Home Blog Page 2316

12 वर्षीय लड़के ने अपनी बहादुरी और समझदारी से पैसेंजर ट्रेन रोक कर बचाई सैकड़ों लोगों की जान

0

वो 5वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक लड़का है, लेकिन उसकी बहादुरी और सूझ-बूझ के आगे सब कम हैं. बिहार राज्य के अधिकारियों ने उसकी वीरता को सम्मानित करने का फैसला किया है क्योंकि उसने अपनी समझदारी से कई ज़िंदगियां बचाई हैं.

जी हां, इस बहादुर बच्चे का नाम भीम यादव है और उम्र मात्र 12 साल. भीम यादव ने एक तेज़ रफ़्तार पैसेंजर ट्रेन को टूटे हुए रेलवे ट्रैक क्रॉस करने से पहले रोककर सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली. सूत्रों के मुताबिक़ अधिकारीयों द्वारा दिया जाने वाला इनाम नक़द या फिर कोई प्रमाण पत्र हो सकता है.आइये अब जानते हैं इस बहादुर लड़के के बारे में: 12 वर्षीय भीम यादव मंगलापुर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ाई करता है. 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले यादव ने अदम्य साहस का परिचय दिया है. भीम ने ट्रेन के ड्राइवर को जो आगे आने वाले खतरे से अनजान था, को इस खतरे से अवगत कराया कि पश्चिम चंपारण जिले में ट्रैक ख़राब है. इसके लिए उसने भयानक ठण्ड में साहस का परिचय देते हुए अपनी लाल कमीज को उतार कर पटरी पर खड़े होकर लहराना शुरू किया, ताकि ट्रेन में सवार लोगों की जान बचाई जा सके.  स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी, हरेंद्र झा ने Gulf News को बुधवार को बताया, ‘वास्तव में ये बहादुरी भरा कदम है. हम उसे उसकी बहादुरी के लिए और यात्रियों की जान बचाने के लिए इनाम देंगे, जो नक़द या फिर कोई प्रमाण पत्र हो सकता है. हम अभी भी इसके बारे में फैसला कर रहे हैं, लेकिन एक बात निश्चित है कि उसे पुरस्कृत ज़रूर किया जाएगा.’ हरेंद्र झा के अनुसार, उनको अखबारों के माध्यम से भीम की बहादुरी के बारे में पता चला और उन्होंने अपने साथी अधिकारियों के साथ भी लड़के की हिम्मत की बात शेयर की.
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ़ पब्लिक रिलेशन ऑफ़िसर, राजेश कुमार ने Gulf News से कहा, ‘वास्तव में हमें इस बहादुर लड़के पर गर्व है और हम उसकी बहादुरी को सलाम करते हैं.’

क्या था पूरा मामलाबीते सोमवार (18 दिसंबर) की सुबह जब भीम अपने बागों की तरफ जा रहा था, तभी उसने गोरखपुर-नारकातिगंज रेलवे लाइन पर टूटे रेल ट्रैक को देखा. ये देखते ही वो जितनी तेज़ हो सकता था उतनी तेज़ ट्रैक पर ही दौड़ने लगा और अपनी शर्ट उतार कर लहराने लगा, ताकि तेज़ी से आती हुई ट्रेन को रोका जा सके, जिसमें हज़ारों यात्री सवार थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरू में तो ड्राइवर को पता ही नहीं चला था कि हो क्या रहा है. जब परेशान भीम ने अपनी लाल शर्ट को झंडे की तरह दिखा कर ख़तरे का इशारा किया, तो पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने आपातकालीन ब्रेक लगा कर ट्रेन को बीच रस्ते में रोक दिया. उसके बाद ड्राइवर को पता चला कि आगे रेलवे ट्रैक टूटा हुआ था.

भीम ने बताया कि उसने कई बार दूसरे इलाकों के लड़को की बहादुरी के किस्से सुन रखे थे. और शायद इसीलिए वो इस तरह का कदम उठाने की हिम्मत कर पाया.

एक स्थानीय मीडिया से बात करते हुए भीम ने कहा,

‘एक बार मैं के एक गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था, जहां पर सब लोग गाँव के एक लड़के की बहादुरी की बातें कर रहे थे. गांववालों द्वारा उस लड़के की तारीफ़ होते हुए देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ था उस वक़्त. मैं भी अपने गांव और समाज के लिए कुछ ऐसा करना चाहता था ताकि लोग मेरे बारे में भी इसी तरह बात करें और मेरी तारीफ़ करें. मैं बहुत खुश हूं कि मैं इतने सारे लोगों की जान बचा पाया.’
गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में देश में ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कई हादसे हुए हैं और कई लोगों की जानें भी गई हैं. भारत सरकार के विश्लेषण में संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में 31 मार्च, 2017 और 11 अगस्त, 2017 को पेश किए गए आंकड़ों के हिसाब से पिछले 10 सालों में 2016-17 में ट्रेनों के पटरी पर उतरने से हुए हादसों में भारत में मृत्यु दर सबसे ज़्यादा है.

बहादुर भीम यादव के जज़्बे को सलाम!

Good News ! अब टूटने के बाद अपने आप ठीक हो जाएगी मोबाइल स्क्रीन

जापान के एक स्टूडेंट ने इसकी खोज की है. यूनिवर्सिटी ऑफ टोकियो के प्रोफेसर तागुजो ने इस बात को माना है. उन्होंने इस ग्लास को फोन स्क्रीन और नाजुक डिवाइस के लिए बेस्ट बताया है.

अब स्क्रीन दबाकर ठीक की जा सकती है टूटी मोबाइल स्क्रीन.

नई दिल्ली: कई लोग मोबाइल की स्क्रीन से काफी परेशान रहते हैं. क्योंकि उनसे हर बार स्क्रीन टूट जाती है और कई पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन अब ऐसी मोबाइल स्क्रीन आ गई है. जो टूटने के बाद अपने आप जुड़ जाएगी. हैरान रह गए न… पर ये सच्चाई है. the guardian की खबर के मुताबिक, जापान के एक स्टूडेंट ने इसकी खोज की है. यूनिवर्सिटी ऑफ टोकियो के प्रोफेसर तागुजो ने इस बात को माना है. उन्होंने इस ग्लास को फोन स्क्रीन और नाजुक डिवाइस के लिए बेस्ट बताया है.इस ग्लास को कहते हैं पॉलियर-थियोरेस
जापान के युवा शोधकर्ताओं ने इस बात का दावा किया है. इस ग्लास को पॉलियर-थियोरेस कहा जाता है. कहा गया है कि स्क्रीन टूटने के बाद हाथ से दबाए जाने से ही ठीक हो जाएगा. इसे पिघलाने के लिए गर्मी की जरूरत नहीं होगी. इस ग्लास को काफी मजबूत माना जा रहा है. इस ग्लास की खोज एक जापान के स्टूडेंट ने की है. गोंद बनाने जा रहे थे बन गया ग्लास
इस ग्लास की खोज यू यानागिसावा ने की है. जो एक स्कूल ग्रेजुएट है. लेकिन ये खोज गलती से हुई है. बता दें, वो एक गोंद बनाना चाह रहे थे. लेकिन उन्होंने पाया कि पॉलीमर को जब काटा जाता है तो दोनों किनारे आपस में जुड़ जाते हैं और स्ट्रांग शीट में तबदील हो जाते हैं. दबाने के बाद कुछ ही घंटे में टूटी स्क्रीन वापस जुड़ जाती है. उम्मीद की जा रही है कि इसके आने के बाद ई वेस्ट में कमी आएगी और लोग टूटी स्क्रीन यूज नहीं करेंगे. अब ये देखना होगा कि कब ये स्क्रीन फोन मार्केट में आएगी.

Big Breaking ! इधर ‘टाइगर जिंदा है’ हुई सुपरहिट, उधर सलमान के खिलाफ एक और केस हुआ दर्ज

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ अनुसूचित जाति की भावनाओं को आहत करने को लेकर अंधेरी पुलिस थाने में शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई. नई दिल्ली: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ अनुसूचित जाति की भावनाओं को आहत करने को लेकर अंधेरी पुलिस थाने में शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई. इन दोनों कलाकारों ने सार्वजनिक मंच से ‘भंगी’ शब्द का इस्तेमाल किया था. खबर की पुष्टि करते हुए रोजगार अघाड़ी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि “हम ऐसे शब्दों का उपयोग करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, जिन्होंने हमें बुरा महसूस कराया है. हमने एक शिकायत दर्ज कराई है और हम सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे. कानून के अनुसार, उन्हें पांच साल का कारावास भुगतना होगा.”

यह पूछे जाने पर कि सलमान के पास ढेर सारे प्रशंसक हैं और उन्हें आसानी से जमानत मिल जाएगी, तो मासूम ने कहा, “कोई भी कानून से बड़ा नहीं है, चाहे वह कोई आम नागरिक हो या फिर कोई कलाकार. और जहां तक बात प्रशंसकों की है तो केवल विशिष्ट वर्ग ने ही उन्हें सलमान खान द स्टार नहीं बनाया है, बल्कि इसके पीछे दलितों का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है. ऐसे आदमी का कौन समर्थन करेगा जो अपने प्रशंसकों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है? हमें बुरा लगा है.”

रोजगार अघाड़ी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव नवीन रामचंद्र लाडे ने शिकायत दर्ज कराई है. लाडे के वकील द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “कैटरीना के साथ एक टीवी शो में पहुंचे सलमान ने ‘भंगी’ शब्द का इस्तेमाल कर अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान किया है.” अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने साक्षात्कार में कहा, ‘क्या मैं भंगी जैसी दिखती हूं.’ ऐसा प्रतीत हो रहा कि वह अपने बयान से पूरे समाज के प्रति हीन भावना को बढ़ावा दे रही हैं, सलमान ने भी जानबूझकर अनुसूचित जाति का अपमान किया है.
लाडे ने यह भी कहा कि मैंने अनुसूचित जाति का सदस्य होने के कारण खुद को अपमानित और प्रताड़ित महसूस किया है. सलमान और शिल्पा द्वारा दिए गए बयानों से मुझे बहुत दर्द हुआ और बुरा लगा है.

(इनपुट आईएएनएस से)

बस से गिरी युवती की मौत

सिवनी–चलती बस से युवती उतरी मौके पर मौत,ग्राम बीचुवा माल थाना केवलारी के रहने वाली थी 20 वर्ष की राम बाई पिता बुद्ध राम धुवे,बोथिया से मजदूरी कर के लोट रही थी सिद्ध घाट चौराहा की घटना,सरस्वती ट्रेवल्स की है बस mp 51 p 0139 से घटी घटना,इस बस के नीचे आने से चोटिल राम बाई को 108 केवलारी नैनपुर अस्पताल ले आई डॉ ने म्रत घोषित किया थाना केवलारी की घटना

बडी खबर- आखिरकार हटाये गए मुकेश चौहान

सिवनी- नपा सिबनी में वर्षो से एक ही शाखा में पदस्थ कर्मचारियों के विभाग परिवर्तन किये जाने का सिलसिला जारी है, गत 22 दिसम्बर को जारी आदेश अनुसार चर्चित रहे जल शाखा प्रभारी मुकेश चौहान को राजस्व शाखा भेज दिया गया है,इसके अलावा सतीश कुल्हाड़े से निर्माणशाखा का भी प्रभार लें लिया गया है,जबकि सुरेंद्र मिश्रा को भी भवन निर्माण

अनुज्ञा का प्रभार भी लिया गया है

युवा रोजगार संवाद कार्यक्रम आज

पूर्व प्रधानमंत्री एवं हमारे आदर्श पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवाओं के रोजगार व स्वरोजगार के विषय को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन 25 दिसंबर 2017 को दोपहर 12 बजे से स्मृति लॉन, बारापत्थर सिवनी में किया जायेगा, कार्यक्रम के मुख्य बिंदु रोजगार संवाद के साथ- साथ, प्रायवेट जॉब के लिए पंजीयन, विभिन्न कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ पर मार्गदर्शन, युवा व्यवसायी व युवा उद्यमियों को सम्मान, शासन की योजना से संबंधित हितग्राहियों का प्रस्तुतिकरण एवं शासकीय योजनाओं संबंधित स्टेशनरी का वितरण एवं संबंधित विभागों की जानकारियों के लिए विभिन्न स्टॉल रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे जी समेत भाजपा के समस्त जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।सूर्यकांत चतुर्वेदी नगर मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी

जल संसाधन विभाग में तबादले

सिवनी- प्रदेश सरकार द्वारा आज जल संसधान विभाग के सहायक यन्त्रियो की स्थानथर सूची जारी कर दी है

21 जनवरी को आजाद अध्यपाक संघ का आंदोलन

सिवनी- अध्यपाक संवर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में मध्यप्रेदश में बड़े आंदोलन कर चुके आजाद अध्यपाक संघ द्वारा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में पुनः आंदोलन करने का निर्णय ले लिया है,प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 21 जनवरी 2018 को भोपाल में विशाल आंदोलन होगा

विधार्थियो ने माहिर खिलाड़ियों को दी मात

बड़े मिशन स्कूल के हाल में आज से आंरभ हुईं शतरंज प्रतियोगिता 2017 के द्वितीय राउंड में टेबल नंबर चार पर शासकीय विद्यालय जैतपुर कला के सीनियर ग्रुप में विशाल बघेल जैतपुर के शतरंज खिलाड़ी ने सिवनी जिले के पूर्व शतरंज चैंपियन संदीप मिश्रा 50 वर्ष, को हराकर तहलका मचा दिया और सभी शतरंज खेल प्रेमियों को हतप्रभ कर दिया देखने वालों ने आज के इस मैच को सर्वश्रेष्ठ मैच बताया मैं जिला शतरंज संघ के सचिव एवं जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी की ओर से जेतपुर के खेल प्रशिक्षक एवं शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई प्रेषित करता हूँ, वही मॉडर्न स्कूल के 17 वर्षीय छात्रा ने 71 वर्षीय श्री DK श्रीवास्तव वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी सिवनी को पराजित कर के भारी उलटफेर कर दिया।

जब बनाई गई गाय के गोबर से दाढ़ी

सिवनी -जिला एवं बरघाट क्षेत्र में संचालित महाकाल गौशाला गांगपुर धारना में आज बैठक आयोजित की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं गौ माता की सेवा मैं ग्रामीण क्षेत्र लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई। जिस बैठक कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष संजय काढें ने गौशाला में गाय के गोबर से अपनी सेविंग (दहाड़ी) बनवाई। जो शायद ही आज तक किसी व्यक्ति ने ऐसा प्रेक्टिकल नहीं किया होगा संजय काढें का कहना है कि आज बाजार में कई प्रकार के शेविंग क्रीम लोशन मार्केट में उपलब्ध है लेकिन गौमाता के गोबर में जो तत्व है वह शेविंग क्रीम में नहीं है हिंदू धर्म के हिसाब से गौ माता के गोबर को शुद्ध एवं उत्तम माना गया है घर के शुद्धिकरण में गाय के गोबर से ही लीपकर घर को शुद्ध किया जाता है गाय के शरीर में हिंदू धर्म के हिसाब से 33 कोटि देवताओं का वास है एवं गोबर में लक्ष्मी का वास है तो मेरी जिज्ञासा बहुत दिनों से थी की मैं भी एक प्रैक्टिकल करूं की गाय के गोबर से अपनी दाढ़ी बनाकर देखूं। अब मैं समय-समय पर गाय के गोबर से ही अपनी सेविंग बनाऊंगा संजय काढें।

बैठक कार्यक्रम में विभाग समरसता प्रमुख हरकचंद टेमरे, महाकाल गौशाला संरक्षक प्रभात शर्मा, विश्व हिंदू जिला उपाध्यक्षसंजय काढें, ब्लॉक गौ सेवा प्रमुख गोविंद प्रसाद नागेश्वर, भाजपा मंडल अध्यक्ष धारना नवलसिंह कटरे, महाकाल गौशाला सचिव महेश हनवत,अखिलेश राहंगडाले, सरपंच संघ अध्यक्ष बरघाट धनीराम ठाकुर, पार्षद बरघाट हेमंत राहंगडाले, जनपद सदस्य सुरेश उईके, सतीश जैन, कमल जायसवाल धारनाकलां, गिरवर सिंह राठौर, ढालसिंह भगत उसरी, जितेन्द् राहांगडाले जेवानारा, राजेंद्र रावत जेवानारा, सरपंच गांगपुर राजेश अहिरवार, खेमचंद ठाकुर, तेजलाल इनवाती पूर्व सरपंच, एवं ग्रामीण लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।