  • 2.5 लाख मतदाता एकाधिक पंजीकरण (डुप्लीकेट एंट्री) में
  • 8.4 लाख मतदाता अनुपस्थित श्रेणी में
  • 22.5 लाख मतदाता स्थानांतरित (स्थान बदलने वाले) की सूची में

इन आंकड़ों ने चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

बड़े शहरों में सबसे ज्यादा असर

बताया जा रहा है कि इस संभावित कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरी इलाकों में देखने को मिल सकता है। यहां बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई और अन्य कारणों से लगातार स्थान बदलते रहते हैं, जिससे उनके वोटर रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है।

23 दिसंबर को खुलेगा राज!

23 दिसंबर को जब मतदाता सूची का मसौदा सार्वजनिक किया जाएगा, तब यह साफ हो पाएगा कि किन मतदाताओं के नाम सूची में बने हुए हैं और किन पर खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि आम लोग अभी से अपनी वोटर ID को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग का आश्वासन: असली वोटर का नाम नहीं कटेगा

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह जादोन के अनुसार, सभी मामलों में कार्रवाई भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ही की जाएगी। उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम बिना उचित जांच के नहीं हटाया जाएगा।

अगर किसी मतदाता का विवरण पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण से मेल नहीं खाता है, तो उसे पासपोर्ट, आधार या अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर दावा और आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर मिलेगा।

Madhya Pradesh में कुल कितने वोटर?

पिछले विधानसभा चुनावों के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस समय करीब 7.5 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। ऐसे में 41.8 लाख नामों का संभावित बदलाव चुनावी गणित को भी प्रभावित कर सकता है।

मतदाताओं के लिए जरूरी सलाह

  • 23 दिसंबर के बाद मतदाता सूची जरूर जांचें
  • अगर नाम गायब मिले, तो तुरंत दावा-आपत्ति दर्ज कराएं
  • जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट, 41.8 लाख मतदाता, MP voter list update, मतदाता सूची से नाम कटेगा, मध्य प्रदेश चुनाव समाचार, वोटर आईडी न्यूज़, MP Election News Hindi, मतदाता सूची मसौदा, ECI voter list update, भोपाल इंदौर वोटर न्यूज़, MP Latest Political News, Google Discover News Hindi

सिवनी: छिंदवाड़ा चौक पर संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चाय की दुकान के पास पड़ा मिला शव – इलाके में मचा हड़कंप

सिवनी। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र छिंदवाड़ा चौक पर गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गोपी कृष्णा चाय की दुकान के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली सिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की।

शाम 5:30 बजे मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

दिनांक 19 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे थाना कोतवाली सिवनी को सूचना प्राप्त हुई कि छिंदवाड़ा चौक के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया।

मृतक की पहचान: कबाड़ बीनने का करता था काम

स्थल निरीक्षण और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान

  • अज्जू उर्फ अजय कुमार गोनंगे,
  • पिता – मंगल गोनगे,
  • उम्र – लगभग 35 वर्ष,
  • निवासी – ग्राम सागर, थाना बंडोल के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गंज वार्ड क्षेत्र में अक्सर देखा जाता था। वह शराब पीने का आदी था, इधर-उधर घूमकर कबाड़ बीनने का काम करता था और मांगकर जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि वह कहीं भी सो जाता था।

शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत शराब के अत्यधिक नशे के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पंचनामा कार्रवाई पूरी, जांच जारी

पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत स्वाभाविक है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।

इलाके में दहशत, लोगों में चर्चा का विषय

घटना के बाद छिंदवाड़ा चौक और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई इस मौत से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।